दीपावली के बाद विद्युत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर करेंगे आन्दोलन-इंटक
ग्वालियर मप्र संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों का आन्दोलन दीपावली के पूर्व होना निश्चित हुआ। ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जामंत्री के गृह जिला ग्वालियर से आन्दोलन का आगाज होगा । भाजपा सरकार जनसंकल्प 2013 पृष्ठ 33 बिन्दु 6 को पूर्ण कर विद्युत संविदा को नियमित करें।
सरकार के वादा खिलाफी एवं विभाग में तकनीकी कर्मचरियों की अत्यंत कमी से परेशान है । विद्युत संविदा एवं ठेका कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के लिखित आश्वासन के बाद भी संविदा ,ठेका कर्मियों को प्रशासन नही कर रहा नियमित, संविलियन दि- 20-09-2022 को म.प्र.संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे जी की अध्यक्षता में संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों ने बैठक कर 3 सूत्रीय जायज मांगो भाजपा जनसंकल्प 2013 पृष्ठ 33 बिन्दु 6 में लिखित संकल्प के अनुरूप संविदा नियमितीकरण।
आउटसोर्स कर्मचारियों का विद्युत कम्पनी में संविलियन अथवा संविदा में नियोजित
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संगठन द्वारा आगामी आन्दोलन की रूप रेखा के विषय में विस्तार से सभी सदस्यों द्वारा चर्चा की गई तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे द्वारा सभी सदस्यों को आश्वस्त किया किया गया की शीघ्र ही समय निर्धारित कर आन्दोलन किया जाएगा । सबसे पहले ग्वालियर रीजन में विशाल आन्दोलन दीपावली के पूर्व किया जाएगा । जिसको लेकर ग्वालियर रीजन के सभी सर्कलों के माध्यम से विशाल सभा का आयोजन कर आन्दोलन की तैयारी करना अतिआवश्यक जिसमें सभी कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ सर्मथन दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों ने सपथ लिया कि अब अपने अधिकार को पाने के लिए अपने परिवार को साथ में लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश के विद्युत संविदा एवं ठेका कर्मी आन्दोलन करगें और अपना अधिकार लेकर ही दम लेगें सरकार के वादा खिलाफी से परेशान है । सभी कर्मचारी इस अवसर पर संगठन के सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुए।

