मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

रोकी गई वेतनवृद्धियां हाईकोर्ट ने बहाल, बिना ठोस वजह के दंड का आदेश निरस्त, बिजल कम्पनी का फैसला किया रद्द

ग्वालियर. हाईकोर्ट की एकलपीठ ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिना ठोस वजह और स्पष्ट तर्क के पारित दंण्ड आदेश कानूनन मान्य नहीं होंगे। जस्टिस आनंद सिंह बहरावत की बेंच ने मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी लिमिटेड द्वारा दिये दंण्ड आदेश को निरस्त कर दिया है। मामला कनिष्ठ अभियंता मोहन शर्मा से जुडा था। जो बड़ौदा वितरण केन्द्र में तैनात थे। उन पर ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 1 दिसम्बर 2010 में 2 वार्षिक वेतनवृद्धियां रोकने का दंड दिया गया था। जिसे बाद में अपील में इसे घटाकर एक वेतनवृद्धि रोकने तक सीमित कर दिया गया था। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मोहन शर्मा की रोकी गयी वेतनवृद्धियों का पूरा फायदा मिलेगा।
‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
हाईकोर्ट ने पाया कि मूल दंड आदेश और अपीलीय आदेश, दोनों में ही पर्याप्त कारणों का अभाव था। कोर्ट ने कहा कि विभागीय कार्रवाई से जुड़े आदेश “स्पीकिंग ऑर्डर” होने चाहिए, यानी उनमें तथ्यों, सबूतों और कर्मचारी के जवाब को खारिज करने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
पीठ ने यह भी माना कि विभाग ने न तो याचिकाकर्ता के जवाब का समुचित मूल्यांकन किया और न ही अपने निर्णय के पीछे के ठोस कारण बताए। इस तरह की प्रक्रिया प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रतापी झिमाई मुस्लिम शादी परिचय कार्यक्रम का आयोजन

ग्वालियर – मुस्लिम समाज के दूसरा शादी परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कमेटी के लोगों ने बताया कि दूसरी बार मुस्लिम शादी परिचय कार्यक्रम 5 मार्च रविवार को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें शादी योग्य लड़के, लड़कियां, औरत, विधवा, तलाकशुदा, शिक्षित, अशिक्षित, अमीर, गरीब का भेद मिटाते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए किया जा रहा है। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रचार-प्रसार किया गया है और सभी जगह के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में एक पासपोर्ट साइज फोटो व उम्र के लिए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज की जानकारी अनिवार्य है।
एक फार्म तीन व्यक्तियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों को आसानी से रिश्ते मिल सकें। एक ही स्थान पर एक ही समय में लड़के, लड़कियां, औरत, मर्द के रिश्ते अब के कार्यक्रम में आएंगे। लड़के अपने परिचय स्वयं दे सकते हैं और लड़कियों के लिए उनके रिश्तेदार या कमेटी के लोग फार्म में दर्ज पूरी जानकारी देंगे। जिससे कि सही जानकारी के समय समाज में आपस में बातचीत के माध्यम से रिश्ते तय हो सकें।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष खान, हाजी नसीम कुरैशी, मोहम्मद युसुफ, हाजी अनवर अंसारी, हाजी सलमान खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। दूसरी बार मुस्लिम इवेंट्स शादी परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गरीब, अमीर, कुँवारे, विधवा, तलाकशुदा सभी के रिश्ते तय किए जाएंगे। जिसके लिए आप जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं।
स्थान- शिक्षा शक्ति, पुलिस पेट्रोल पंप के सामने, करम लश्कर, ग्वालियर5 मार्च रविवार को
समय- सुबह 10 से 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने हेतु संपर्क करें। अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें। संपर्क- रईस खान – 7697164982 जावेद खान – 9425109786 मो. रिजवान – 9301128062

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्टर के प्रति आभार ज्ञापित करने पहुंची यशस्वी गोस्वामी

ग्वालियर. मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा कॉर्मल कान्वेट स्कूल में एडमिशन के लिये मिले सहयोग के लिये 6 वर्षीय पिंकी गोस्वामी आभार ज्ञापित करने पहुंची। पिंकी के माता-पिता ने कहा मेरी बेटी का एडमिशन कलेक्टर मैडम के सहयोग से संभव हो पाया है। इसलिये मैं अपनी बेटी और पति के साथ कलेक्टर रूचिका चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने आई हूं।बेटी के एडमिशन काफी परेशान थी। लेकिन जैसे ही मैं अपनी बेटी पिकी के साथ कलेक्टर से मिली तो उन्होंने सह्दयता से बच्ची के एडमिशन में काफी सहयोग किया है। जिसे मैं शब्दों में यान नहीं कर सकती हू।

माँ-बेटी के चेहरे पर झलकती खुशी ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।  यशस्वी गोस्वामी ने अपर कलेक्टर  कुमार सत्यम को धन्यवाद पत्र सौंपते हुए बताया कि जन-सुनवाई के माध्यम से उनकी बेटी का प्रवेश उसकी इच्छानुसार कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में संभव हो सका है। यशस्वी ने बताया कि पिछली जन-सुनवाई में उन्होंने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी बेटी के एडमिशन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया था। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप उनकी बेटी का दाखिला सुनिश्चित हो सका। इस सहयोग के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जन-सुनवाई जैसी पहल आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

टोल प्लाजा पर कल से नगद भुगतान नहीं होगा

नई दिल्ली. कल यानी 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद हो जाएगा। वाहन चालक सिर्फ फास्टैग या यूपीआई पेमेंट के जरिए ही टोल टैक्स चुका सकेंगे। इसके अलावा, आज रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। कल से टैक्स, रेलवे और बाजार से जुड़े 10 नियम भी बदल जाएंगे।


पीपीएफ, एनपीएस और सुकन्या में डालें मिनिमम बैलेंस
पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल पेंशन स्कीम या सुकन्या समृद्धि योजना को चालू रखने के लिए हर साल 250 से 500 तक न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है। अगर खाता बंद हो गया तो चालू कराने के लिए पेनाल्टी लगेगी और बैंक के चक्कर काटने होंगे।
पुरानी टैक्स रिजीम में सेविंग का मौका
पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का कल आखिरी दिन है। सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख तक की छूट पाने के लिए आप पीपीएफ, लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 80डि के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर 1 लाख तक की छूट मिलती है। 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले साल के खाते में गिना जाएगा।
ऑफिस में जमा करें इन्वेस्टमेंट प्रूफ
अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करने होंगे। इसमें घर के किराए की रसीदें, बीमा प्रीमियम की रसीद, होम लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट शामिल हैं। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स समय पर नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी आखिरी सैलरी से ज्यादा टीडीएस काट लेगी। इसे वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक का इंतजार करना होगा।
टोल प्लाजा पर कल से नकद भुगतान बंद
अगर आपके पास गाड़ी है तो आज ही अपनी गाड़ी में फास्टैग अकाउंट एक्टिव कर लें। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में यूपीआई पेमेंट की सुविधा चालू हो। कल से बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या लौटाया जा सकता है। क्योंकि, सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या यूपीआई से ही टैक्स चुका सकेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अस्पताल में गंदगी देख भड़के बिजली मंत्री, स्वयं ने झाडू लगाते हुए जिम्मेदार लोगों को दी चेतावनी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ग्वालियर. हजीरा स्थित सिविल अस्पताल का बिजली मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने सोमवार का निरीक्षण किया। इस बीच पानी की टंकियों के पास गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वयं झाडू उठाकर सफाई शुरू कर दी। मंत्रीं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उनके इस कदम को देखकर अस्पताल का स्टाफ और अन्य लोग भी सक्रिय हो गये ।मंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। खासकर पानी की टंकियों के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी नहो। प्रद्युम्नसिंह तोमर ने चेतावनी दी है कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाय जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पहले भी कई बार सार्वजनिक स्थानों पर खुद सफाई करते हुए देखे गए हैं। उनके ऐसे कार्य अक्सर अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं। मंत्री द्वारा सफाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं; कुछ उनके कदम की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बता रहे हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, गैस, पेट्रोल डीजल की परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

ग्वालियर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को हजीरा चौराहा पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। सिलेंण्डर की बढ़ती कीमतों, अपर्याप्त आपूति, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल -डीजल की कमी के विरोध में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए हे। जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा है राज्य की जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है। उन्होंने बतायाकि प्रतिदिन की आवश्यक वस्तुओें के दाम लगातार बढ़ रहे है। जिससे आम आदमी का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। रसौईगैस के दामों वृद्धि और समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से गृहणियों का हो परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा है कि बिजली के दामों में वृद्धि ले लोगों का बजट पूरी से तरह बिगाड़ दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल औपचारिक घोषणाओं तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कमी और ऊंची कीमतों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों का सीधा असर आम लोगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।
धरने में शामिल कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और जनता को राहत नहीं मिली, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले समय में बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्मार्ट सिटी की 40वीं बोर्ड बैठक,सड़क, पार्किंग, निर्भया कैफे और फसाड लाइटिंग पर हुए फैसले 

ग्वालियर, स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की 40वीं बोर्ड बैठक में शहर के अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर एवं बोर्ड की अध्यक्ष रुचिका चौहान ने सचिन तेंदुलकर रोड के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस सड़क के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर उसे मूर्तरूप दें। निर्भया कैफे की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य शुरू करने, मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन से पहले महाराज बाडा क्षेत्र में आने वाले वाहनो की संख्या सहित ट्रैफिक सर्वे कराने तथा फसाड लाइटिंग परियोजना का विस्तार करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।  सोमवार को बैठक में आईएसबीटी पर प्रस्तावित कमर्शियल कॉम्पलेक्स, कन्वेंशन सेंटर में अतिरिक्त कार्य, नगर निगम म्यूजियम के जीर्णोद्धार, फसाड लाइटिंग के विस्तार, जल संरक्षण और ट्रैफिक सुधार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
हैरिटेज इमारतों पर बैठक में बताया गया कि तानसेन समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरे को छोड़कर अन्य स्थलों के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन एवं रख-रखाव (O&M) के संबंध में कहा कि महाराज बाड़ा क्षेत्र में प्रतिदिन आने वाले वाहनों का ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त सर्वे कराया जाए और प्रीपेड व मंथली पास जैसी सुविधाओं को निविदा में अवश्य शामिल किया जाए।
बैठक में पुरानी बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा भी की गई। उपनगर ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व में एक-एक बावड़ी का कार्य लगभग पूर्ण होने पर कलेक्टर ने इन बावडियों के शीघ्र पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी एवं पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम के संबंध में बताया गया कि यह परियोजना पूर्ण हो चुकी है। अब गलत दिशा में आने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

देश की सीमा से ISI का आतंकी गुर्गा गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में लश्कर ए तैयबा के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी बांग्लादेश बॉर्डर के पास से की गई। यह लश्कर के एक मॉड्यूल का संचालन कर रहा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI  इसे अपने इशारों पर नचा रही थी। भारत में तबाही मचाने के लिए तैयार कर रही थी। इसके मंसूबों की जैसे ही भारतीय खुफिया एजेंसियों को भनक लगी, खुफिया एजेंसियों ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया था।
2 महीने लगे
ऐसा बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों का यह ऑपरेशन करीब 2 महीने चला। इस दौरान कैट एंड माउस गेम काफी देखने को मिली। दिल्ली पुलिस के आयुक्त सतीश गोलचा खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे।
पीछा कब से
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इसके पीछे तभी से लग गई थी जब खबर मिली थी कि शब्बीर अहमद लोन दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा है। इसके बाद हर पल इस पर नजर रखी जाने लगी।
पाक से कंट्रोल
दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला कि शब्बीर अहमद लोन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। इस समय वह सीमा पार से मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए भारत में किसी मिशन को अंजाम देने की फिराक में था।
सिर दर्द बन गया था यह
लश्कर ए तैयबा के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली पुलिस ने साल 2007 में भी गिरफ्तार किया था। यह 12 साल तक जेल में रहा और जैसे ही इसे जेल से जमानत मिली 2019 में यह बांग्लादेश भाग गया। इसके बाद यह ढाका में रहते हुए लश्कर और ISI के लिए आतंकी सेल स्थापित की। इसके बाद से ही इसने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए मुश्किल खड़ी करनी शुरू कर दी थी। यह मूलतः श्रीनगर का रहने वाला है और उस आतंकी मॉड्यूल का सरगना था जिसका हाल ही में भंडाफोड़ किया गया था। दिल्ली से दक्षिण भारत तक फैले इस मॉड्यूल ने दिल्ली-कोलकाता और कई स्थानों पर भारत विरोधी पोस्टर चिपकाए थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तिघरा में अगस्त तक का पानी, गर्मी में भी प्रतिदिन होगी सप्लाई

ग्वालियर। इस बार औसत से दोगुनी हुई बारिश के चलते तिघरा में इस समय भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध है, जिसके चलते तिघरा बांध से अगस्त 2026 तक निर्बाध रूप से शहर में पानी की सप्लाई की जाएगी। जल संसाधन एवं नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार जून-जुलाई में मानसून दस्तक दे देगा जिससे तिघरा फिर से भर जाएगा। ऐसे में इस साल पानी को एक दिन छोड़कर सप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है। तिघरा में वर्तमान समय में 3000 MCFT पानी मौजूद है, जिसके चलते तिघरा बांध से हर दिन शहर में 11 MCFT पानी सप्लाई किया जा रहा है, जो कि अगस्त माह तक जारी रहेगा। इससे शहर में प्रतिदिन पानी की सप्लाई होती रहेगी।
इसके साथ ही अपर ककेटो और ककेटो बांध में भी पानी पर्याप्त मात्रा में है, इसके साथ ही पेहसारी बांध भी भरा हुआ है। जिसके चलते जरूरत पड़ने पर यहां से भी पानी लिया जा सकता है। इसके साथ ही शहर में 2603 बोरिंग के माध्यम से शहर में पानी की सप्लाई की जा रही है।
2700 MCFT पानी है पेयजल के लिए
वर्तमान समय में तिघरा के अंदर 3000 एमसीएफटी पानी मौजूद है, इसमें से 2700 एमसीएफटी पानी पेयजल के लिए रखा हुआ है, जबकि 300 एमसीएफटी पानी तिघरा के अंदर रहने वाली जलीय जीवों के लिए रखा जाता है, जिसे डेड स्टोर कहा जाता है। तिघरा में डेड स्टोर में पानी रखने का कारण है कि इसमें काफी संख्या में मछली, मगरमच्छ एवं कछुए हैं। इसके साथ ही सोन चिरैया अभयारण्य में रहने वाले तेंदुआ, हिरण, नीलगाय सहित अन्य जंगली जानवर तिघरा से ही पानी पीते हैं।
अपर ककेटो से ऐसे पहुंचता है पानी
अपर ककेटो से पानी नदी के जरिए ककेटो में भेजा जाता है। इसके बाद ककेटो से 8 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से पानी पेहसारी बांध में भेजा जाता है। पेहसारी से लगभग 3 किलोमीटर लंबी नहर निकली है, इसके बाद पानी सांक नदी में आता है। वहां से पानी 24 से 36 घंटे में तिघरा में पहुंचता है।
फुल हैं हमारे आंचल के बांध
अपर ककेटो में इस समय 52.24 एमसीएफटी पानी है, जबकि 39.33 एमसीएफटी पानी मौजूद है। इसके चलते आवश्यकता पड़ने पर यहां से पेहसारी बांध के जरिए नहर से पानी लिया जा सकता है।
2603 बोरिंग से पानी की सप्लाई
तिघरा बांध के साथ शहर में 2603 बोरिंग के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाती है। इसमें ग्वालियर विधानसभा में 593, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 1053, दक्षिण विधानसभा में 842, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 115 बोरिंग संचालित हो रही हैं।तिघरा में पर्याप्त मात्रा में पानी है, तिघरा से शहर को प्रतिदिन 11 एमसीएफटी पानी सप्लाई किया जा रहा है।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भगवान महावीर की जयंती पर निकाला गया विशाल चल समारोह, दौलतगंज से निकाली गयी शोभायात्रा, गोपाचल पर किया गया ध्वजारोहण

ग्वालियर. भगवान महावीर की जयंती पर जैन समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिनकी शुरूआत सुबह से ही हो चुकी है। देर रात तक चलेंगे। कार्यक्रमों की शुरूआत विशाल चल समारोह के साथ की गयी। दोलतगंज में भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम रविवार की सुबह से ही प्रारंभ हो गया था। दौलतगंज, पाटनकर चौराहा, गस्त का ताजिया, डीडवाना ओली, सराफाबाजार पहुंच कर संपन्न हुआ। इस बीच महिलायें पुरूष नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह -जगह चल समारोह का रंगोली बनाकर चौका बनाया गया और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जिसमें समाज के लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने नाच-गाकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर अपनी खुशी व्यकत की।


गोपाचल पर्वत पर किया जाएगा ध्वजारोहण
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि महावीर जयंती जन्म कल्याण महोत्सव भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। यह यात्रा दौलतगंज से शुरू होकर बाड़े होते हुए चंपाबाग बगीचे तक पहुंचेगी। यात्रा का आयोजन गुरुदेव हनुमान सागर जी और हनुमणी सागर जी महाराज जी के सानिध्य में किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, शहर के विशेष तीर्थ स्थल श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गोपाचल पर्वत पर भी भगवान के जन्मोत्सव पर ध्वजारोहण किया जाएगा। यहां पंचकल्याणक का विधि-विधान से पूजन कर अभिषेक भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन हुआ था। इस पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा देशभर के जैन मंदिरों में विशेष कार्यक्रम और आयोजन किए जाते हैं।