मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गिरफ्तार व्यक्ति के परिजनों को ठोस वजह बताकर लिखित में देनी होगी सूचना, ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तारी अवैध होगी-डीजीपी

भोपाल. राज्यभर में अब पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करते वक्त गिरफ्तारी की ठोस वजह लिखित रूप में बताने होंगे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को गिरफ्तार किये जाने वाले व्यक्ति को यह जानकारी देना आवश्यक कर दिया गया और इतना ही नहीं गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति को गिरफ्तारी की केवल मौखिक जानकारी को पर्याप्त नहीं माना जायेगा। यह भी सुनिश्चित किया जायेगका। गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय भाषा या ऐसी भाषा में लिखे जायेंगे। जिसे गिरफ्तार व्यक्ति भली-भांति समझा सके।
अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में देश के सभी पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षकों एवं संबंधित इकाईयों को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। वह इन दिशा-निर्देशों का पालन अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से सख्ती से पालन सुनिश्चित कराये। ताकि विधि सम्मत कार्यवाही के साथ-साथ नागरिकों से मौलिक अधिकारों की भी पूर्ण रूप से रक्षा की जा सके।
जानकारी नहीं दी तो गिरफ्तारी अवैध घोषित होगी
पीएचक्यू के सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया जा सकता है और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध न्यायालय की अवमानना या विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है और अभियुक्त को तत्काल रिहाई का अधिकार प्राप्त हो सकता है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यह लिखित जानकारी गिरफ्तारी के समय या आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने से कम से कम दो घंटे पूर्व उपलब्ध कराई जानी है। साथ ही, आरोपी को लिखित तौर पर जानकारी देने के दौरान गिरफ्तारी पंचनामा या संबंधित अभिलेख में विधिवत दर्ज किया जाना भी अनिवार्य होगा। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 47 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत 28 घायल

ग्वालियर. एमपी के श्योपुर जिले में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 28 लोग घायल हो गये है। इनमें से 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मचगयी। लोग मदद के लिये चिल्लाते रहे। मामला विजयपुर थाना इलाके के खितरपाल गांव का है।
मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में हुई है तार ट्रैक्टर -ट्रॉली पलटने से वीरपुर थाना इलाके के घूंघस गांव से विजयपुर थाना इलाके के झारबडौदा गांव भात मांगने कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे। सीएम ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये है।

हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए…

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौके पर मची चीख पुकार।
घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट आई है।
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट आई है।
घायलों को बेड नहीं मिलने पर जमीन पर लिटाया गया।
घायलों को बेड नहीं मिलने पर जमीन पर लिटाया गया।

ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला

ट्रॉली के अंदर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। विजयपुर से 3 किलोमीटर पहले खितरपाल गांव के पास ट्रैक्टर अनबैलेंस हो गया। इससे ट्रॉली पलट गई। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने क्रेन का इंतजार नहीं किया। हाथों से ही पलटी हुई ट्रॉली को सीधा किया। इससे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को घटनास्थल पर मौजूद गाड़ियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत मौके पर पहुंचे।
हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री रामनिवास रावत

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, SDM अभिषेक मिश्रा और TI  राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।SDM अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद 5 लोगों की हालत गंभीर है। 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज विजयपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

TCS कांड-जबरदस्ती से आरोपी ने तौसीफ को घर बुलाकर पहनाई टोपी, ऑफिस ग्रुप में फोटो किया वायरल

मुंबई महाराष्ट्र के नासिक से सामने आये TCS-BPO धर्म परिवर्तन और कथित सेक्स रैकेट मामले में लगातार नये खुलासे हो रहे हैैं। इस प्रकरण से जुड़े एक पुरूष पीडि़त का एक्सक्लूसिव वीडियो नजर में आया है। जिसमें उसने अपने साथ हुई घटनाओं को गंभीर आरोप लगाये है। पीडि़त के अनुसार यह मामला वर्ष 2023 का है। ज बवह ईद के दौरान आरोपी तौसीफ अत्तार के घर गया था। आरोप है कि वहां उसे जब स्कल कैप पहनाई गयी और उसकी तस्वीर खींचकर ऑफिस के ग्रुप में शेयर कर दी गयी।
पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया है कि उसी दिन उसे जबरदस्ती नमाज पढ़ने के लिये मजबूर किया गया। इस पूरे प्रकरण को लेकर पीडि़त को लेकर पीडि़त ने अपनी शिकायत में कई गंभीर बातें दर्ज कराई है। उसने बताया है कि उस पर धार्मिक दबाव बनाया। उसके साथ गलत व्यवहार भी किया गया। इस खुलासे के बादमामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांच एजेंसियां इसे गंभीरता से देख रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि कम्पनी में मैनेजर और टीम लीडर के पद पर कार्यरत निदा खान इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रतिदिन होने वाली मीटिंग्स का उपयोग काम के बजाय कर्मचारियों, खासकर हिन्दू लड़कियों पर मानसिक दबाव बनाने और उन्हें धर्मान्तरण के लिये मजबूर करने में मजबूर करती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक निदा खान ऑपरेशन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालते हुए नयी आने वाली युवतियों को जानबूझकर आरोपी पुरूष कर्मचारियों के पास ट्रेनिंग के लिये भेजती थी।आरोप है कि इस बीच उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जाता था।
जबरदस्ती से नमाज पढ़वाने का आरोप
आपको बता दें कि इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिये एसआईटी और नासिक पुलिस ने लगभग 40 दिनोिं तक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। एक महिला पुलिसकर्मी को हाउसकीपिंग स्टाफ बनाकर कम्पनी परिसर में तैनात किया गया। जिसने अन्दर रहकर सबूत जुटाये। इस बीच धार्मिक दबाव, कथित शोषण और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े डिजीटल सबूत सामने आये। फिलहाल पुलिस और एसआईटी की जांच जारी है। इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में मई-जून में खुलेंगे तबादलों के द्वार

भोपाल. मध्य प्रदेश में मई-जून में तबादले होंगे, इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग तबादला नीति तैयार करेगा। नीति पिछले साल की तरह ही होगी। तबादला आदेश ऑनलाइन जारी होंगे। किसी भी संवर्ग में अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले किए जा सकेंगे। जिले के भीतर आदेश प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद ही कलेक्टर जारी करेंगे। विधायकों की अनुशंसा को प्राथमिकता मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देशदिए है कि नीति का प्रारूप तैयार करके कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाए।
सीएम ने कहा जिस तरह पिछले साल व्यवस्था थी वैसी ही रहेगी
विधायक और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिए जाते है। प्रयास यह रहता है कि ए प्लस नोटशीट मुख्यमंत्री की ओर से विभाग को चली जाए तो तबादला हो जाए मगर इससे प्रशासकीय व्यवस्था प्रभावित होती है। हाल ही में एक बैठक में जब मंत्रियों-विधायकों ने तबादले को लेकर बात उठाई तो मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह पिछले साल व्यवस्था थी वैसी ही रहेगी। विभाग अपनी आवशयकता के अनुसार तबादले करें। जिले के भीतर प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर तबादले के प्रस्ताव प्रभारी मंत्री को प्रस्तुत केंगे। वे विधायकों की अनुशंसा को द्रष्टिगत रखते हुए अनुमोदन देंगे।
अधिकारियों के श्रेणीवार तबादले और तीन वर्ष का नियम
राज्य संवर्ग के प्रथम श्रेणी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तबादला समन्वय के माध्यम से मुख्यमंत्री के अनुमोदन से होंगे। शेष अधिकारियों के तबादला प्रस्ताव का अनुमोदन विभागीय मंत्री करेंगे। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पहले उन कार्यपालिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाएगा जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते तीन वर्ष से अधिक हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल अंत तक नीति का प्रारूप कैबिनेट के सामने रख दिया जाएगा ताकि मई-जून में प्रक्रिया पूरी हो जाए।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

34 वर्षो के बाद इजरायल-लेबनान के नेता, दिनों देशों के बीच हो गया सीजफायर

नई दिल्ली. युद्ध से जूझ रहे पश्चिम एशिया से एक और अच्छी खबर आयी है। लेबनान और इजरायल ने 10 दिनों के संघर्षविराम की घोषणा की है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस सीजफायर का ऐलान करते हुए कहा है कि अभी-अभी मेरी लेबनान के अत्यंत सम्मानित राष्ट्रपति जोसेफ ऑन और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन चर्चा हुई है। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिये औपचारिक रूप से 10 दिनों के युद्धविराम की शुरूआत करेंगे। अमेरिकी समय के अनुसार यह युद्धविराम शाम 5 बजे से लागू होगा।
इजरायली हमले में लेबनान में तबाही
इस दौरान इजरायल की तरफ से लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले की वजह से लेबनान में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार का बताया कि इजरायली हमलों में मारे गये लेबनानी नागरिकों की कुल संख्या बढ़कर 2,196 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 2 मार्च को इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच ताजा युद्ध शुरू होने के बाद से मारे गये लोगों में 260 महिलायें और 172 बच्चे शामिल है।इसके अलावा 7,185 लोग घायल हुए है। इजरायल की तरफ से ताजा सैन्य कार्यवाही तब शुरू हुई। जब हिज्बुल्लाह ने अपने मुख्य सहयोगी और संरक्षक ईरान के साथ एकजुटता दिखाते हुए उत्तरी इजरायल की ओर रॉकेट दागे। लेबनान और इजरायल ने मंगलवार को सीधी चर्चा शुरू की। जो 1993 के बाद अपनी तरह की पहली चर्चा को उम्मीद है कि इन चर्चा से युद्ध समाप्त हो सकता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, बोला हटे क्यों नहीं

शिवपुरी. प्रदेश के शिवपुरी से बडा मामला सामने आया है। नगर के करैरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार गाडी की टक्कर से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल जा रही दो महिलाएं शामिल है। पूछताछ करने पर पता चला कि कार पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। मामले में विधायक पुत्र का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह घायलों से पूछते नजर आ रहे है कि सायरन और हॉर्न बजाया था फिर भी वे क्यों नहीं हटे। पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दतिया जिले के ग्राम संहेडा निवासी संजय परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 7.30 बजे वह आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से मजदूरी के लिए थनरा गांव जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इसी दौरान थाने के सामने पीछे से आई काले रंग की थार रॉक्स कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रही दोनों महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सभी पांचों लोग सडक पर गिरकर घायल हो गए। संजय, आशीष और अंशुल को हाथ-पैर और सिर में चोटे आई है। वहीं सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोट लगी है।
घायल ने बताया गाडी विधायक पुत्र चला रहे थे
घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाडी विधायक पुत्र दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गाडी पर आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA  लिखा हुआ था। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विधायक पुत्र दिनेश लोधी घायलों से यह कहते नजर आ रहे है कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था फिर भी वे क्यों नहीं हटे। उन्होंने बाइक सवारों से यह भी पूछा कि वे 3 सवारियों को बैठाकर बाइक लहराकर क्यों चला रहे थे।
जनता और परिवार के बीच की बात आएगी तो जनता मेरे लिए प्रथम है। जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। अगर मेरा बेटा दोषी है, तो जांच के बाद उस पर कार्रवाई होगी। इस मामले में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।

प्रीतम लोधी, विधायक, पिछोर

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मलकीत सिंह की पहल पर गर्मी का धान छोड़ मूंग अपनाने वाले छोटे किसानों की करेंगे निःशुल्क मदद

ग्वालियर – ग्राम दौलतपुर (चीनौर) के एक प्रगतिशील किसान मलकीत सिंह ने खेती की पारंपरिक पद्धति को बदलते हुए जल संरक्षण और सामाजिक सरोकार की एक नई मिसाल पेश की है। गिरते भू-जल स्तर को लेकर जागरूक मलकीत सिंह ने न केवल स्वयं अधिक पानी वाली फसल का त्याग किया है, बल्कि वे अन्य साथी किसानों को भी इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
चीनौर तहसील के जो भी छोटे किसान अपनी 2 एकड़ तक की जमीन पर धान की खेती छोड़कर मूंग की बुआई करना चाहते हैं, उन्हें मैं अपनी सुपर सीडर मशीन बुआई के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराऊंगा। इसके लिए किसानों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
धान के बदले मूंग का विकल्प
विगत 5 वर्षों से लगातार गर्मियों के सीजन में धान (पैडी) की खेती करने वाले श्री मलकीत सिंह ने इस वर्ष पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने इस बार धान की जगह ‘मूंग’ की बुआई करने का फैसला किया है। मूंग की फसल कम पानी में तैयार हो जाती है और इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है।
आधुनिक तकनीक से खेती को बढ़ावा
सुपर सीडर मशीन के माध्यम से बुआई करने से समय और लागत दोनों की बचत होती है। श्री मलकीत सिंह की इस पहल का उद्देश्य छोटे किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें कम पानी वाली फसलों की ओर मोड़ना है, ताकि क्षेत्र का जल स्तर सुरक्षित रह सके।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए

नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए। घटना गुरूवार दोपहर 2 बजे हुई। जानकारी के अनुसार अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खडा था। उसी मसय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया। हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही खडे कर दिए गए है यानी इन्हें अगली उडान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे दोनों विमान टकराए। - Dainik Bhaskar
अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता बोले हमारी फ्लाइट पार्किंग एरिया में खडी थी
अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट पार्किंग एरिया में खडी थी तभी दूसरे विमान ने उसे टक्कर मार दी। हमारी टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए दूसरा इंतजाम कर रही है। विमानों की टक्कर के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि घटना की जांच होने तक संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी और स्पाइसजेट के पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल मजदूर का हाल, उपचार का पूरा खर्च देने की घोषणा

ग्वालियर – ट्रिपल आईटीएम कॉलेज से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक स्वर्ण रेखा नाले पर एलीवेटेड रोड़ फ्लाई ऑव्हर (प्रथम चरण) के निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में घायल मजदूर का हाल जानने के लिए ऊर्जा मंत्री -प्रघुम्नसिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ऊर्जा मंत्री ने घायल मजदूर के उपचार का पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1लाख की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
एलीवेटेड रोड़ फ्लाई ऑव्हर (प्रथम चरण) में खेड़ापति कॉलोनी रोड़ के पास पीयर नम्बर 194 एवं पीयर नम्बर 195 पर गर्डर की लांचिंग क्रेनों के माध्यम से की गई थी, इसी दौरान अचानक क्रेन का पाइप फट जाने से गार्डर स्लिप हो गया, इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री अस्पताल पहुंचे और मजदूर के इलाज का खर्च पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1 लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही PWD अधिकारियों को इस घटना की जांच करने के निर्देश दिए है।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड -1300 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हो रही एलिवेटेड रोड का गर्डर गिरा, घटना खेरापति मंदिर के पास घटी, एक श्रमिक घायल

ग्वालियर. निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का गर्डर (स्लंेब) ट्रोला से गिरते ही दो टुकड़े हो गये, स्लैब का एक हिस्सा लगभग 2.30 बजे के आसपास गिरा था जिसमें 2 श्रमिकों के घायल होने की खबर है। जिसे पास के ही नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करा दिया गया। यह घटना खेड़ापति मंदिर के पास हुई। सीमेंट का गर्डर 35 फीट लम्बा है। घटना के बाद प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया। खबर लगते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
ऐसा बताया गया है कि पुल के ऊपर 35 फीट का एक हिस्सा नीचे गिरते ही 2 टुकड़े हो गये। संतुलन बिगड़ने की वजह यह हिस्सा अचानक स्वर्ण रेखा नाले में जा गिरा। घटना के वक्त जोरदार धमाका हुआ। जिसे इलाके के निवासियों ने भी सुना है। प्रत्यक्षदर्शी अरबिद कुशवाह के अनुसार हादसा 2.30 बजे हुआ है। घायल मजदूर का नाम लल्ला टूटू बताया है।

देखिए तस्वीरें…

सीमेंट का गर्डर सीधे नीचे की ओर गिरा है।
सीमेंट का गर्डर सीधे नीचे की ओर गिरा है।
गर्डर के गिरने के दौरान वहां मजदूर काम कर रहे थे।
गर्डर के गिरने के दौरान वहां मजदूर काम कर रहे थे।
आसपास चल रहा निर्माण कार्य।
आसपास चल रहा निर्माण कार्य।
प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा।
प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा।
ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर मौके पर पहुंचे।
ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर मौके पर पहुंचे।

एलिवेटेड रोड के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया है। यह एलिवेटेड रोड 1300 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, जिस रास्ते पर यह घटना घटी। उसे काम चलने की वजह से पहले से ही रास्ता बन्द कर दिया गया था। यदि यह रास्ता खुला होता या मंगलवार होता तो लोग खेड़ापति मंदिर पर दर्शन करने के श्रद्धालु आते है तो यह हादसा बड़ा हो सकता था। इसलिये मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कराई जायेगी। जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर जिम्मेदारों लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां से लोग गुजरते रहते हैं और यह आम रास्ता है। भले ही रास्ता बंद था, लेकिन अगर रास्ता चालू होता तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। यह प्रशासनिक लापरवाही है।