नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के प्रथम अंतरराष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेन्द्र को दी शुभकामनाएं
ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्रसिंह लोहिया द्वारा नॉर्दन आयरलैंड में 12 डिग्री ठंडे पानी मे 36 किलोमीटर लंबे नार्थ चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार कर रिकॉर्ड बनाया है। सांसद विवेक शेजवलकर ने सतेन्द्र लोहिया को इस उपलब्धि के लिये शुभकामनायें दी हैं। साथ ही कहा है कि देशवासियों को सतेन्द्र लोहिया पर गर्व है। उन्होंने कामना की है कि श्री लोहिया निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढते रहें और पूरी दुनिया में देश का परचम लहराते रहें।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा स्वीमर सतेंद्रसिंह लोहिया ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। सतेंद्र ने आयरलैंड में 36 किमी लंबे नार्थ चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार कर रिकॉर्ड बनाया है। सतेंद्र इंग्लिश चैनलए कैटलीना चैनल और अब नार्थ चैनल पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बन गए हैं। सतेंद्र को प्रदेश का सबसे बड़ा खेल सम्मान विक्रम अवार्ड मिल चुका है। सतेंद्र को 2019 में देश के सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का खिताब भी मिला है। सतेंद्र पैरालिम्पिक और वर्ल्ड पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड सहित कई मैडल भी हासिल कर चुके हैं।
ग्वालियर के रहने वाले सत्येंद्र लोहिया के पोलियो के चलते बचपन से पैर कमजोर थे। दूसरे बच्चों की तरह सत्येंद्र भी खेलना.दौड़ना चाहते थेए लेकिन पैरों की लाचारी आड़े आ जाती थी। पैरों की दिव्यांगता को दूर करने के लिए सत्येंद्र के परिजन उसे वॉटर थैरेपी के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज लाएण् पैरों की दिव्यांगता दूर करने के लिए सत्येंद्र पानी में उतरे। उनके भीतर कुछ कर दिखाने का जुनून थाए इसी वजह से वे बेहतरीन तैराक बन गए। कई नेशनल और इंटरनेशनल मेडल जीतने वाले पैरा स्वीमर सत्येंद्र को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम अवॉर्ड से नवाजा गया है।



















