मध्य प्रदेश

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में छुट्‌टी के दिन खुलीं LPG एजेंसियां

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के कुछ शहारों में एलपीजी संकट से राहत मिलनी शुरू हुई है तो कई में गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। सोमवार को ग्वालियर में कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि बुकिंग की 49 प्रतिशत समस्या खत्म हो गई है।

ग्वालियर में सोमवार को अवकाश के दिन भी LPG सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं।
आज हालात सामान्य
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर सभी एलपीजी एजेंसियां खुली है। यहां बुकिंग लेकर गैस सिलेंडर की डिलिवरी दी जा रही है। एजेंसी संचालक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि गैस सिलेंड की कोई कमी नहीं है। पिछले 3 से 4 दिन से सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से बुकिंग नहीं हो पा रही थी। आज हालात सामान्य है और सभी को गैस सिलेंडर दिए जा रहे है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि बुकिंग की 40 प्रतिशत समस्या खत्म हो गई है। सिलेंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे है।

मध्य प्रदेश में एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश में एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किए।
LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बन रहा MP का पहला एलिवेटेड रोड, अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी

ग्वालियर. शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए र्स्वारेखा नदी पर एलिवेटेड रोड तेजी से आकार ले रहा है। 1373.21 करोड रुपए की लागत से बनने वाला 14.2 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट 2  चरणों में तैयार किया जा रहा है। दिल्ली की रिंग रोड की तर्ज पर बन रहा यह एलिवेटेड कॉरिडोर 293 पिलरों पर खडा होगा और इसमें 14 एंट्री-एग्जिट लूप बनाए जा रहे है जिससे शहर के प्रमुख इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा। परियोजना का पहला चरण ट्रिपल ITM से लक्ष्मीबाई समाधि तक 6.5 किमी लंबा है जिसका करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरा चरण गिरवाई पुलिस चौकी से लक्ष्मीबाई समाधि तक 7.42 किमी लंबा है जिसमें अब तक लगभग 40 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। अब तक इस परियोजना पर करीब 380 करोड खर्च किए जा चुके है।
अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी
प्रोतेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। पहले चरण में 34 करोड रुपए का मुआवजा वितरित किया जा चुका है और रानीपुरा, मानपुर, रमटापुरा व पडाव क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया है। दूसरे चरण में गिरवाई, जीवाजीगंज, छप्परवाला पुल और शिंदे की छावनी क्षेत्रों में सर्वे और कार्रवाई चल रही है।
10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
एलिवेटेड रोड बनने के बाद ट्रिपल आइटीएम, आइएसबीटी, डीडी नगर, फूलबाग, महाराज बाड़ा. नई सड़क, माधवगंज और गोलपहाड़िया समेत कई इलाकों के करीब 10 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इससे शहर में यात्रा का समय कम होगा और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। परियोजना के वर्ष 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर रुचिका चौहान ने दावा किया स्टॉक की कोई कमी नहीं

ग्वालियर. जहां एक तरफ मारामारी है वहीं कुछ जिलों में प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है। ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने दावा किया है कि जिले में स्टॉक की कोई कमी नहीं है। खाद्य विभाग की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी बनाया है।

यहां हालात सामान्य होने लगे हैं। रविवार को होटल खुले रहे।
खाद्य विभाग की टीम निरंतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही
ग्वालियर जिले में हालात सामान्य है, घरेलू गैस सिलेंड की आपूर्ति को लेकर फैली आशंकाओं के बीच कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि ग्वालियर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खाद्य विभाग की टीम निरंतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए है कि वे उपभोक्ताओं को सही जानकारी दें। स्टॉक व डिलीवी में पारदर्शिता बरतें। कलेक्टर ने साफ किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है इसलिए नागकि घबराएं नहीं।
ग्वालियर में इंडक्शन-कोयले की मांग बढी
ग्वालियर में शादी में डीजल भटिठयों, लकडी और कोयले के दम पर खाना पक रहा है। बाजार में इंडक्शन और कोयले की मांग 20 प्रतिशत तक बढ गई है।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान

नई दिल्ली. चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पशिचम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम औ पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा। बंगाल, असम, तमिलनाडु में 2-2 फेज में और केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाने के असार है। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।


तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे
जिन पां राज्यों में चुनाव होने जा रहे है उनमें एसआईआर के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे है। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 64114587 वोटर थे। करीब 4 महीने चली एसआईआर में 7407207 लोगों के नाम हटाए गए है। राज्य में अब 56707380 मतदाता पंजीकृत है। वहीं पशिचम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे है। फि केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए है। असम में स्पेशल रिवीजन कराया गया था।

Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर के निपुन गुप्ता ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के तौर पर चुने गए..

ग्वालियर – शहर के होनहार सुपुत्र निपुन गुप्ता को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) में साइंटिस्ट इंजीनियर के जाने-माने पद के लिए ऑफिशियली चुना गया है।यह शानदार कामयाबी निपुन की विषय में शानदार स्किल्स और स्पेस एक्सप्लोरेशन को आगे बढ़ाने के उनके डेडिकेशन को दिखाती है।ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर का पद भारत में सबसे पसंदीदा रोल्स में से एक है, और हर साल इस सम्मान के लिए कुछ ही कैंडिडेट्स को चुना जाता है।
ज्ञात हो कि निपुन ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा शहर के जाने माने स्कूल प्रगति विद्यापीठ से प्राप्त की है। उसके बाद वह PDPM-IIITDM, जबलपुर से B.Tech. की डिग्री प्राप्त करके GATE में AIR 49 रैंक हासिल करके अभी IISc, बेंगलुरु में अध्ययन कर रहे थे। निपुन के पिता डॉ निरुपम गुप्ता शहर के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक और माता डॉ शोभना गुप्ता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में उप निदेशक विस्तार के रूप में कार्य कर रहे है। उनकी बहन हिमांशी भी बहुराष्ट्रीय कंपनी के पुणे कार्यालय में कार्य कर रही है।
अपनी पूरी एकेडमिक जर्नी में उसके द्वारा बहुत अच्छा टैलेंट, पक्का इरादा और इनोवेशन दिखाया है। ISRO में उनका अपॉइंटमेंट उनके और हमारे शहर दोनों के लिए गर्व का पल है। निश्चय ही वह भारत के स्पेस प्रोग्राम में अहम योगदान देंगे। बहुत कॉम्पिटिटिव सिलेक्शन प्रोसेस में, उनके द्वारा अपनी एक्सपर्टीज़ दिखाकर देश भर के एप्लिकेंट्स में सबसे अलग पहचान बनाई है।
निपुन ने कहा, “मैं अपने करियर में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। यह एक सपने का सच होना है, और मैं ग्वालियर में अपने मेंटर्स से मिले शानदार गाइडेंस और सपोर्ट के लिए सच में आभारी हूँ। मैं ISRO की लगातार सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूँ।” निपुण गुप्ता शहर के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर निरुपम गुप्ता और डॉक्टर शोभना गुप्ता के पुत्र हैं..

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में LPG उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, सॉफ्टवेयर ठीक होने तक एजेंसियों पर होगी सीधी बुकिंग

ग्वालियर. 4 दिन के बाद आखिर शहर की रसोई गैस बुकिंग सॉफ्टवेयर में सुधार आना शुरू हो गया है। यानी कुछ प्रयास के बाद उपभोक्ताओं के सिलिंडर बुक होने लगे है साथ ही प्रशासन ने भी गैस एजेंसियों से मैन्युअल बुकिंग करने के लिए कहा है। जिससे लोगों में घबराहट न फैले और उन्हें सिलिंडर समय पर मिल सके। इससे एलपीजी उपभोक्ताओं को कम ही सही कुछ तो राहत मिलेगी। बता दें कि ईरान व अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले दिनों एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आदेश जारी किए थे, साथ ही कमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक लगाने के साथ बुकिंग के दिन भी बढा दिए थे।
सॉफ्टवेयर में सुधार की प्रक्रिया जारी
सबसे अधिक उपभोक्ता वाली इंडेन गैस के सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन बुकिंग भी बंद हो गई इसके बाद लोगों में घबराहट फैल गई। लोग किसी तरह भी सिलिंडर लेने के लिए प्रयास करने लगे। सॉफ्टवेयर में बुकिंग तो हो रही है लेकिन कम। पिछले चार दिन से सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन सिलिंडर की बुकिंग हो ही नहीं पा रही थी लेकिन शुक्रवार को बुकिंग होने लगी। हालांकि अभी उस तरह से सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है जिस तरह से पहले होता था। गैस एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि सॉफ्टवेयर में अुकिंग की प्रक्रिया में सुधार हो रहा है लेकिन अभी प्रक्रिया सामान्य नहीं हुई। कुछ लोगों के सिलिंडर बुक हुए है तो कुछ के नहीं, लेकिन आगामी दिनों में प्रक्रिया के सामान्य होने की उम्मीद है।
प्रशासन ने एजेंसियों पर मैन्युअल तरीके से सिलिडंर बुक करने के आदेश दिए
इधर शहर में एलपीजी सिलिंडर को लेकर मची हाय-तौबा को देखते हुए प्रशासन ने एजेंसियों को मैन्युअल तरीके से सिलिंडर बुक करने के आदेश दिए लेकिन इसमें यह कहा गया कि वे सिलिंडर बुक कराने वाले उपभोक्ता से उसकी पूरी हिस्ट्री लें मतलब उन्होंने पिछला सिलिंडर कब लिया था। इसके बाद ही सिलिंडर दें। यह प्रक्रिया एजेंसियों पर शुरू हुई है यानी फोन से ऑनलाइन सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है तो एजेंसियों से मैन्युअल व्यवस्था के तहत जरूरतमंद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल जाएंगे।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

MP के यात्रियों की राहत, ब्लाक खत्म, बहाल हुई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेन

भोपाल. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, डोंगरगढ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बडी राहत मिली है।
पूरा हुआ कार्य
रेलवे के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना था, हालांकि तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पहले ही पूरा कर लिया गया। यह कार्य 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गए जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गोंदियां से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से गोंदिया मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ से गांदिया मेमू पैसेंजर, गोंदिया से डोंगरगढ मेमू पैसेंजर, बालाघाट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवरी मेमू पैसेंजर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवरी से बालाघाट मेमू पैसेंजर करी सेवाएं भी पुनः शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया
यात्रियों की बढती संख्या और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शलीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप् से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच और एक स्लीपर कोच जोडा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

 

Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पंजाब में सिलेंडर उठाकर भाग रहे लोग, भोपाल में गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें

नई दिल्ली. अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG  की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें है। गैस सलेंडर की कालाबाजारी औ जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार में बिक रहा है। वहीं पंजाब में लोग सिलेंडर लेकर भागते नजर आए। केरल में करीब 40%  रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उध दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG  सप्लाई की बिगडी स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजस्थान में प्रदर्शन करते हुए सिलेंडर की शवयात्रा निकाली।

देशभर में LPG सिलेंडर की एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। लुधियाना में लोग हाथों में सिलेंडर लेकर दौड़ते नजर आए। - Dainik Bhaskar
रोजाना 75.7 लाख सिलेंड बुक हो रहे
सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी एक चिंता का विषय जरूर है क्योंकि हमारा ज्यादातर इम्पोर्ट स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते आता है जो फिलहाल बंद है। दिक्कत अफवाहों और पैनिक बुकिंग की वजह से हो रही है। आम तौर पर रोजाना 50 से 55 लाख बुकिंग होती थी जो अब बढकर 75 से 76 लाख तक पहुंच गई है।

Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ग्वालियर में गैस कालाबाजारी रोकने एजेंसियों का निरीक्षण शुरू किया

ग्वालियर. शहर में व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने के बाद कलेक्टर रूचिका चौहान ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की अपील की है साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, केट के प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों औ कैटरर्स से एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी कनेक्शन, इलेक्ट्रक इंडक्शन, लकडी या कोयले की भट्टी के उपयोग को बढाने को कहा है। पीएनजी कंपनी के अधिकारियों को व्यावसायिक कनेक्शन जल्द देने के निर्देश भी दिए गए है।
कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित की
एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को गैस की सुगम उपलब्धता सुनशित करने के लिए जला प्रशासन ने एक टीम गठित की है। टीम ने गणेश गैस एजेंसी, विनायक गैस एजेंसी, श्री प्रिया गैस एजंेसी, राधे इंडेन गैस एजेंसी और पूनम गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि डिलीवरी हॉकर अपने आईडी कार्ड साथ रखकर ही गैस सिलेंडर वितरण करें। सिलेंडर डिलीवरी वाहन में ऑनलाइन रसीद पर्ची भी रखी जाए और उपभोक्ता को सिलेंड देने के बाद रसीद पर हस्ताक्षर कराए जाएं।

मध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर निकालेगा हिन्दू जागरण रैली

ग्वालियर। सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर अनूठा आयोजन करेगा। फाउंडेशन द्वारा गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया गया है। रैली के समापन पर भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी।
गौरतलब है कि सहयोग फाउंडेशन हिन्दू जागरण, पर्यावरण और समरसता को लेकर लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन समय समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां कर समाज को जगाने का काम करता आ रहा है। इसी क्रम में गुड़ी पड़वा 19 मार्च को भी फाउंडेशन द्वारा एक आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही आयोजन को लेकर तैयारी बैठक भी आयोजित की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया जायेगा। यह रैली सुबह बहोड़ापुर चौराहे से प्रारंभ होगी। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरूनानक नगर से वापिस बहोड़ापुर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां फाउंडेशन द्वारा भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी। तत्पश्चात फलाहार और प्रसादी वितरण होगा। फाउंडेशन ने सभी लोगों से रैली में भागीदारी की अपील की है।