सिंग्रामपुर में डॉ. मोहन यादव की ओपन एयर कैबिनेट बैठक
दमोह. डॉ. मोहन सरकार की बैठक दमोह जिले के सिंग्रामपुर में हुई है। सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों से चर्चा कर रहे है। आज वह पूरे मंत्रिमंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरा दिन सिंग्रामपुर में बितायेंगे। यहां कैबिनेट की बैठक के साथ सभी मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दरअसल, राज्य शासन के मातृशक्ति को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिये योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में यह पहल की है। इसी के तहत शनिवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर सरकार उनकी प्राचीन राजधानी सिग्रामपुर में ओपन एयर कैबिनेट मीटिंग कर रही है।
कैबिनेट की ये बैठक रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं।
राजभवन में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती मनाई गई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य की गौरव रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर नमन किया। राजभवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी वीरांगना रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन नियंत्रक शिल्पी दिवाकर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

