बजट में घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली. 1 फरवरी को बजट है, ये वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 8वां बजट है। इसमें 6 बड घोषणाएं की जा सकती है। इन घोषणाओं को हमने तीन आधार पर चुना है। लोगों की जरूरत, बीजेपी का मेनिफेस्टो, सरकार और मीडिया रिपोर्ट।
पेट्रोल व डीजल की कीमतें घट सकती है
एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है। बता दें कि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुडे पार्ट्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। अभी इस पर 20 प्रतिशत ड्यूटी लगती है। इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते है। गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढाई जा सकती है। अभी इस पर 6 प्रतिशत ड्यूटी लगती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ सकते हैं।

