News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सांख्य सागर झील -पहले दोषी तय हो, फिर नया बजट दें-हाईकोर्ट

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील में सीवर का पानी पहुंचने का मामला। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील में सीवर का पानी पहुंचने के मामले में राज्य सकार और अधिकारियों पर सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक पहले खर्च किये गये 111 करोड़ रूपये की जिम्मेदारी तय नहीं होती है। तब तक इस काम के लिये 191.24 करोड रूपये का नया बजट मांगने का कोई औचित्य नहीं है। हाईकोर्ट ने नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को 27 जुलाई को सीलबंद रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिये है। सुनवाई के दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में झील को बचाने और सीवर रोकने के लिये 191.24 करोड़ रूपये के नये बजट की सिफारिश की गयीथी।
इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि सीवरेज लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिये पहले ही 111 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके है। लेकिन प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हुआ। ऐसे में नया बजट किस आधार पर मांगा जा रहा है।
दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही
हाईकोर्ट ने कहा है कि पहले यह तय किया जाये कि 111 करोड़ रूपये की बर्बादी के लिये कोन जिम्मेदार है। जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होती है। तब तक नये बजट पर विचार नहीं किया जायेगा। हाईकोर्ट ने नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को 27 जुलाई का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दोषी अधिकारियों की सूची और पूरा रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिये है।
डिप्टी डायरेक्टर से पूछा- कार्रवाई क्यों नहीं हुई
सुनवाई के दौरान माधव टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर हरिओम भी कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे पुराने अधिकारियों की जानकारी जुटा रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि मामला वर्तमान में झील को हो रहे नुकसान का है। मौजूदा जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है तो विभाग के उच्च अधिकारी को बुलाया जा सकता है। हालांकि डिप्टी डायरेक्टर ने खुद कार्रवाई करने की बात कही। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन का समय दिया है।
शिवपुरी नगर पालिका के सीएमओ यशवंत राठौर भी कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने नाले की तस्वीरें प्रस्तुत कीं, जिनमें गंदा पानी सीधे सांख्य सागर झील में जाता दिखाई दिया। जब कोर्ट ने निगरानी रिपोर्ट मांगी तो सीएमओ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि सीएमओ खुद जिम्मेदारी लेने के बजाय पूरी जिम्मेदारी सेनेटरी इंस्पेक्टर पर डाल रहे हैं। इसके बाद सीएमओ ने अदालत में भरोसा दिया कि आगे से वह स्वयं पूरे मामले की निगरानी करेंगे।
अल्का उपाध्याय का हलफनामा स्वीकार नहीं
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना से जुड़ी तत्कालीन अधिकारी अल्का उपाध्याय का हलफनामा सरकारी वकील के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्हें खुद या अपने निजी वकील के जरिए कोर्ट में पक्ष रखना होगा। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि जांच में जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनसे परियोजना में हुए नुकसान की राशि वसूली जाएगी।
27 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना होगा। दोषी अधिकारियों की सूची और पूरा रिकॉर्ड सीलबंद लिफाफे में पेश करना होगा। कोर्ट तय करेगा कि 111 करोड़ रुपए की बर्बादी के लिए किन अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई और राशि की वसूली की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पीएम-ई बस डिपों रमौआ 30 प्रतिशत कार्य शेष, जबकि आईएसबीटी ई बस डिपो 92 प्रतिशत बनकर तैयार

पीएम-ई बस सेवा: 31 अगस्त तक दोनों डिपो का काम पूरा करने का अल्टीमेटम
ग्वालियर- पीएम-ई बस सेवा को लेकर मंगलवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त गंग सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंट्रोल कमांड सेंटर से वीसी की। अपर आयुक्त सिंह ने ग्वालियर में दोनों डिपो का काम 31 अगस्त तक पूरा करने का समय दिया। उन्होंने ग्वालियर के अलावा अन्य स्थानों पर संचालित होने वाली पीएम-ई बस सेवा को लेकर वहां के अधिकारियों से भी चर्चा की। वहीं निगमायुक्त संघ प्रिय ने जुलाई में हुरावली पुलिया का वैकल्पिक मार्ग तथा 15 अगस्त से पहले नगर निगम संग्रहालय खोलने के निर्देश दिए।
रमोआ का काम 30% शेष, ISBT पर काम पूरा
वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारियों ने ग्वालियर का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया कि आईएसबीटी पर बनने वाले बस डिपो का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि इलेक्ट्रिकल से जुड़ा 92% कार्य पूरा हो गया है। वहीं रमोआ में बन रहे आईएसबीटी में सिविल कार्य 30% शेष है। यहां इलेक्ट्रिकल से जुड़ा 95% कार्य पूरा हो चुका है। दोनों परियोजनाओं का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट पर आयुक्त नाराज
संघ प्रिय ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वे बाड़ा स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग परियोजना का जायजा लेने पहुंचे। यहां कार्य की धीमी गति को देखकर एलएंडटी कंपनी के इंजीनियरों पर नाराजगी जताई। इससे पहले सिरोल स्थित पीएम आवास का निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एम-1 एवं एम-2 में 10 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। आयुक्त ने एक माह में शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण कर जुलाई तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने को कहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 

पनडुब्बी नष्ट कर रास्ता कराया बंद
ग्वालियर – भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर -रुचिका चौहान के निर्देश पर गई जिला प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम लोडी स्थित पार्वती नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम भितरवार एवं नायब तहसीलदार -हरनाम सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम लोडी पहुंचकर मौके पर औचक निरीक्षण किया।नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लगाई गई पनडुब्बी (मशीन) को प्रशासनिक टीम ने नष्ट कराया। साथ ही डंपर एवं अन्य वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए नदी तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी मशीन से काटकर बंद करा दिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

साडा क्षेत्र में 100 एकड़ जमीन पर स्थापित होगा यह टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

​ग्राम कुलैथ और सौजना की कुल 40.468 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक विभाग को होगी हस्तांतरित
​ग्वालियर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। जिले में ‘टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन’ की स्थापना के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अधिपत्य वाली 100 एकड़ (40.468 हेक्टेयर) भूमि को वापस लेकर राजस्व विभाग के नाम दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी किया गया है।
​अधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व में साडा (माधवराव काउंटर मैग्नेट सिटी) को विकास योजनाओं के लिए शासकीय भूमि आवंटित की गई थी। म.प्र. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की मांग पर इस भूमि में से औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस संबंध में अनापत्तिप्रदान किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
​इन गांवों की भूमि होगी हस्तांतरित
कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत, ग्राम कुलैथ के विभिन्न सर्वे नंबरों की 32.422 हेक्टेयर और ग्राम सौजना के विभिन्न सर्वे नंबरों की 13.529 हेक्टेयर भूमि (कुल रकबा 45.951 हेक्टेयर) में से मार्ग (रास्ते) की भूमि को छोड़कर शेष 40.468 हेक्टेयर (100 एकड़) भूमि को साडा से वापस लिया जा रहा है।इस भूमि को पुनः मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद इसे ‘टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन’ की स्थापना के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
​रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) और नजूल अधिकारी ग्वालियर सिटी को निर्देशित किया है कि वे तत्काल उक्त भूमि को राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज कर खसरे की प्रति कलेक्टरेट कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार और पटवारी को भी राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टि व संशोधन करने के आदेश दिए गए हैं। ​इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से ग्वालियर क्षेत्र में टेलीकॉम क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजा गुर्जर के निवास से 2 किलो सोना 4 किलो चांदी चोरी, 10 लाख नगद भी ले गये

भाजपा नेता राजा भैया गुर्जर

ग्वालियर. बीजेपी नेता के घर से 3करोड़ 50 लाख के पुश्तैनी जेबरात चोरी होने का मामला पुलिस की नजर में आया है। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में यक एक करोड़ की चोरी मानी जा रही है। घटना महाराजपुरा थाना इलाके के आदित्यपुरम की है। बीजेपी नेता राजा भैया गुर्जर प्रॉपर्टी व्यापारी और ठेकेदार है। सोमवार की रात को ही वह भोपाल से ग्वालियर लौटा ही था। इसके बाद परिवार को लेकर रात में ही कालिका माता की पूजा के लिये गांव बसहरा गोहद भिंड चले गये। मंगलवार को वापिस लौटा तो चोरी का पता लगा।
घर में बिखरा पड़ा सामान और खाली पड़ी अलमारी को देखकर बीजेपी नेता की पत्नी बेहोश हो गयी। चोरी की खतर मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, स्निफर डॉग स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच के जवान भी घटनास्थल पर छानबीन कर चुके हैं।
पुलिस सूत्र चोरी को पूरी तरह से नकार रहे है। पुलिस के अनुसार राजा भैया गुर्जर यहां नहीं भोपाल में रहता है। ऐसा बताया गया है कि इसके ऊपर 4-5 करोड़ रूपये कर्ज है। अगर एफआईआर दर्ज हो जाती है तो कर्ज से छुटकारा मिल जायेगा।
2 किलो से अधिक सोना चोरी -राजा गुर्जर
राजा गुर्जर ने बताया है कि घर से 2 किलो से अधिक सोना, लगभग 4 किलो चांदी, 5-10 लाख रूपये नगद चोरी हुआ है। चोरी गया सोना पुश्तैनी है जो उनका खानदानी था। जिसमें आधा दर्जन तो बडे हार शामिल है। सोने की कई चेन, चूडियों के सेट, अंगूठियां, झूमकी के भी 10-10 सेट शामिल है। इसके अलावा सोने की करधोनी, नेकलेस सेट आदि समान है। बीजेपी नेता के अनुसार चोरी गये माल की कीमत करीब 3.5 करोड़ से अधिक है। चोरी गये सामान की सूची बीजेपी नेता ने पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। यहां महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक करोड़ रूपये के माल की चोरी होने की बात कहीं है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

​ग्वालियर में स्थापित होगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

ग्वालियर. जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। जिले में ‘टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन’ की स्थापना के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अधिपत्य वाली 100 एकड़ (40.468 हेक्टेयर) भूमि को वापस लेकर राजस्व विभाग के नाम दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी किया गया है।
विकास योजनाओं के लिए शासकीय भूमि आवंटित की गई
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व में साडा (माधवराव काउंटर मैग्नेट सिटी) को विकास योजनाओं के लिए शासकीय भूमि आवंटित की गई थी। म.प्र. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की मांग पर इस भूमि में से औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस संबंध में अनापत्तिप्रदान किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
इन गांवों की भूमि होगी हस्तांतरित
कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत, ग्राम कुलैथ के विभिन्न सर्वे नंबरों की 32.422 हेक्टेयर और ग्राम सौजना के विभिन्न सर्वे नंबरों की 13.529 हेक्टेयर भूमि (कुल रकबा 45.951 हेक्टेयर) में से मार्ग (रास्ते) की भूमि को छोड़कर शेष 40.468 हेक्टेयर (100 एकड़) भूमि को साडा से वापस लिया जा रहा है। इस भूमि को पुनः मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद इसे ‘टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन’ की स्थापना के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) और नजूल अधिकारी ग्वालियर सिटी को निर्देशित किया है कि वे तत्काल उक्त भूमि को राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज कर खसरे की प्रति कलेक्टरेट कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार और पटवारी को भी राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टि व संशोधन करने के आदेश दिए गए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से ग्वालियर क्षेत्र में टेलीकॉम क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MPRDC शुरू करेगा मल्टीलेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम, 6-लेन हाइवे पर बिना रुके कटेगा टोल टैक्स

भोपाल. इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन मार्ग पर आने वाले समय में टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत खत्म हो सकती है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) इस मार्ग पर मल्टीलेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत वाहन चालक बिना बैरियर और बिना टोल बूथ पर रुके 80 किमी. प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। टोल राशि स्वत: उनके फास्टैग खाते से कट जाएगी। एमपीआरडीसी से मिली जानकारी के अनुसार प्रबंध संचालक भरत यादव ने हाल ही में मेट्रो इन्फ्रासिस और एफईटीसी इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड के तैयार एमएलएफएफ टोलिंग सिस्टम की विस्तृत प्रस्तुति की समीक्षा की। यह अत्याधुनिक, इंटेलिजेंट और बैरियर-फ्री टोलिंग तकनीक है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी अपने प्रमुख कॉरिडोर पर लागू कर रहा है।
शुरुआती क्रियान्वयन के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा
निगम अब अपने आगामी सड़क प्रोजेक्ट्स में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी कर रहा है। इंदौर-उज्जैन छह लेन अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को इसके शुरुआती क्रियान्वयन के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपलब्ध ट्रैफिक डेटा और विस्तृत यातायात विश्लेषण के आधार पर दूसरे मार्गों की पहचान की जाए, जहां इस तकनीक को प्रभावी, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से लागू किया जा सके।
कैसे करेगा काम यह सिस्टम
एमएलएफएफ प्रणाली में सड़क के ऊपर ओवरहेड गैन्ट्री बनाई जाती है, जिस पर हाईरिजॉल्यूशन कैमरे और अत्याधुनिक सेंसर लगाए जाते हैं। जैसे ही कोई वाहन इसके नीचे से गुजरता है, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) तकनीक उसकी नंबर प्लेट को स्कैन करती है। साथ ही वाहन पर लगे फास्टैग को भी तुरंत पढ़ लिया जाता है और कुछ ही सेकंड में टोल राशि संबंधित बैंक खाते से स्वत: कट जाती है। पूरी प्रक्रिया के दौरान वाहन को कहीं भी रुकना नहीं पड़ता।
सिस्टम के प्रमुख फायदे
टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा, यात्रा तेज और आसान होगी।
लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
समय और ईंधन की बचत होगी।
बार-बार ब्रेक और एक्सीलेरेशन नहीं होने से कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
टोल वसूली अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित होगी।
यात्रा का औसत समय घटेगा और सड़क की क्षमता बढ़ेगी।
टोल संचालन की लागत कम होने और यातायात प्रबंधन बेहतर होने की संभावना रहेगी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, 18 जुलाई की कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा में आएगा विधेयक

भोपाल. मोहन कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में समान नागरिक संहिता, निवेश, रोजगार, 2027 युवा वर्ष और पौधरोपण अभियान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक में यूसीसी के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से चलने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक के रूप में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री जल्द से जल्द यूसीसी प्रदेश में लागू कराने के लिए संकल्पित
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यूसीसी को लेकर बनी समिति की अंतिम रिपोर्ट सीएम को सौपी जा चुकी है। रिपोर्ट तैयार करने से पहले राज्य के विभिन्न वर्गों, संगठनों से सुझाव लिए गए। दूसरे राज्यों के कानूनों का भी अध्ययन किया गया। कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द यूसीसी प्रदेश में लागू कराने के लिए संकल्पित हैं। इसलिए जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक की जा रही है। इसके बाद विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
युवा वर्ष होगा 2027
कश्यप ने बताया कि सरकार यूथ के लिए भी अनेक अभियान चलाती है। सीएम ने घोषणा की है कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रियों से भी उन्होंने आग्रह किया है कि नवंबर से दिसंब तक युवाओं के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसके लिए सुझाव दें। जिससे रोजगार, कौशल विकास और नवाचार से जुड़ी नई योजनाएं तैयार की जा सकें।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP में पुलिस विभाग में प्रमोशन सूची आते ही हड़कंप, जूनियरों के नाम शामिल होने पर भड़के पुलिसकर्मी

इंदौर. पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हडकंप मच गया। सूची में गडबडी का आरोप लगाकर दर्जनों पुलिसकर्मियों ने अफसरों को घेर लिया। एडिशनल सीपी मयंक अवस्थी ने रिकॉर्ड देखकर संशोधन करने का आश्वासन दिया और एडी. डीसीपी (मुख्यालय) सीमा अलावा ने पुलिसकर्मियों को नेतागिरी न करने की नसीहत दी। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद आयुक्त कार्यालय से पदोन्नति सूची जारी की गई है। आरक्षक से प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षक से एएसआई बनाया जा रहा है।
मंगलवार को 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी आयुक्त कार्यालय पहुंचे और कहा कि वरिष्ठता सूची में भी जूनियर पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी गई है। प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार वह साल 2015 से प्रधान आरक्षक है। वरिष्ठता सूची में 265 नंबर पर उनका नाम था लेकिन सहायक उप निरीक्षक एएसआई की सूची से नाम कट गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी ने लिखित आवेदन लेकर संशोधन का आश्वासन दिया है। एडी. सीपी के अनुरास सैकडों की संख्या में पदोन्नति दी गई है। रिकॉर्ड और एसीआर से त्रुटि हो सकती है। नाराज पुलिसकर्मियों के अनुसार मुख्य गडबडी दूसरे जिलों से तबादला करवाने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर हुई थी। पात्र न होने के बाद भी उनका नाम वरिष्ठता सूची में जोडा गया है।
पांच निरीक्षक पदोन्नत होकर डीएसपी बने, पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति सूची में शहर के पांच निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसमें आरडी कानवा, सोमा मलिक, तारेश सोनी, संजू कामले और आरआई दीपक पाटिल का नाम है। इस सूची को लेकर भी सवाल उठ रहे है। सूची में एक नाम ऐसा है जिसे निधन के बाद भी पदोन्नति में जोडा गया।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

IFMIS-जिला कोषालय में 16 व 17 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर

IFMIS  सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं का किया जायेगा समाधान 
ग्वालियर – कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय में विभिन्न शासकीय विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिये 16 व 17 जुलाई को विशेष शिविर लगाया जायेगा। इस दो दिवसीय शिविर में IFMIS (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।  वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वैशाली आनंद ने बताया कि जिले के सभी शासकीय विभागों में वित्तीय भुगतान की प्रक्रिया IFMIS सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित की जाती है। सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “IFMIS केयर्स थीम” पर यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की IFMIS से संबंधित तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही, सॉफ्टवेयर को और अधिक उपयोगी एवं सुगम बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए जाएंगे।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण किया जा सके और वित्तीय कार्यों का संचालन अधिक सुचारु एवं सरल बनाया जा सके।
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris