राजनीति

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हरियाणा में मतदान के दौरान नूंह में पथराव, हिसार में बोगस मतदान, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ता भिड़े

हरियाणा. 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 36.69%  मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान 42.64% नूंह जिला मे तो सबसे कम मतदान पंचकूला जिले में हुआ है। यहां 25.89% ही मतदान हुआ है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। नतीजे 8 अक्टूबर को आयेगा।
नूंह में मतदान के दौरान 3 जगह बवाल हो गया। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। विवाद होने की आशंका को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजाकलां और गुलालता में पुलिसबल की तैनाती कर दी गयी है। डीएसपी सुरेन्द्र सिंह भी गांव का दौरान करने पहुंच गये है। उधर, कुरूक्षेत्र से भापाज सांसद नवीन जिन्दल घोडे पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
अब तक के 8 अपडेट्स…
सोनीपत में मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट बदलने पर विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट जगबीर मलिक भी पहुंचे। उनकी पुलिस के साथ बहस हुई। इसके साथ एक जगह वोट डालने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें 2 लोगों को चोट आई।
हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।​
महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और BJP वर्करों में झड़प हो गई। BJP का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।
रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।
सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।
जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।
कैथल जिला के पुंडरी के ढांड गांव के बूथ नंबर 22 पर व्यक्ति ने 2 बार वोट डालने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची।

 

Newsराजनीतिराज्य

सिंग्रामपुर में डॉ. मोहन यादव की ओपन एयर कैबिनेट बैठक

दमोह. डॉ. मोहन सरकार की बैठक दमोह जिले के सिंग्रामपुर में हुई है। सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों से चर्चा कर रहे है। आज वह पूरे मंत्रिमंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरा दिन सिंग्रामपुर में बितायेंगे। यहां कैबिनेट की बैठक के साथ सभी मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दरअसल, राज्य शासन के मातृशक्ति को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिये योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में यह पहल की है। इसी के तहत शनिवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर सरकार उनकी प्राचीन राजधानी सिग्रामपुर में ओपन एयर कैबिनेट मीटिंग कर रही है।
कैबिनेट की ये बैठक रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं।
राजभवन में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती मनाई गई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य की गौरव रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर नमन किया।  राजभवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी वीरांगना रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन नियंत्रक शिल्पी दिवाकर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Newsराजनीतिराज्य

हम बांग्लादेश से क्रिकैट मैच खेल रहे उधर बांग्लादेश हमारी मां -बहनों के बलात्कार कर रहे -नीरज दौनेरिया

ग्वालियर. बजरंगदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज दौनेरिया शुक्रवार की देर रात ग्वालियर पहुंचे है। वह 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर उन्होंने कहा है कि यह मैच इस वक्त नहीं होना चाहिये। बीसीसीआई ने यह मैच गकलत समय पर तय किया है। बांग्लादेश में हिन्दुओं मां बहनों के साथ बलात्कार किया जा रहा है और हम बांग्लादेशियों के साथ क्रिकैच मैच कर इंजॉय कर रहे है।
इस वक्त बांग्लादेश में जिस तरह से र्हिन्दुओं का नरसंहार और बर्बरता हुई है। कितनी हमारी बहनों के साथ बलात्कार किये गये है। हिन्दुओं को वहां पेड़ों और खम्भों से बांधकर मारा गया है। इतनी बर्बरता इतिहास के पन्नों में कभी नहीं सुनी गयी है। जितनी बर्बरता अब बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हुई है।
हिंदुओं को नहीं करने दे रहे माता की पूजा
ऐसी बर्बरता के बावजूद भी BCCI के द्वारा यह मैच कराया जा रहा है। यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विषय है। करोड़ों हिंदू इससे आहत है। वर्तमान समय पर टीवी चैनल, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों पर लोग विभिन्न प्रकारों से अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। अभी कानपुर में भी जो मैच हुआ है उसमें भी विरोध हुआ है। लोग वहां मैच देखने नहीं गए हैं। लोगों ने बहिष्कार किया है, क्योंकि एक ओर वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है,वहीं यहां उनकी टीम मैच खेल रही है। अभी हाल ही का समाचार है की बांग्लादेश में हिंदुओं को दुर्गा पूजा नहीं करने दी जा रही है। वहां प्रत्येक पंडाल के पास जाकर रंगदारी मांगी है। कट्टरपंथियों ने धमकी दी है कि यहां रहना है तो दुर्गा पूजा नहीं करना है।
बीसीसीआई मैच रद्द करने की अपील
बांग्लादेश के लाखों हिन्दू पीडित और परेशान है। यहां उनके साथ मैच खेलना निंदा का विषय है। इसलिये बीसीसीआई को यह मैच रद्द करना चाहिये । मैं ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आया हूं। इसलिये मेरा हिन्दू समाज से आव्हान है कि वह इस मैच का बहिष्कार करें। बजरंगदल भी इसके लिये आन्दोलन करेगा।
बजरंग दल ने तय किया है गरबा पंडाल में पहचान के लिए भी प्रवेश हो
गरबा डांडिया को लेकर उन्होंने कहा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लव जिहाद की दृष्टि से मुसलमान बड़े पैमाने पर गरबा में भेष बदलकर, अपने नाम हिन्दू बताकर, कलावा पहनकर प्रवेश करते हैं। बजरंग दल सभी स्थानों पर इसका विरोध करेगा। जब वह मुसलमान है तो उसका गरबा में क्या काम। क्योंकि गरबा हमारी नवरात्रि की साधना है। यह हमारा परंपरागत नृत्य है। अगर उन्हें नित्य देखने आना है तो अपने धर्म से आए उसके बाद आकर बैठे किसने मना किया है। लेकिन वह लव जिहाद की दृष्टि से आते हैं और हिंदू लड़की को अलग-अलग तरीके से फंसाना चाहते हैं। इसलिए बजरंग दल ने यह तय किया है कि ऐसे स्थानों पर ऐसे किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और होता है तो उसको रोको-टोको-ठोको के आधार पर पंडाल से बाहर भेजा जाएगा।

Newsराजनीतिराज्य

UP के देवरियां में भागती रहीं चिल्ला रही थी पापा बचाओं, बदमाश लड़के छेड़खानी कर रहे हैं

देवरिया. यूपी के देवरियां में स्कूल से लौट रही कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 2 छात्राओं के साथ दिनदहाड़े की छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है। जिसके अनुसार मोटरसाईकिल सवार 4 युवकों ने पहले लड़कियों से छेड़खानी की। जिससे लड़कियां साईकिल से गिर गयी। इसके बाद एक लड़के ने एक लड़की को धान के खेत में ले जाने की कोशिश भी की। हालांकि इस पर छात्रायें चिल्लाने लगी। वहीं मौका पाकर एक छात्रा वहां से शोर मचाते हुए भागने लगी। जिसके बाद शोर सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गये। लेकिन तब तक मोटरसाईकिल सवार मौके से भाग निकले। दोनों छात्रायें साईकिल से परीक्षा देने गयी थी। परीक्षा देकर वह वापिस आ रही थी। इस बीच उनसे छेड़खानी हुई।
आरोपियों युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया है कि 2 लड़कियों को कुछ बाइक सवारों द्वारा परेशान करने और उनका पीछा करने का मामला सामने आया है। लड़कियों ने दोनों पर छेडखानी का आरोप लगाया है। शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच के लिये के लिये पुलिस की 5 टीमें बनाई गयी है। हालाकि, अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। आरोपियों की पहचान के लिये सीसीटीव की मदद ली जा रही है और साथ ही लड़कियों से भी आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने दावा करते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Newsराजनीतिराज्य

LNIPE के दीक्षांत समारोह में बोले केन्द्रीय मंत्री संस्थान ने देश के बड़े खिलाडियों का निर्माण किया है

ग्वालियर. शुक्रवार को एलएनआईपीई के 10वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया में शामिल होने के लिये पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का भाजपा कार्यकर्त्ताओं जबरदस्त स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सबसे पहले तो ग्वालियर आने पर मुझे खुशी हो रही है। ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मभूमि है। यहां से देश को एक सकारात्मक संदेश गया है।
यहां से स्पोर्ट्स शिक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण संस्थान भी है। जिस संस्थान के द्वारा देश के नये खिलाडि़यों के निर्माण के लिये शिक्षा दीक्षा दी जा रही है। उसमें दीक्षांत समारोह में मुझे उपस्थित रहना है। केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है नया भारत का निर्माण हो रहा है। देश 2036 मे ओलंपिक की तैयारी कर रहा है, ऐसी स्थिति में 10 साल में भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने लक्ष्य रखा है कि देश स्पोर्ट्स सेक्टर में एक से दस क्रम में आए। जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाता होगा यानी की देश की आजादी का 100 वर्ष पूर्ण करेंगे तब देश स्पोर्ट्स सेक्टर में 1 से 5 क्रम में आएंगे। उस उपलक्ष में यही धरती से नए खिलाड़ियों का निर्माण बनने वाला है, कोच की ट्रेनिंग और कोच का एजुकेशन यहां हो रहा है। आने वाले दिनों में यहीं संस्थान से कई नए खिलाड़ियों का निर्माण हाेगा। खिलाड़ियों को बनाने वाले हमारे कोच भी यही संस्थान से निकलेंगे इसी के साथ देश आगे बढ़ता रहेगा।

Newsराजनीतिराज्य

ATM से कैश लूटने के लिये CCTV कर रहे थे ब्लैक स्प्रे, ATM तोड़ पाते तभी पहुंची पुलिस, पुलिस को देखकर भागे बदमाश

ग्वालियर. एक बार फिर से बदमाशों ने ATM लूटने का प्रयास किया है। बदमाशों ने ATM के कैमरों पर ब्लैक स्प्रे करने के बाद टेप लगाकर तोड़फोड की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। वह कामयाब हो पाते उसी वक्त पुलिस का गश्तीदल वहां से निकला तो बदमाश घबराकर भाग निकले।
घटना बहोड़ापुर इलाके के आनंद नगर स्थित डबलरोड स्थित भारतीय स्टैट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ATM पर गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2.30 बजे की है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिये सर्चिंग अभियान चलाया। लेकिन वह हाथ नहीं आये है। अब पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
क्या है घटनाक्रम
घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित डबल रोड स्थित SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के ATM पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात ढाई बजे की है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन वह हाथ नहीं आए है, अब पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए CCTV कैमरे खंगाल रही है। शुक्रवार शाम काे पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
टीआई बहोड़ापुर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि देर रात एसआई यादवेंद्र सिंह, आरक्षक विनोद राजावत के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे कि तभी पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आनंद नगर स्थित डबल रोड पर SBI के ATM में कुछ युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे और उन्होंने वहां पर लगे CCTV कैमरों पर स्प्रे करने के बाद उनको ब्लॉक कर दिया। इसका पता चलते ही FRV-24 (फर्स्ट रिस्पोंस व्हीकल) और इलाके में निकले पॉइंट को अलर्ट कर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिस समय पुलिस मोबाइल ATM के पास पहुंची, उससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने भागे बदमाशों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
नये स्टेडियम के नजदीक एटीएम लूटने का प्रयास
जिस रास्ते पर बदमाशों ने एटीएम को काटने का प्रयास किया है वह रास्ता शंकरपुर स्थित नये क्रिकेट स्टेडियम से कनेक्ट होता है। जहां पुलिस के सैकड़ों जवान तैनात है। वहां पर 2 दिन के 6 अक्टूबर को यहां से हजारों क्रिकेट फैंस निकलेंगे। यहां लगातार पुलिस पहरा दे रही है। इसके बाद भी बदमाशों ने यह हिमाकत कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि कौनसा गैंग यहां पर सक्रिय है।
पुलिस की सक्रियता से टली एटीएम लूट की घटना
जिस वक्त बदमाशों ने एटीएम में स्प्रे किया था उसी वक्त एटीएम की सुरक्षा में तैनात कंपनी को उनकी हरकत दिखाई दी। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को खबर की, मामले का पता चलते ही कंट्रोल रूम में नाइट ऑफिसर ओपी शर्मा ने तत्काल ही रात्रि गश्त में निकले पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए और तत्काल ही मौके पर पहुंचे। जिससे बदमाश एटीएम नहीं तोड़ पाये। जिस वजह से एक बड़ी घटना टली गयी है।

 

Newsराजनीतिराज्य

सड़कों के रख-रखाव में लापरवाही के लिए 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस जारी 9 ठेकेदारों को किया ब्लैक लिस्ट

सड़क विकास निगम के तीन मार्गों पर निवेशकर्ता के टोल अधिकार वापस लिए गए
ग्वालियर –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सतपुड़ा-विंध्याचल भवन क्षेत्र सहित संपूर्ण अरेरा हिल्स क्षेत्र में कार्यालयों के लिए वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप भवनों के निर्माण के उद्देश्य से समग्रता में प्लानिंग की जाए। क्षेत्र में मेट्रो की सुविधा भी उपलब्ध होने जा रही है, साथ ही रोड नेटवर्क भी बेहतर हो रहा है। अत: कर्मचारियों व आम नागरिक की सुविधा को ध्यान में रख, कार्य स्थलों तक वॉक टू वर्क की सुविधा सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र की अधोसंरचना विकसित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं के संबंध में मंत्रालय में बैठक ले रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में इंदौर की ईस्टर्न बायपास परियोजना और गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पर भी चर्चा हुई।
सड़कों की स्थिति के संबंध में 15 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र और 156 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए तथा 9 ठेकेदारों की 73 लाख 30 हजार रूपए की राशि राजसात कर उनका पंजीयन ब्लैक लिस्ट किया गया है। अभियान में मप्र सड़क विकास निगम ने ओएमटी योजना के 3 मार्गों पर निवेशकर्ताओं से टोल अधिकार वापस लिए। ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही कर एक करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक का दंड अधिरोपित किया गया। सड़क विकास निगम ने 17 ठेकेदारों और 6 अधिकारियों को मार्ग के उचित रखरखाव न करने के कारण शो-कॉज नोटिस भी जारी किए।
व्हाईट टॉपिंग से होगा सड़कों का सुधार
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 21 जिलों में चयनित 41 डामरीकृत सड़कों पर व्हाईट टॉपिंग कार्य का पायलेट प्रोजेक्ट लिया जा रहा है। व्हाईट टॉपिंग के अंतर्गत डामरीकृत सड़कों पर क्रांकीट की 6 से 8 इंच मोटाई का कार्य किया जाता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय दुबे, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Newsराजनीति

जीवनसाथी चुनने के लिए दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक दिया अपना परिचय

ग्वालियर – दिव्यांगजन भी जीवनसाथी चुनकर अपना घर बसा सकें। इस दिशा में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है। इस पहल के तहत शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षणशाला (आईटीआई) में “दिव्यांगजन परिचय सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुंवरसिंह जाटव के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर रुचिका चौहान व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार की मौजूदगी में आयोजित हुए इस सम्मेलन में दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक अपना-अपना परिचय दिया और अपने व्यवसाय की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि वे अपने जीवनसाथी में कौन-कौन सी खूबियों की अपेक्षा रखते हैं। सम्मेलन में लगभग एक सैकड़ा दिव्यांगजनों ने भाग लिया।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में जो जोड़ें तय होंगे उनका विवाह दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के जरिए कराया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिव्यांगजनों को दिलाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर जन सहयोग से भी दिव्यांगजनों की गृहस्थी बसाने के लिए मदद दिलाई जाएगी।कार्यक्रम का संचालन एसबी ओझा ने किया।
दिव्यांग व्यवसायी व राष्ट्रीय स्तर के पैरा खिलाड़ी भी आए सम्मेलन में
दिव्यांगजन परिचय सम्मेलन में दिव्यांग प्रतिभागियों ने सामान्य परिचय देने के साथ अपने व्यवसाय को खासतौर पर रेखांकित किया। झांसी से आए शिवप्रताप सिंह राजपूत का कहना था कि हमारा टेंट का कारोबार है इससे हमें हर माह कम से कम 50 हजार की आमदनी होती है। इसी तरह किसी ने अपनी किराने की दुकान तो किसी ने अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का लोहा मनवा रहे दिव्यांगजन भी सम्मेलन में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर के पैरा तलवारबाज श्री दीपक शर्मा, वाटर स्पोर्टस के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट श्री संजीव कोटिया व आर्म्स रेसलर श्री अरविन्द रजक ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया।
आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए खेल गतिविधियां भी हुईं
आईटीआई में शुक्रवार को आयोजित हुए दिव्यांगजन परियन सम्मेलन में दिव्यांगजनों के साथ आए परिजनों के बीच मेलजोल बढ़ाने के लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई। दिव्यांगजनों के परिजनों को समूहों में बांटकर यह प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से अनौपचारिक माहौल में बातचीत कर अपने दिव्यांग बेटे-बेटियों के विवाह की दिशा में कदम बढ़ाया।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बांग्लादेश की टीम मोती मस्जिद में नमाज अदा करने वाली थी प्लान हुआ कैंसिल, शहरकाजी ने होटल में कराई नमाज अदा

ग्वालियर. भारत-बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के लिये भारत व बांग्लादेश की टीम ग्वालियर पहुंच कर श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे है । बांग्लादेश में इस वक्त सत्ता के बदलाव के चलते तनाव में है। हिन्दुओं के साथ वहां हुए व्यवहार को लेकर ग्वालियर में आक्रोश है। हिन्दू संगठन मैच का विरोध कर रहे है। यही वजह है कि भारतीय टीम के अधिक कड़ी सुरक्षा में बांग्लादेश की टीम को रखा गया है। मैच से 4 हजार जवान व अधिकारियों को तैनात किया गया है।
सिटीसेंटर स्थित होटल रेडीसन में बांग्लादेश की टीम रूकी है। यहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। होटल के कर्मचारियों को भी स्पेशनल पास दिये गये है। प्रैक्टिस पर आने -जाने के दौरान बांग्लादेश के खिलाडि़यों की बस के आगे पीछे कड़ी सुरक्षा रहती है। शुक्रवार को जुमा पर बांग्लादेश के खिलाड़ी व स्टाफ ने जुमा की नमाज अदा करने के लिये कहा था। जिस पर दोपहर 1.30 बजे कड़ी सुरक्षा में टीम को फूलबाग ‘‘मोती मस्जिद’’ ले जाने का प्लान था। लेकिन सुरक्षा कारणों से अंतिम समय पर कार्यक्रम रद्द हो गया है। ऐसा पता लगा है कि शहर काजी ने होटल में बांग्लादेश की टीम को नमाज अदा कराई है। शुक्रवार की शाम को 5 से 8 बजे तक बांग्लादेश का प्रैक्टिस सेशन है। शुक्रवार को भारतीय टीम के एक मात्र खिलाड़ी शिवम दुबे दोपहर को 2 बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट से सवार हो कर आयेंगे।

Newsराजनीतिराज्य

कर्मचारियों को मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ, कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले

भोपाल राज्य शासन द्वारा कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिये एक जनवरी, 2016 से समयमान वेतनमान योजना लागू की गई है। वित्त विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गये हैं।
राज्य शासन की सिविल सेवाओं के लिये 14 अगस्त, 2023 से राज्य की सिविल सेवाओं के लिये जारी चतुर्थ समयमान वेतनमान योजना राज्य में कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिकों के लिये एक जुलाई, 2023 अथवा इसके बाद की तिथि से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समयमान वेतनमान की पात्रता होगी। राज्य की सिविल सेवाओं के लिये समयमान वेतनमान अंतर्गत जारी समस्त नियम एवं शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino