मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहीं खटारा और ओवरलोड बसें

ग्वालियर. ग्वालियर शहर में यात्री सुरक्षा को लेकर बडा सवाल खडा हो गया है। शहर की सडकों से लेकर हाईवे तक खटारा और अनफिट बसें धडल्ले से दौड रही है जिनमें सफर करना यात्रियों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन बसों पर कार्रवाई केवल हादसों के बाद ही होती है जबकि रोजाना हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
बसों की बाहरी हालत देखकर ही स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है
इन बसों की स्थिति इतनी खराब है कि बाहरी हालत देखकर ही उनकी खस्ता स्थिति का अंदाजा लगातार जा सकता ळै। इसके बावजूद बस ऑपरेटर ओवरलोडिंग कर यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर ले जाते है। कई बार यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और दबाव डालकर सफर कराने की शिकायतें भी सामने आती है।
कई बसें बिना फिटनेस और अधूरे परमिट के दौड रही
यातयात विभाग के नियमों के अनुसार बस ऑपरेटरों को सीटों के हिसाब से टैक्स देना और समय-समय पर फिटनेस जांच कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई बसें बिना फिटनेस और अधूरे परमिट के साथ सडकों पर दौड रही है। कुछ बसें तो दूसरों के परमिट पर भी संचालित हो रही है जिससे नियमों का पालन करने वाले ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड रहा है।
यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा
इन हालातों के चलते यात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह से दांव पर लगी हुई है। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक यह समस्या जस की तस बनी रहेगी और किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार बना रहेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पारा 42.4 डिग्री पर पहुंचा, सीजन का सबसे गर्म दिन

ग्वालियर. शहर में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित रहा वहीं रविवार की रात भी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 8 घंटे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिली। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा लेते नजर आए।
राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढोतरी
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढोतरी हो रही है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पशिचमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की राहत मिल सकती है लेकिन इसका असर सीमित रहने की संभावना है।
पिछले दिनों के तापमान पर नजर डालें तो बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, 16 अप्रैल को 40.5 डिग्री, 17 अप्रैल को 41.9 डिग्री, 18 अप्रैल को 42.1 डिग्री और 19 अप्रैल को 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि गर्मी लगातार अपने चरम की ओर बढ़ रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में वसूलीबाज अफसरों पर सरकार मेहरबान, परिवहन चेक पॉइंट के अफसर-कॉन्स्टेबल सस्पेंड नहीं हुए

भोपाल. एमपी में सरकारी अफसर रिश्वत और वसूली की डील करते हुए कैमरे में कैद हो जाएं, लेकिन सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ता। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। मप्र के परिवहन चेक पॉइंट्स पर तैनात कर्मचारियों और अफसरों से अवैध वसूली की डील की थी। इन्हें सस्पेंड करने के बजाय परिवहन विभाग ने केवल अटैच्ड किया, जबकि ये 20 से 60 हजार की डील करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसोसिएशन ने लिखा था कि इससे सरकार और प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है।

पीएस भिलाला अपने दफ्तर में बैठकर डील फिक्स करते हुए।
15 गाड़ियों के लिए 60 हजार की डील की
राजस्थान का ट्रांसपोर्टर बनकर प्रदेश के चार चेक पॉइंट्स खिलचीपुर, मुलताई, नीमच और सेंधवा से गाड़ियां निकालने के लिए स्टाफ से डील की थी। खिलचीपुर चेक पाइंट पर कॉन्स्टेबल आर पी सिंह हनोतिया और अमित झरवड़े ने 15 गाड़ियों के लिए 60 हजार की डील की थी। नीमच चेक पॉइंट पर आरटीओ पीएस भिलाला ने 10 गाड़ियों के लिए 20 हजार की डील की थी। तीनों का परिवहन विभाग ने ट्रांसफर कर दिया है।


मंत्री की मंजूरी के बाद हुआ भिलाला का ट्रांसफर
मंदसौर आरटीओ पीएस भिलाला के एक्सपोज होने के बाद परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। आरटीओ अधिकारी राजपत्रित होता है, इसलिए कार्रवाई के लिए सरकार की सिफारिश जरूरी होती है। स्टिंग ऑपरेशन के बाद विभाग ने कार्रवाई के लिए मंत्री को पत्र भेजा। 17 अप्रैल को मंत्री ने अनुमोदन किया। इसके बाद 18 अप्रैल को पीएस भिलाला को जबलपुर डिप्टी ट्रांसपोर्ट अधिकारी कार्यालय में पदस्थ करने का आदेश जारी हुआ। उनके पास मंदसौर के साथ नीमच चेक पॉइंट का प्रभार भी था। स्टिंग ऑपरेशन में भिलाला ने कहा था कि उज्जैन से सेंधवा तक उनका सिक्का चलता है। उन्होंने भरोसा दिया था कि कहीं कोई तकलीफ नहीं आएगी।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

US नेवी और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू, नेवी ने पकड़ा तेहरान का कार्गो जहाज

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने के पहले विफल होती दिखाई दे रही है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रूथ पर बताया है कि यूएस नेवी ने ओमना की खाड़ी में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने का प्रयास किया तो एक ईरान झंडे वाली कार्गो जहाज का कब्जे में ले लिया है। उधर, ईरान ने वोट ड्रोन से अमेरिकी नेवी पर पलटवार का दावा किया है।
जब तक नाकेबंदी रहेगी, मतभेद रहेगा
ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज को कब्जे में लिए जाने की घटना पर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक मतभेद बने रहेंगे।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘आप अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते नहीं रह सकते, नाकाबंदी को और सख्त नहीं कर सकते, ईरान को और युद्ध अपराधों की धमकी नहीं दे सकते, अनुचित मांगों पर अड़े नहीं रह सकते, बयानबाजी से काम नहीं चला सकते और ‘कूटनीति’ का दिखावा नहीं कर सकते। जब तक नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक मतभेद बने रहेंगे।’

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड गर्डर लांच होते गिरे गर्डर की क्वालिटी टेस्ट, पांच लैबों की टीम ने लिये सैम्पल

ग्वालियर. स्वर्ण रेखा नदी पर बनाये जा रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण की क्वालिटी जांच के लिये तैयार गर्डर और दूसरे निर्माणों की सैम्पलिंग करायी गयी है। यह सैंपलिंग पहले चरण में जलालपुर चौराहे के पास से लक्ष्मीबाई समाधिस्थल से बन रहे हिस्से के लिये की गयी है। क्योंकि पिछले दिनों खेड़ापति मंदिर के पास हाइड्रोलिक पाइप फटने की वजह से गर्डर गिने के बाद लगातार गुणवत्ता पर सवाल उठाये जा रहे है। जिसके बाद से यह टेस्टिंग कराने का निर्णय लिया गया था। लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग सेक्शन ने रविवार का 5 लैब प्रतिनिधियों को बुलाकर सैंपलिंग करायी। सैम्पलिंग जलालपुर चौराहे के पास कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की कम्पनी श्री मंगलम बिल्डकॉन के बेस कैम्प से कराये गये।
सभी सैम्पल गिरे गर्डर से कराये गये है। इन सभी सैम्पलों की रिपोर्ट अगले 3 दिनों में आयेगी और उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि एलिवेटेड रोड के पहले चरण के काम की बीच में 16 अप्रैल को गर्डर गिररने एक मजदूर घायल हो गया था।
इन लैबों ने भरे सैम्पल
आशोका, राजनंदनी, भार्गव, सैनेट्स, और एसएसबी लैब आदि।
इसकी 2 सैंपलिंग हुई
1. नॉन डिस्ट्रक्टिव: इस टेस्टिंग में कोई कटिंग नहीं होती। टेस्टिंग मशीन को गर्डर के ऊपर लगाकर उसकी स्ट्रेंथ चेक की गई।
2. डिस्ट्रक्टिव:लैब टीमों ने गर्डर में अलग-अलग जगह से कोर काटे। इन कोर की कंप्रेस मशीन में टेस्टिंग होगी, तब स्ट्रेंथ पता चलेगी।
सैंपलिंग की रिपोर्ट का है इंतजार
निर्माण गुणवत्ता की जांच समय-समय पर होती है। हाल ही में गर्डर गिरा था उसकी क्वालिटी चेक के लिए सैंपलिंग कराई है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी।
जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री/ सेतु संभाग

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 23 की मौत, मृतकों में 16 महिलायें

विरूधुनगर तमिलनाडु के विरूधुनगर में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अभी तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 6 लोग घायल है। जिनका अभी इलाज चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि रविवार को फैक्ट्री बन्द रहती है। इसके बाद भी काम हो रहा था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी केलिये 4 विशेष टीमें गठित की गयी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नियमों का उल्लघंन करते हुए फैक्ट्री रविवार को भी संचालित की जा रही थी। वहीं, हादसे के वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिये विस्तृत जांच की जा रही है।
23 मृतकों में 16 महिलायें
विरूधुनगर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर जिला कलेक्टर डॉ एनओ सुखपुत्रा ने कहा है कि इस घटना में अभी तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 23 मृतकों में से 19 शवों की पहचान हो चुकी है। जिनमें 16 महिलायें और 3 पुरूष शामिल है। 6 घायल आईसीयू में भर्ती है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख रूपये इनामी बदमाश ढेर, 2 सिपाही भी घायल

मुजफ्फनगर. पुलिस ने 1 लाख रूपये के इनामी बदमाश मेहताब को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया है। शुक्रवार की रात पुलिस को मेहताब के आने की खबर मिली थी। जिसके बाद बदमाश को सरेंडर करने के लिये कहा गया तो उसने पुलिस की टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। आखिरकार पुलिस को भी जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी। जिसमें बदमाश गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एनकाउंटर में 2 आरक्षक भी घायल हो गये है। उनका उपचार चल रहा है। एसएसपी संजय वर्मा के मुताबिक लगभग 20 गोली फायर की गयी। मेहताब का एक साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया। एक पुलिस कर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। एनकाउंटर बुढ़ाना थाना इलाके में परसोली के जंगल में हुई है। मारा गया बदमाश मेहताब शामिली जिले के रसूलपुर का निवासी है। उस पर लूट, डकैती और रंगदारी समेत 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
बदमाश के पास से मिली रिवॉल्वर
मुठभेड़ के बाद पुलिस को मेहताब के पास से कई चीजें मिली हैं। इसमें सरकारी .38 बोर की रिवाल्वर, 9 MM की पिस्तौल, कारतूस और बाइक भी शामिल हैं। जांच में पता चला है कि मेहताब एक सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में फरार था। पुलिस के अनुसार, मेहताब कई गिरोहों से जुड़ा था। मुठभेड़ की सूचना पर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की।

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्टे के बावजूद विवादित जमीन बेची, हाईकोर्ट ने विक्रय सौदा रद्द किया, पक्षकारों पर 2 लाख जमा करने का आदेश

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के स्टे आदेश के बावजूद जमीन बेचने के मामले में सख्त रूख अपनाते हुए विक्रय सौदा रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए संबंधित पक्षों को कुछ 2 लाख रूपये जमा करने के निर्देश दिये है। मामला डबरा तहसील के सलैया गांव की विवादित जमीन से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने 8 दिसम्बर 2023 को इस जमीन पर यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिये थे। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 2 जुलाई 2025 को जमीन की रजिस्ट्री कर दी गयी। इसे हाईकोर्ट ने आदेश का सीधा उल्लंघन माना है। सुनवाई के बीच में पक्षकारों ने कहा है कि उन्हें स्टे आदेश की जानकारी नहीं थी। हाईकोर्ट ने इस दलील को अस्वीकार कर दिया।
एडवोकेट के माध्यम से जुड़ंे होने की जिम्मेदारी तय
हाईकोर्ट ने कहा है कि जब पक्षकार एडवोकेट के माध्यम से मामले में शामिल था। आदेश की जानकारी से अनभिज्ञ रहने का बहाना स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने पाया कि जमीन जानबूझकर परिवार के अन्दर बेची गयी। जिससे विवाद को जटिल बनाया गया। इनत थ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को दोषी ठहराते हुए विक्रय सौदा निरस्त किया है साथ ही 2 लाख रूपये जमा करने के आदेश दिये है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

आयुक्त दिव्यांगजन ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

ग्वालियर – केन्द्रीय जेल में जिन दिव्यांग बंदियों के पास यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण पत्र) नही हैं, उनके अभियान बतौर कार्ड बनाए जायेंगे। सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जेल प्रशासन मिलकर केन्द्रीय जेल के दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य जेल बनाने के लिए काम करेंगे। दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने रविवार को केन्द्रीय जेल के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। केन्द्रीय जेल में दिव्यांगजन परीक्षण शिविर भी लगाया गया था।  आयुक्त दिव्यांगजन ने जेल के विभिन्न बैरकों, अस्पताल, टॉयलेट ब्लाक, भोजनशाला आदि स्थलों का सुगम्यता की दृष्टि से अवलोकन कर रैम्प बनाने के लिये पृथक से प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी जेल अधीक्षक को दिए।
जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने बताया कि केन्द्रीय जेल में वर्तमान में 05 महिलाओं समेत 132 दिव्यांग बंदी हैं। इनके लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के आशीष शर्मा ने बंदियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के विविध प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू 

ग्वालियर – जनगणना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्व-गणना शुरू हो चुकी है। साथ ही जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को तीन सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में 19 अप्रैल से प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया, जो कि 21 अप्रैल तक चलेगा ।
तकरीबन 6 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग का रविवार से दूसरा सत्र प्रारंभ हो गया है। तृतीय चरण में 23 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन तीनों चरण के माध्यम से शतप्रतिशत प्रगणक व सुपरवाइजर प्रशिक्षित होंगे।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रुचिका चौहान के नेतृत्व में लगभग 6 हजार अधिकारी-कर्मचारी जनगणना-2027 के कार्य को अंजाम देंगे। इनमें लगभग 5 हजार प्रगणक व 829 पर्यवेक्षक, 41 चार्ज अधिकारी, 42 फील्ड ट्रेनर्स, 4 मास्टर ट्रेनर्स व 9 जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं।
स्व-गणना का लाभ उठाने की अपील, दी गई जानकारी रहेगी पूर्णत: गोपनीय
कलेक्टर  रुचिका चौहान ने जिलेवासियों से अपील की है कि ग्वालियर जिले के नागरिकों को भी स्व-गणना का अवसर मिला है, आप सब इसका लाभ उठाकर ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक अवश्य भरें। एसई वेब पोर्टल (http://se.census.gov.in) के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी 34 बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। कलेक्टर ने यह भी अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी।