Chhattisgarh में 11 दिसम्बर से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
रायपुर. Chhattisgarh first Vande Bharat Expres रेलवे (Indian Railway) देशभर में कनेक्टिविटी को आसान और फास्ट बनाने के लिये वंदे भारत (Vande Bharat train) चला रही है। तेजी से बढ़ रही भारतीय रेल की रफ्तार का लाभ जल्द ही छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा है। रेलवे में यहां चलाये जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है। बिलासपुर (Bilaspur) में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिये तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रेलवे ने इसकी डेट और टाइम टेबिल भी जारी कर दिया है।
बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
बिलासपुर से चलाये जाने वाली वंदे भारनत एक्सप्रेस को लेकर सांसद रेणुका सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 11 दिसम्बर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर की यात्रा के दौरान रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में रूकेगी और इसका संचालक शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन किया जायेगा।
वंदे भारत की क्या होगी टाइमिंग
नागपुर-बिलास वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से सुबह 6.45 बजें रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापिसी में यह ट्रेन दोपहर 2.05 बजे नागपुर से रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसकेस रखरखाव के लिये रेल अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिये अलग से यार्ड बनाया जायेगा।
क्या है वंदे भारत की खासियत
वंदे भारत ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है
इसकी रफ्तार को 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाए जाने की योजना है
यह पूरी ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की है, इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं
ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी लगाए गए हैं
लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में इस्तेमाल होती हैं

