News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गर्भ रखना है या नहीं यह महिला का अधिकार-हाईकोर्ट

इन्दौर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इन्दौर बेंच ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने 13 सप्ताह की गर्भवती विवाहित महिला को गर्भपाल की अनुमति दी है और साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून द्वारा निर्धारित अवधि के अन्दर गर्भावस्था है तो महिला स्वयं तय कर सकती है कि वह गर्भ रखना चाहती है या नहीं। उसे गर्भपात के पति की सहमति आवश्यक नहीं है।
29 जून 2026 का हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था। मामला इन्दौर संभाग के एक हाईप्रोफाइल दम्पत्ति का है। शादी को 2 वर्ष हुए थे। इस दौरान दोनों विवाद होने लगे। अहम बात यह है कि इस बीच पत्नी गर्भवती थी। उसे 13 हफ्ते का गर्भ था। चूंकि दंपत्ति के बीच विवाद अधिक होने लेगे और पत्नी भी अलग हो गयी। ऐसी स्थिति में पत्नी नहीं चाहती थी कि बच्चा जन्म ले क्योंकि मौजूदा स्थिति और उसके भविष्य का सवाल था।
पति को नोटिस जारी फिर भी नहीं हुआ पेश
मामले में पति को नोटिस जारी किया गया था उसकी तामील भी हो चुकी थी। लेकिन वह सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। राज्य शासन की तरफ से भी याचिका पर कोई आपत्ति नहीं जताई गयी। मामले में हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के चर्चित फैसले एक्स बनाम प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर का उल्लेख करते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत महिला को अपनी शारीरिक स्वायत्तता और प्रजनन संबंधी निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है।
क्यों दी गर्भपात की अनुमति
कोर्ट ने कहा कि अवांछित गर्भावस्था का मानसिक और शारीरिक प्रभाव सबसे अधिक महिला पर पड़ता है, इसलिए गर्भ जारी रखना है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय महिला का ही होगा।
कोर्ट ने कहा कि महिला की गर्भावस्था 13 सप्ताह और एक दिन की है, जो मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (MTP) एक्ट, 1971 की निर्धारित सीमा के भीतर है। ऐसे मामलों में अधिकृत डॉक्टर्स कानून के अनुसार गर्भसमापन की प्रक्रिया कर सकते हैं।
कोर्ट ने यह भी माना कि वैवाहिक स्थिति में बदलाव, पति-पत्नी का अलग रहना और तलाक की स्थिति भी गर्भपात की अनुमति के लिए वैध आधार हो सकते हैं।
आदेश में हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। महिला की गरिमा, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वतंत्रता संविधान द्वारा संरक्षित अधिकार हैं।
कोर्ट ने डॉक्टर्स को निर्देश दिया कि गर्भपात की प्रक्रिया स्वास्थ्य मंत्रालय और कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी और संवेदनशीलता के साथ की जाएं। याचिका स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने महिला को गर्भपात की अनुमति प्रदान कर दी और मामले का निराकरण कर दिया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 100 करोड की मल्टीलेवल पार्किंग के सबसे निचले तक में लगातार भूजल भरने से निर्माण कार्य प्रभावित

ग्वालियर. महाराज बाडा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। साढे चार साल बाद भी पार्किंग पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी, बेसमेंट के तीसरे तल में अब भी 8 फीट पानी भरा हुआ है निर्माण कार्य में देरी, पानी निकासी की समस्या और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर रूचिका चौहान ने प्रोजेक्ट की फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए है। दिसंबर 2020 में शुरू हुई इस पार्किंग की समय-सीमा चार बार बढाई जा चुकी है। अब प्रशासन ने 10 जुलाई तक पार्किंग के प्रथम और द्वितीय तल शुरू करने के निर्देश दिए है। हालांकि सबसे बडी चुनौती अब भी बेसमेंट में भरे पानी की निकासी बनी हुई है। यहां 300 चार पहिया और 200 दो पहिया वाहन पार्क हो सकते है।
इंजीनियरों, पीडीएससी व एलएंडटी कंपनी में हडकंप
स्मार्ट सिटी की बैठक में अफसरों ने कलेक्टर को बताया कि निर्माण में देरी पर एलएंडटी पर 80 लाख और पानी निकासी नहीं करने पर 1 से 2 लाख रुपए जुर्माना किया है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि 1 या 2 लाख जुर्माना लगाए ऐसा कहां लिखा है। कलेक्टर ने जुर्माने के आधार और दस्तावेज मांगे। इसके बाद से इंजीनियरों, पीडीएससी व एलएंडटी कंपनी में हडकंप मचा हुआ है। अब ज्यादा जुर्माने की तैयारी है।
करीब 100 करोड रुपए की लागत से बन रही इस पार्किंग के सबसे निचले तल में लगातार भूजल भरने से निर्माण कार्य प्रभावित है। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर मौजूद पुरानी बोरिंग और गहरी खुदाई के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। पानी निकालने के लिए कई महीनों से पंपिंग की जा रही है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। जानकारी के अनुसार दिन में पानी को गोरखी स्कूल स्थित कुएं तक पहुंचाया जाता है जबकि रात में इसका कुछ हिस्सा आसपास की सडकों पर छोडा जाता है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी परेशनी का सामना करना पड रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 13 एसएएस अधिकारियों को मिलेगा IAS बनने का मौका, सीएम ने हरी झंडी दी

भोपाल. प्रदेश में इस वर्ष राज्य प्रशासनिक सेवा से 13 अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में नियुक्त होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकायुक्त सहित अन्य एजेंसियों से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार किया है जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दे दी है। अब इसे संघ लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के लिए भेजा जाएगा। प्रयास यह है कि 15 अगस्त के पहले बैठक हो जाए।
डीपीसी के लिए 39 अधिकारियों के नाम भेजे जा रहे
सूत्रों के अनुसार आईएएस में चयन के लिए होने वाली डीपीसी में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2007 और 2008 बैच के 39 नाम भेजे जा रहे है। इसमें मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवडा, माधवी नागेंद्र, वर्ष सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी के नाम शामिल है।
सितंबर से अक्टूबर तक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव इसी सप्ताह संघ लोक सेवा आयोग भेजा जाएगा। वहां परीक्षण उपरांत डीपीसी की तिथि निर्धारित होगी। प्रयास है कि 15 अगस्त तक बैठक हो जाएगी ताकि प्रक्रिया पूरी कर सितंबर से अक्टूबर तक अधिसूचना जारी हो जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

TMC मुख्यालय पर कब्जा, सांसद -विधायकों ने की बगावत

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम, चुनाव चिंह और संगठन पर नियंत्रण की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गयी है। सोमवार का ममता बनर्जी और बागी गुट चुनाव आयोग के सामने अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज और सबूत पेश करेंगे। पार्टी के 28 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 2 गुट स्वयं का असली टीएमसी साबित करने की कोशिश कर रहे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधायकों और सासंदों के बागी होे जाने के बाद अब ममता के हाथ से पार्टी छिन जाने का भी खतरा बना हुआ है।
चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को सोमवार की शाम 5.30 बजे तक संगठन से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और समर्थन के सबूत जमा करने के लिये कहा है। पिछले सप्ताह आयोग ने दोनों गुटों की शुरूआती दलीलें सुनी थी। इस विवाद का सबसे बड़ा मुद्दा टीएमसी का प्रसिद्ध घास-फूल चुनाव चिन्ह, पार्टी का नाम, संगठन, संपत्ति, फंड और कोलकाता स्थित मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ पर नियंत्रण है।
चुनाव चिन्ह उनसे नहीं छीनेगा
उधर ममता बनर्जी ने बागी नेताओं के दावों को खारिज करते हुए विश्वास जताया है कि चुनाव आयोग पार्टी का चुनाव चिन्ह उनसे नहीं छीनेगा। उन्होंने कहा है कि मुझे चुनाव चिन्ह की चिंता नहीं है। मुझे पता है िकवह इसे नहीं छीन पायेंगे। अगर ऐसा करने का प्रयास भी हुआ तो मैं चुनाव चिन्ह गले में लटका कर जनता के बीच जाऊंगी। उन्होंने बागी नेताओं पर भाजपा के इशारे पर पार्टी से विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है।

 

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PoK में पाकिस्तानी फोर्स ने लोगों पर गोलियां चलाईं

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रविवार को जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन रैली पर पाकिस्तानी फोर्स ने गोलियां चला दी। रिपोर्ट के अनुसार जेएएसी ने दावा किया कि अब्बासपुर के सरदार गुलाम हुसैन खान स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 40 हजार लोग जुटे थे। संगठन का आरोप है कि डुडियाल के एएमबी इलाके में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या या पाकिस्तान प्रशासन की ओर से इस पर कोइ्र आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जेएएसी का कहना है कि यह प्रदर्शन इस्लामाबाद सरकार के खिलाफ है साथ ही यह आंदोलन जेएएसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, प्रशासनिक विफलताओं और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर चल रहा है। संगठन ने गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की है।

PoJK) में लोग JAAC की अगुवाई में हुए बड़े विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। (सोर्स-ANI) - Dainik Bhaskar
विदेश में भी प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार, डेरा इस्माइल खान में चल रहे धरना स्थल पर भी कई अलग-अलग इलाकों से लोगों के काफिले लगातार पहुंचते रहे। प्रदर्शन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी भागीदारी बताई गई। जेएएसी ने कहा कि रावलाकोट और चक की महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। संगठन का दावा है कि प्रदर्शनकारी प्रशासन के दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटे।

PoK Protest Photos Update; Shehbaz Sharif | Pakistan-occupied Kashmir

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ISBT के सुचारु संचालन को लेकर बस ऑपरेटरों के साथ हुई बैठक

ग्वालियर,  इंटर स्टेट बस टर्मिनल   (आईएसबीटी) के सुचारु संचालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा बस संचालन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बस ऑपरेटरों की बैठक ली।बस ऑपरेटरों को बताया कि शीघ्र ही शहर में ई-बस सेवा प्रारंभ होने जा रही है, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम होगी तथा आईएसबीटी तक यात्रियों की पहुँच भी बेहतर हो सकेगी। इससे बस ऑपरेटर्स को पर्याप्त सवारियां मिलेंगीं।  आईएसबीटी के वेंडर प्रतिनिधि मनेन्द्र ने बस ऑपरेटरों को जानकारी दी कि यदि कोई वाहन स्वामी टिकट काउंटर का संचालन करना चाहता है, तो नियमानुसार उसे टिकट काउंटर उपलब्ध कराया जा सकता है।
बैठक में बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी पदम गुप्ता, बलवीर सिंह तोमर, हरीशंकर पटेल, देवेन्द्र सिंह जादौन (बबलू), मुरैना से हरि सिंह सिकरवार, मुकेश सिंह एवं रणवीर सिंह सहित स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि सिद्धार्थ पाठक तथा परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP के 1 लाख 20हजार युवाओं को नौकरियां देंगे-जीत अडाणी

शिवपुरी. एमपी के शिवपुरी अब देश के उभरते रक्षा उत्पादन केन्द्रों में शामिल होने जा रहा है। यहां अदाणी समूह की 2500 करोड़ रूपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास कर दिया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रॉडक्ट्स तैयार किये जायेंगे। फैक्ट्री में लगभग 10 हजार लोगों का नौकरियां दी जायेगी। जीत अडाणी ने कहा है कि अडाणी ग्रुप के चैयरमैन ने एमपी में 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपये का इन्वेस्टमेंट अनाउंस किया था। यह इंवेस्टमेंट पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, मायनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी सेक्टर्स में किया जायेगा।
उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में 2030 तक लगभग 1 लाख 20 हजार जॉब्स देंगे। हम जो भी कर रहे है। वह इस कमिटेंट को आगे बढ़ाने के लिये है। हउस कमिटमेंट को पूर्ण करने के लिये कर रहे हैं। हम कटनी डिस्ट्रिक के आमेठा को 1200 मेगावाट पॉवर सप्लाई कर रहे है। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी औ जीत अडाणी भी उपस्थित रहे। शिलान्यास के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी टेंट में हाईटेक हथियारों, मिसाइलों और डिफेंस इक्विपमेंट का निरीक्षण किया। पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री मध्य प्रदेश के औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है। परियोजना से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। शिवपुरी देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में अपनी मजबूत पहचान दर्ज करेगा।

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में हाईटेक मिसाइल और हाथियारों की प्रदर्शनी।
शिलान्यास कार्यक्रम में हाईटेक मिसाइल और हाथियारों की प्रदर्शनी।
डिफेंस फैक्ट्री की शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
डिफेंस फैक्ट्री की शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

भारत में चीन की खुफिया नजर से बढ़ा तनाव, 5 हजार किमी रेंज वाला रडार हुआ एक्टिव

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच तनाव के दौरान चीन म्यांमार सीमा से लगे अपने यूनान प्रांत में लार्ज फेस्ड एरे रडार (एलपीएआर) चालू कर दिया है। इस रडार की रेंज 5 हजार किमी से अधिक है। ऐसा दावा किया है कि यह भारत के मिसाइल टेस्टों को ट्रैक करने और हिंद महासागर के बड़े हिस्से पर नजर रखने में सक्षम है। ऐसे में इसे भारत की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
चीन ने पिछले कुछ सालों से अपनी निगरानी व्यवस्था लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में यूनान में लगाया गया है। यह नया एलपीएआर रडार भी अहम माना जा रहा है। यह रडार दूर से ही बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगा सकता है। उसकी उड़ान पर नजर रख सकता है। उसकी जानकारी जुटा सकता है। इसकी रेंज 5 हजार किमी से अधिक है। चीन भारत के पूर्वी हिस्से, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के बड़े इलाके पर नजर रख सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर को मिली 2 नई ट्रेन, ग्वालियर-रीवा और 6 जुलाई से नांदेड ट्रेन भी प्रारंभ होगी

ग्वालियर यात्रियों की सुविधा के लिये ग्वालियर स 2 नयी विशेष रेल सेवायें दी है। इन ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। नयी सेवाओं में ग्वालियर-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और टनकपुर-नांदेड उद्घाटनल विशेष एक्सप्रेस शामिल हैं
ग्वालियर-रीवा स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से
ट्रेन संख्या 04191 ग्वालियर -रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई-25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 7.40 बजे ग्वालियर चलकर शाम को 7.40 बजे रीवा पहुंचेगी। वापिसी में 04192 रीवा-ग्वालियर स्पेशल प्रत्येक बुधवार की रात 9 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। दोनो दिशाओं में कुल 20-20 चक्कर लगायेगी।
यह ट्रेन डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपाल पुर, महोबा, बांदा, अंतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, टिकरिया, मझगवां, जैतवार और सतना समेत विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिये इसमें 22 एचएचबी कोच लगाये गये हैं। जो सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगें
इसके अलावा टनकपुर‘-नांदेड उद्घाटन विशेष एक्सप्रेस नम्बर 05012 का संचालन 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सुबह 10.45 बजे टनकपुर से रवाना होकर मत 9.55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर में 5 मिनट के हॉल्ट के बाद, यह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, अकोला, हिंगोली होते हुए अगले दिन शाम को 6 बजे नांदेड पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन नयी रेल सेवाओं से ग्वालियर के यात्रियों को रीवा-महाराष्ट्र के नांदेड तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे धार्मिक, शेक्षणिक, व्यावसायिक और पारिवारिक यात्रायेंअ धिक आसान और सुविधाजनक होगी। विशेष रूप से बुन्देलखंड और विंध्यक्षेत्र के लोगों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिये बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया उपचुनाव को लेकर भोपाल में जुटेगा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी बैठक प्रस्तावित की है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी रविवार को भोपाल में रहेंगे। शिवप्रकाश भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बैठक करेंगे।
30 जुलाई है मतदान
बता दें कि चुनाव आयोग ने दतिया उपचुनाव की घोषणा कर दी है, यहां 30 जुलाई को मतदान है। ऐसे में चुनाव प्रचार को केवल 24 दिन शेष है। इन 24 दिनों की चुनावी रणनीति तय कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार 2 जुलाई को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी।
राजेंद्र भारती को आर्थिक अनियमितता से जुड़े एक मामले में अदालत ने तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। उन्होंने इस निर्णय को न्यायालय में चुनौती दी है, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर उपचुनाव कराया जाएगा।
उपचुनाव कार्यक्रम
– 6 जुलाई – अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
– 13 जुलाई – नामांकन की अंतिम तिथि
– 14 जुलाई – नामांकन पत्रों की जांच
– 16 जुलाई – नाम वापसी की अंतिम तिथि
– 30 जुलाई – मतदान
– 3 अगस्त – मतगणना

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet Norabahis Norabahis giriş Norabahis jojobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş vaycasino holiganbet bahsegel bahsegel bahsegel jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet cratosroyalbet betbey romabet