अंतरराष्ट्रीय

Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

कतर में 8 पूर्वी नेवी अधिकारियों को मौत की सजा, मंत्रालय हर कानूनी मदद के लिये तैयार

नई दिल्ली. पिछले साल कतर में गिरफ्तार किये गये 8 पूर्व नेवी अधिकारियों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कतर की अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। भारत सरकार की ओर से गुरूवार को कहा गया है कि कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिये सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है।
केन्द्र सरकार ने कहा है कि अभी हम मौत की सजा के फैसले की डिटेल्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के भी संपर्क में हैं। भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिये सभी कानूनों विकल्पों की तलाश की जा रही है। हम इस मामले की बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। कतरी अदालत के इस फैसले को हम वहां के अधिकारियों के सामने भी उठायेंगे। मामले की गंभीरता और जरूरी गोपनीयता को देखते हुए इस वक्त इस पर कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्य

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में घुसकर की सर्जीकल स्ट्राइक, हमास के ठिकानों पर तबाही मचाई और लौट आये

तेल अवीव. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना ने गाजा को चारों ओर से घेर रखा है। हालांकि सेना को अभी ग्राउण्ड ऑपरेशन की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में इजरायली सेना ने हमास के सफाये के लिये नयी तरकीब निकाली है। इजरायली ग्राउण्ड फोर्स ने उत्तरी गाजा पट्टी में घुसकर हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया और इतना नहीं इस सर्जीकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद इजरायली सेना वापिस अपनी सीमा में भी वापिस लौट आयी।
इजरायली सेना रेडियो ने हमास से जारी युद्ध के दौरान इसे सबसे बड़ी घुसपैठ बताया है कि सेना ने इस कार्यवाही का वीडियो भी जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे इजरायली सैनिक बख्तरबंद वाहनों से गाजा सीमा में घुसे और यहां टैंक से हमास के कई ठिकानों पर गोले दागे। इसमें एंटी टैंक मिसाइल लांच पोस्ट भी शामिल थी।

Newsअंतरराष्ट्रीय

केमीकल वेपन का फेफड़ों पर सीधा हमला करता है और दिमाग को देता है ठप

नई दिल्ली. रासायनिक हथियारों की ओर इजराइल और हमास की जंग बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के राष्ट्रपति हेजोंग का दावा है कि हमास के जिन आतंकियों ने 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टीवल पर हमला किया था। उन्हें केमीकल हथियार बनाने के निर्देश दिये गये थे।
अब यह दावा किया जा रहा है कि किबुत्ज के म्यूजिक फेस्टीवल में कत्लेआम मचाने वाले कुछ आतंकी मारे गये थे। उनकी लाशें को जब बारीकी से छानबीन की गयी तो आतंकियों के पास से केमीकल हथियार बनाने का सामान भी बरामद हुआ। इजरायली राष्ट्रपति हेजोंग का दावा है कि आतंकियों के पास से रासायनिक हथियान बनाने का जो सामन मिला है। उसका कनेक्शन अल-कायदा से हैं।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

हमास के हाथ में केमीकल वेपन, खतरनाक हो सकता है आतंकी संगठन-इजरायल

नई दिल्ली. रॉकेट और एयरस्ट्राइक से शुरू हुई इजरायल -हमास जंग अब केमीकल हथियरों की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग ने दावा किया है कि हमास के जिन आतंकियों ने 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला किया था। उन्हें केमीकल वेपन बनाने के निर्देश दिये गये थे। इजरायली सेना के अनुसार किबुत्ज के म्यूजिक फेस्टिवल में कत्लेआम मचाने वाले कुछ आतंकी मारे गये थे। उनकी लाशों को जब बारीकी से चेक किया गया तो आतंकियों के पास से केमीकल वेपन बनाने का सामन बरामद हुआ। मिले सामान से सायनाइड भी शामिल है।
इजरायली राष्ट्रपति का यह दावा इसलिये भी चौंकाने वाला है। क्योंकि इतिहास में जब भी आतंकियों के हाथ खतरनाक लगे हैं। उसका परिणाम बेहद बुरा ही रहा है। इजरायली राष्ट्रपति ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि केमीकल वेपन बनाने का जो सामान हमास के आतंकियों से बरामद किया गया है। उसका कनेक्षन अल कायदा से हैं। उन्होंने इस दावे को सिद्ध करने के लिये कई कागज भी मीडिया को भी दिखाये हैं। ऐसा नहीं है कि पहली बार आतंकियों के हाथ केमीकल वेपन लगे हैं। इससे पहले आईएसआईएस से लेकर अल कायदा तक कई बार केमीकल वेपन का उपयोग कर चुके हैं।

Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर बनाये हैलीपैड, बिछाया सड़कों का जाल, पेंटागन की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली. सीमा पर चाइना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमेरिकी रक्षाविभाग पेंटागन की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि चीन ने भारत से सटी एलएसी पर 2022 में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किये और अपनी सेना की तैनाती को भी बढ़ा दिया। भारत के बढ़ते तनाव के दौरान चीन ने डोकलाम के पास नयी सड़कें, बंकर, पैंगोग झील पर एक दूसरा पुल और एलएसी के पास एक दोहरे उद्देश्य वाला हवाई अड्डा और कई हेलीपैड बना लिये हैं।
भारत और चीनी सैनिकों के बीच पिछले 3 साल से पूर्वी लद्दाख में कई केन्द्रों को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। इस टकराव को कम करने के लिये दोनों पक्षों ने व्यापक स्तर पर राजनायिक और सैन्यवार्ता के बाद कई क्षेत्रों से सैनिकों की वापिसी की ।इन सबके बीच पेंटागन ने मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डवलपमेंट्स इन्वोल्विंग रिपब्लिक ऑफ चाइना नाम से यह रिपोर्ट जारी की है।
पेंटागन की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
पेंटागन की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा निर्धारण के संबंध में भारत और चाइना के बीच अलग-अलग धारणाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के निर्माण की वजह से कई झड़पें हुई जिससे गतिरोध जारी रहा है और दोनों ओर से सीमा पर सैन्य जमावड़ा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में चीन ने एलएसी पर सैन्य बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखा है।

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीय

इजरायली बोले अब तो जिन्दगी नर्क हो गयी, अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे इजरायली

इजरायलनई दिल्ली. फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायल का युद्ध जारी है। इस दौरान इजरायल में लोगों ने प्रदर्शन किया और अपनी सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाये गये अपने नागरिकों को वापिस लाने की मांग की। बंधकों की रिहाई के लिये प्रदर्शन के बीच लोगों ने कहा है कि हमारा किसी से संपर्क नहीं हो रहा है। हम नर्क की स्थिति में पहुंच गये हैं।

इजरायल
प्रदर्शन के बीच लोगों ने कहा है कि हमारा पूरा संपर्क टूट गया है न जीवित रहने के कोई निशान मिल रहे हैं और न ही संकेत । अब 2 सप्ताह बीच गये है और हम यहां हैं, हमारे 200 से ज्यादा लोग बंधक बने हुए हैं और हम यहां अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिये जुटे हैं। प्रदर्शन करने वाले लोगबों ने कहा है कि दुनिया और अंर्तराष्ट्रीय समुदाय को लोग हमारी मदद करनी चाहिये ताकि हम अपने बंधकों को छुड़ा सके। हमउ न्हें वापिस लाने की मांग कर रहे हैं।

इजरायल
7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा हमला किये जाने के बाद लापता हुए लोगों ने परिवारों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार की रात राजधानी तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाये गये उनके संबंधियों को वापिस लाने के लिये तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। वहीं, हमास ने कहा है कि उसे 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमले के दौरान करीब 200 लोगों को बंधक बना लिया था। 1973 के अरब इजरायल युद्ध के बाद से यह हमास द्वारा किया गया। सबसे बड़ा हमला किया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में इजरायली नागरिक मारे गये थे।
23 लाख फिलस्तीनियों के घर बरबाद
इजरायल ने हमास आतंकवादियों द्वारा 7 अक्टूबर को किये गये हमले का जवाब गाजा पर बमों की बरसात कर दी थी। जिसमें 23 लाख फिलस्तीनियों के घर बरबाद हो गये थे। जरूरी बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा और पूरा गाजा ऐसा लगता है मलबे में तब्दील हो गया है।

Newsअंतरराष्ट्रीय

हमास-इजरायल के बीच हो रही लड़ाई में हो रहा वॉर क्राइम?

नई दिल्ली. कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज है। इश्क का तो पता नहीं…..लेकिन जंग में सब कुछ जायज नहीं होता। जंग के अपने नियम होते हैं। उन्हीं नियमों के हिसाब से जंग लड़ी जाती है। जंग के बीच इन नियमों को तोड़ा जाता है तो उसे ‘युद्ध अभ्यास’ यानी ‘‘वॉर क्राइम’’ कहा जाता है। इसी युद्ध अपराध के आरोप इजरायल और हमास पर भी लग रहे हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर अंर्तराष्ट्रीय कानून तोड़ने के आरोप लगा रहे हैं।
हमास ने 7 अक्टूबर से ही 200 से 250 नागरिकों को गाजा में बंधक बनाकर रखा है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने इसे युद्ध अपराध बताया है। वहीं, इजरायल की सेना पर भी इस जंग में व्हाइट फॉस्फोरस बम का उपयोग करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि इजरायल ने इस बात से मना किया है।

Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

हमास के खिलाफ यूएन में सबूत देगा इजरायल

येरूशलम. इजरायल और हमास के बीच पिछले 13 दिनों से लगातार जंग जारी है। हमास की ओर से शुरू की गयी जंग का इजरायल ने करारा जवाब दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेस गाजा पट्टी पर जमकर हमला कर रहे हैं। इस दौरान गाजा के अल अहली अस्पताल पर एक अटैक हुआ। इसमें 500 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इजरायल का कहना है कि यह हमला उसकी तरफ से नहीं किया गया है। जबकि हमास ने इस अटैक के लिये इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। अब इजरायल की तरफ से कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सबूत देगा कि यह हमला इजराइल ने नहीं किया है। इजरायली विदेश मंत्री ने इसे लेकर बयान जारी किया है। इसके साथ ही अमेरिका ने हमास से जुड़े 9 सदस्यों और एक यूनिट पर प्रतिबंध लगाया है।
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि हमास ने अत्याचार किये हैं। मैं इजरायल के लोगों से कहना चाहता हूं कि उनका साहस, उनकी प्रतिबद्धता, उनकी बहादुरी अद्भुत है यह आश्चर्यजनक है। अमेरिकी फायनेंशियल डिपार्टमेंट ने बुधवार को ईरान समर्थित फिलिस्तीनी समूह हमास से जुड़े 9 लोगों और एक यूनिट के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित प्रतिबंध लगाये है। अमेरिका के ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने एक बयान में कहा है कि बच्चों समेत इजरायली नागरिकों के क्रूर नरसंहार के बाद अमेरिका हमास के फायनेंसरों ओर सुविधा देने वालों को निशाना बनाने के लिये त्वरित और निर्णायक कार्यवाही कर रहा है।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

गाजा में अस्पताल पर हुए हमले में 500 मौतें

नई दिल्ली. इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसमें अभी तक दोनों तरफ के 4500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के साथ एक जुटता दिखाने के लिये आज तेल अवीव पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को देर रात हमास ने दावा किया है कि इजराइली सेना ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला कर दिया जिसमें अभी तक 500 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं हमास के दावे पर इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने भी जवाब दिया है। इजरायल के पीएम बेंजामिन ने कहा है कि पूरी दुनिया को पता होना चाहिये कि गाजा में जो बर्बर हमला हुआ है। उसे आतंकवादियों ने अंजाम दिया है न कि इजरायली सेना, जिन लोगों ने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, सवह अपने बच्चों की भी हत्या करते हैं।

Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

इजरायल ने एक कमांडर और 2 आतंकियों को मार गिराया

नई दिल्ली. हमास और हिजबुल्लाह से जंग में इजरायल को बड़ी सफलता मिली है। इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक में अयमान नोफल मारा गया है। वह हमास का सीनियर कमाण्डर बताया जाता है। इजरायली सेना के अनुसार, अयमान हमास की जनरल मिलिट्री काउंसल का सदस्य था। इसके अलावा इजरायल की सेना ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के 2 आतंकियों को भी मार गिराया है।
आपको बता दें कि इजरायल इस समय 2 मोर्चो पर जंग लड़ रहा है। एक ओर वह गाजा पट्टी से होने वाले हमास के हमलों का जवाब दे रहा है। दूसरी ओर लेबनान से हिजबुल्लाह के आतंकी उस पर हमले कर रहे हैं। जिनके जवाब में इजरायल की ओर से एयरस्ट्राइक की जा रही है। अब हमास के कमाण्डर के मारे जाने की बात इजरायली सेना ने कहींे है। वहीं एयर स्ट्राइक में अपने सदस्यों के मारे जाने की बात हिजबुल्लाह ने स्वयं कबूली है। हिजबुल्लाह ने इनके नाम अब्बास फैसी और मोहम्मद अहमद काजिम बताये हैं।

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş