LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान ने भारत से 71 लाख मच्छरदानी मांगी

पाकिस्तान में बाढ़

इस्लामाबाद. बाढ़ और आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वजह अब पाकिस्तान की जनता मलेरिया के कहर से जूझ रही है। आलम यह है कि लोगों के पास मच्छरों से बचाव के लिये मच्छरदानी तक नहीं है। जिसके चलते एक बार फिर पड़ोसी देश को भारत की याद आयी है। दरअसल, पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने दावा किया है कि पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मलेरिया के प्रकोप से बचने के लिये भारत से 71 लाख मच्छरदानी आयात करने की अनुमति मांगी है।

पाकिस्तान में बाढ़
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार ने हैशटैग के  FloodsIn Pakistan  के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान में मलेरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति मांगी है। पाकिस्तान के 26 जिलों में 71 लाख मच्छरदानी की तत्काल आवश्यकता है।

पाकिस्तान में बाढ़

गंदा पानी पीने को मजबूर हैं लोग

बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण विस्थापित परिवार गंदा पानी पीने और खराब खाना खाने को मजबूर हैं. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आवश्यक सहायता नहीं मिली तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है. बाढ़ पीड़ित गुलाम रसूल ने स्थानीय जियो न्यूज टीवी को बताया, “हम जानते हैं कि यह हमें बीमार कर सकता है, लेकिन क्या करें, हमें जिंदा रहने के लिए इसे पीना होगा.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet