राजनीति

Newsराजनीति

डीआईजी अमित सांघी ने कराई बलवा परेड, आम जनता से सौम्य व्यवहार करने की दी टिप्स

गुना. ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने 26-27 सितम्बर को पुलिस लाईन पहुंच कर निरीक्षण किया। गुरूवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे ग्वालियर से गुना एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी संजीव सिन्हा द्वारा स्वागत किया गया। डीआईजी द्वारा एसपी कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया और शाखा प्रभारितयों की कार्यक्षमता में वृद्धि तथा गुणात्मक सुधार के लिये टिप्स दिये।
इसके बाद उनके द्वारा शाम को जिले के आरोन थाने का औचक निरीक्षण किया। इसमें थाने के रजिस्टरों के रखरखाव की व्यवस्था चैक करते हुए समीक्षा की । इसमें सामने आई त्रुटियों को तत्काल ठीक करने के लिये निर्देशित किया। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 8 बजे पुलिस परेड मैदान पर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसमें जवानों का टर्नआउट जांचा। कई जवानों के टर्नआउट की तारीफ की तो कुछ जवानों को समझाईश दी।
परेड के बाद डीआईजी अमित सांघी द्वारा पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्‍मेलन (दरबार) का आयोजन किया गया। इसमें उनके द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्‍याओं को सुनकर समस्‍याओं का शीघ्र निराकरण के लिए आश्‍वस्‍त किया गया। इस दौरान डीआईजी द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए विभाग को आदर्श पुलिस के रूप में स्थापित करने पर जोर देते हुए अनुशासन को सर्वोच्च आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।
इसके बाद रक्षित केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें उनके द्वारा कार्यालयीन अभिलेखों की समीक्षा की गई। स्‍टोर शाखा, आर्म्‍स शाखा, वाहन शाखा, दिशा लर्निंग सेंटर आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। इसमें उचित रखरखाव तथा दिशा लर्निंग सेंटर की व्‍यवस्‍थाएं उच्‍च स्‍तर की पाई जाने पर उनकी ओर से प्रशंसा जाहिर की। इसके बाद दोपहर में कैंट थाने का औचक निरीक्षण कर थाना अभिलेखों की समीक्षा की गई और थाना अभिलेख, जप्‍त माल आदि के उचित संधारण के लिए आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये।

Newsराजनीति

कराओके सिंगिंग कॉम्पटीशन का फायनल 8 अक्टूबर को बैजाताल में, प्रथम पुरूस्कार 11 हजार दिया जायेगा

ग्वालियर. गूंज संगीत स्टूडियों के द्वारा कराओके सिंगिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 6 अक्टूबर को दालबाजार स्थित गूंज संगीत स्टूडियों में 11 बजे ऑडिशन होगा, गूंज संगीत स्टूडियों में चयनित प्रतियोगियों का सेमीफायनल 7 अक्टूबर को दालबाजार स्थित नृत्य कला मंदिर ऑडिशन आयोजित किया गया है। जो भी प्रतियोगी सेमीफायनल में दालबाजार के नृत्यकला मंदिर चयनित होने वाले प्रतियोगी 8 अक्टूबर की शाम मोतीमहल स्थित जल में तैरते हुए रंगमंच पर बैजाताल पर शाम 5 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें महज 10 प्रतियोगी अपनी प्रस्तुति देगें। इसमें निर्णायक कलकत्ता की डेजलिंग मिमी, दिल्ली जेपी मंत्री, ग्वालियर से इंडियन आइडल फेम शिनी सोनाने और नागपुर महाराष्ट्र से चीफ जस्टिस ऑफ महाराष्ट्र श्रीमति आशा पाटिल ऑनलाइन जज तय करेंगे। पहला, द्वितीय और तृतीय और सांत्वना के प्रतियोगी को फैसला करेंगे। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवार्ता गूंज संगीत स्टूडियो के डायरेक्टर सतीश अग्रवाल, पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल सुनील जैन और मीडिया प्रभारी बब्लू भोंसले आदि पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी।
यह प्रतियोगिता राशि
क्राओके सिंगिग कॉप्टीशन में विजयी प्रथम प्रतियोगी को 11 हजार रूपये, द्वितीय प्रतियोगी को 51 सौ रूपये और तृतीय प्रतियोगी को 21 सौ रूपये और सांत्वना प्राइज के रूप में दिये जायेंगे। इसके अलावा कॉम्पटीशन में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रमाण -पत्र दिया जायेगा।

Newsराजनीति

सायबर सेल ग्वालियर ने एक माह में खोजे 60 लाख 20 हजार रूपये कीमत के 301 मोबाइल

ग्वालियर- प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हो रहे है। उक्त मोबाइ‌लों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रभारी सायबर सेल, SI रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR- PORTAL के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों के 301 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह अगस्त 2024 में लगभग 60 लाख 20 हजार रूपये कीमत के 301 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ग्वालियर चम्बल अंचल सहित दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। जिनके मोबाइल गुम हुये थे उनमें आम नागरिक, गृहणी, विद्यार्थी, सब्जी बेचने वाला, व्यापारी, ड्रायवर, मजदूर, शिक्षक आदि मोबाइल धारक थे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
चोरी, गुम हुए मोबाइल को ब्लाक करेगा
भारत सरकार दूरसंचार विभाग के CEIR- PORTAL की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल को ब्लाक कर सकेगा औैर पोर्टल में मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त पुलिस द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को आसानी से खोजा जा सकेगा। इस पोर्टल का उपयोग करने से आपके मोबाइल फोन का कोई गलत इस्तेमाल भी नही कर सकेगा। इसके माध्यम से ग्वालियर पुलिस ने विगत छः माह में 1200 से अधिक गुम मोबाइलों को खोज कर आवेदकों को वापस दिलाएं हैं।
उक्त मोबाइलों को खोजने में प्रभारी सायबर सेल SI श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी,  विश्वीर सिंह जाट , HC संजय सिंह जादौन, आरक्षक जैनेन्द्र गुर्जर, कपिल पाठक, सोनू प्रजापति, शिवकुमार यादव, प्रदीप यादव, आशीष शर्मा, देवेश शर्मा की भूमिका रही।
सीईआईआर पोर्टल
सीईआईआर(सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल की शिकायत ऑनलाईन कर सकते है। सीईआईआर की मदद से मोबाइल को ब्लॉक करने के बाइ कोई उसका गलत उपयोग नही कर पाएगा और यदि कोई व्यक्ति मोबाइल का सिम कार्ड बदलकर दूसरी सिम लगाकर मोबाइल का उपयोग करेगा तो उसकी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी तथा पुलिस मोबाइल को आसानी से खोज लेगी। जिसका मोबाइल गुम हो गया है या चोरी हो गया है तो इसकी रिपोर्ट नजदीकी थाने पर दर्ज कराएं और फिर सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करे जिससे गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल का कोई नई सिम डालकर उपयोग करेगा तो पोर्टल के माध्यम से पुलिस को सूचना मिल जाएगी।

Newsराजनीतिराज्य

इजराइली सेना ने मार गिराया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, अब डरने की जरूरत नहीं

इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराने का दावा किया है. (AP Photo)

लेबनान. इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गिराया है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को यह दावा किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार आईडीएफ ने कहा है कि उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 27 सितम्बर को बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था। जहां नसरल्लाह भी मौजूद था। आईडीएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अब दुनिया को नसरल्लाह से डरने की जरूरत नहीं है। वह आतंक नहीं फैला पायेगा। हालांकि हिजबुल्लाह की ओर से अब तक नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को यूएन में भाषण देने के बाद भी अपने होटल रूम से हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले की इजाजत दी थी। अटैक के बाद इजराइली पीएम ऑफिस ने नेतन्याहू की एक तस्वीर जारी की थी। जिसमें लैंडलाइन फोन से लेबनान में हमले का आदेश दे रहे हैं।
32 की उम्र में हिजबुल्लाह का चीफ था नसरल्लाह
​​​​​​नसरल्लाह 1992 से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह का चीफ बना था। तब वह महज 32 साल का था। वह संगठन के फाउंडर मेंबर्स में से एक था। इजराइल ने 2 महीने के भीतर हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है। इजराइल ने 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था।
इसके ठीक अगले दिन 31 जुलाई को ईरान पर हमला कर हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी मार दिया था। अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में सिर्फ याह्या सिनवार जीवित है, जो गाजा में मौजूद है।

LatestNewsराजनीतिराज्य

आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहूं के घर अंदर फेंके पत्थर

ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू के घर पर एक युवक ने हमला किया है। गाली -गलौज करता हुआ युवक आया और आरटीआई एक्टिविस्ट के पिता के शासकीय आवास में बिना किसी भय के घुसकर पथराव किया। यही, नहीं मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता की है। घटना का वीडियो सामने आया है। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। तब जाकर हंगामा करने वाला वहां से भागा। संकेत साहू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू पर छेड़छाड के मामले में मारपीट व राजीनाम के लिये दबाव डालने का आरोप लगाते हुए मामर्ला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के ठाठीपुर थाना स्थित शासकीय क्वार्टर में आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू रहते हैं। उनके पिता के शासकीय आवास में शुक्रवार को एक मनु प्रकाश पचौरी साईकिल से बड़बड़ाता हुआ आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने घर पर पथराव कर दिया। जिसमें घर में एक मासूम बच्चा चोटिल होने से बच गया। घर की महिलाओं ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनसे भी मारपीट कर अभद्रता की। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और स्थिति को संभाला। लोगों ने हंगामा व पथराव कर रहे व्यक्ति को समझाया औरवहां से भगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। जिसको उन्होंने पुलिस को दिखाते हुए आरोपी पर पथराव, हमला करने की एफआईआर दर्ज की है।
RTI एक्टिविस्ट पर भी मामला दर्ज
इस घटना के बाद दूसरे पक्ष से भी मनु प्रकाश पचौरी थाना पहुंचा और उसका कहना था कि एक छेड़छाड़ के मामले में RTI एक्टिविस्ट संकेत साहू ने राजीनामा के लिए धमकाया और मारपीट कर दबाव बनाने का प्रयास किया है। जिस पर पुलिस ने RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि RTI एक्टिविस्ट की शिकायत पर दूसरे पक्ष पर घर पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने एक वीडियो भी पेश किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने धमकाने व मारपीट का आरोप लगाया है। जिस पर RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Newsराजनीतिराज्य

विश्व पर्यटन दिवस  ग्वालियर-चंबल अंचल पर्यटन की अपार सम्भावनाएं समेटे है – संजय मल्होत्रा

ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल अंचल पर्यटन की अपार संभावनाओं को समेटे है। इस अंचल में पर्यटकों के लिए यहाँ वो सबकुछ है जिसे वह देखना व महसूस करना चाहता है। एक ओर ऐतिहासिक किला व महलों की श्रृंखला है तो कूनों राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की सफल बसाहट हो चुकी है। इससे ग्वालियर-चंबल अंचल में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही मितावली व पढ़ावली जैसे अनेक ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
यह बातें विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग में आयोजित हुए कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा सहित अन्य वक्ताओं ने कही। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में यहाँ सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का सतरंगी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. राधा तोमर व सह संयोजक डॉ. पीके जैन सहित अन्य वक्ताओं ने ग्वालियर-चंबल अंचल की पर्यटन संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर रागिनी फाउंडेशन की संस्थापक दीपा दीक्षित ने कहा कि हम मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के साथ मिलकर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। क्षेत्र में पर्यटन की काफी संभावना है। जिन ऐतिहासिक विरासत से लोग अपरिचित हैं, उनसे लोगों को परिचित कराने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. पीके जैन ने कहा कि री-थिंक टूरिज्म का अनुशरण करना चाहिए। पर्यटन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. राधा तोमर ने पर्यटन के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी देश की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में हमेशा से ही पर्यटन का एक अहम योगदान रहा है। भारत कला, संस्कृति, प्राकृक्तिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक इमारतों वाला देश है। हर वर्ष विश्व के सभी कोनों से लोग भारत के साथ ग्वालियर की सुंदरता को देखने के लिए भी आते हैं।
ऐतिहासिक स्थलों पर रील बनाने की प्रतियोगिता भी हुई
विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में नेत्र शिविर का आयोजन भी किया गया।स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा ऐतिहासिक विरासत पर रील्स बनाई गई जिसमें केवी स्कूल के छात्र शिवांग ने पटवा वाटरफॉल पनिहार कि रील बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिमरन संतवानी ने मितावली पढ़ावली पर रील्स बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्थानीय महिलाओं ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर बांधा समा
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा महिलाओं के लिए संचालित सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत ट्रेंड मितावली पढ़ावली की महिलाओं ने चुनरी में लग गया दाग री ऐसा चटक रंग लाया…. एवं बसंत रंग की चुनरी लाओ मोरे सैयां…..जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। देवकी पाल, शीला पाल, गिरजा, पाल व अर्चना कटारे ने इन लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर प्रो.राधा तोमर, सह समन्वयक डॉ. पीके जैन, संजय मल्होत्रा,दीपा दीक्षित, डॉ.अंकित अग्रवाल, डॉ. कृष्णा नरवरिया, डॉ.नेहा शर्मा, डॉ. क्षिप्रा सिंह चौहान सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Newsराजनीति

आईजी ने पुलिस लाईन का किया निरीक्षण 

आईजी ग्वालियर ने लाइन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। 
ग्वालियर। आईजी ग्वालियर द्वारा पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रारंभ को पुलिस गार्ड द्वारा आईजी सलामी दी गई और उनके द्वारा गार्ड का निरीक्षण किया जाकर अच्छे टर्न आउट के लिये इनाम देने की घोषणा की। उसके बाद आईजी ग्वालियर ने पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर रिकॉर्ड का अदतन व सत्यापन करने के निर्देष दिये गये।
पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस लाईन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिये संचालित दिषा लर्निंग सेंटर तथा लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया और वहां अध्ययनरत छात्रों से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होने लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु रखी गई पुस्तकों का भी अवलोकन किया और पुलिस लाइन के रोजनामचा शाखा, रीडर शाखा एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। उन्होने पुलिस लाईन में बलवा ड्रिल सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देष रक्षित निरीक्षक को दिये।  आईजी ग्वालियर ने पुलिस लाईन में उपलब्ध बल की स्थित की भी जानकारी ली और पुलिस लाईन के रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया गया और उसके अदतन व सत्यापन के निर्देष दिये गये। निरीक्षण के दौरान उन्होने पुलिस लाइन में उपलब्ध शासकीय वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उचित रखरखाव के निर्देष दिये।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी ग्वालियर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया और सभी को पौधारोपण करने के लिये प्रेरित किया गया। तदुउपरान्त उनके द्वारा पुलिस कर्मियों के लिये स्थापित पुलिस केंटीन का भी निरीक्षण किया गया और वहां कार्यरत पुलिस कर्मियों को इनाम देने की घोषणा की।
Newsराजनीति

राजेन्द्र भारती की BJP में जाने की अटकलें तेज, राजेन्द्र भारती बोले -मेरी तरफ से न हां है और न ही न है

दतिया. इन दिनों कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में विधायक राजेन्द्र भारती का कभी भी कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो सकता है। जिसे लेकर कवायद तेज हो गयी है। हालांकि, इन राजनीतिक अफवाहों के बीच अभी तक विधायक राजेन्द्र भारती की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। इस संबंध में विधायक भारती से भाजपा में जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने हां या न में जबाव देने के बजाय कहा-चर्चाये ंतो हवा में है, चर्चायें चलती रहती है, इन्हें चलने दो। आगे जब उनसे पूछा गया कि आपकी तरफ से क्या है। इस पर उन्होंने कहा -मेरी ओर से न हां है और न ही न है।


पूर्व विधायक घनश्याम सिंह की चर्चायें जोरों पर
दूसरी ओर अफवाहों का बाजार गर्म है कि अगर कांग्रेस विधायक भारती भाजपा में जाते हैं तो कांग्रेस के टिकट पर दतिया से उपचुनाव सेवड़ा के पूर्व विधायक कुंवर घनश्यामसिंह लडेंगे। हालांकि कुंवर घनश्याम सिंह ने इस चर्चा को लोगों का भ्रम बताते हुए साफ किया है कि मैं सेवड़ा से तैयारी कर रहा हूं। दतिया से चुनाव क्यूं लडूंगा।
एक चर्चा है कि जिन नेताओं के माध्यम से भारती बीजेपी में जाना चाहते है। उन्हें यह आशंका है कि पूर्व में सिंधिया खेमे से जुड़े होने के कारण अगर भारती सिंधिया खेमे से फिर जुड़ गए तो क्षेत्र में सिंधिया का वर्चस्व बढ़ता जाएगा। जो पारंपरिक भाजपाइयों के लिए न पसंदगी का कारण है। इस वजह से विलंब हो रहा है। लोगों का कहना है कि भारती सिंधिया खेमे के माध्यम से ही भाजपा में जाने की जुगत में है। हालांकि, जिन शर्तों पर जाना चाहते हैं। अभी उन पर ठीक से बात हो नहीं पा रही है। वही एक तीसरी नई अफवाह इन दिनों जोरों पर है कि भारती के परिवार का कोई पारिवारिक रिश्ता RSS के किसी बहुत बड़े लीडर के साथ जुड़ने जा रहा है। जिनके माध्यम से भी भारती बीजेपी में जा सकते है। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो दतिया का राजनैतिक समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।

Newsराजनीतिराज्य

कुंवारी नदी किनारे दिन दहाडे फड लगाकर खेल रहे जुआं, वीडियो हो रहा है वायरल

मुरैना. कैलारस थाना इलाके के बिलगांव क्वांरी गांव में दिन दहाडे फड लगाकर जुआं खेलने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। किस प्रकार खुलेआम कुंवारी नदी के किनारे पेड़ के नीचे जुआ खेला जा रहा है। वायरल वीडियो 26 सितम्बर गुरूवार की सुबह का बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि दीपावली के त्यौंहार को अभी 1 माह से ज्यादा समय बचा है। लेकिन जिले में जुए की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। मुरैना जिले में फड लगाकर खेत में, खुलेआम जुआं खिलाने का और जुआ खेलने का बहुत पुराना रिवाज है। यहां मेला जैसा लगता है। अभी तक फिलहाल इसकी शुरूआत है। जैसे-जैसे दीपावली का त्यौहार नजदीक आता जायेगा जिले भर में जुए की फड लगनी शुरू हो जायेंगी। हालांकि जुए का यह कारोबार वर्षभर चलता है। लेकिन होली दीपावली के त्यौहार पर इसमें बूम आ जाता है। लोग बेधड़क, खुलेआम, गांव-गांव में जुए की फड लगाकर दांव लगाते देखे जा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला कैलारस क्षेत्र के बिलगांव कुंवारी गांव में हुआ है जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
वार्ड नम्बर 9 बंगल मोहल्ले में चलता है जुआं
ऐसा बताया जा रहा है कि कैलाश कस्बे के वार्ड नंम्बर 9 स्थित बंगल मोहल्ले में नियमित रूप् से जुआ चलता है। इन जगहों पर पुलिस भी हाल डालने से पीछे हट जाती है।

4 से 5 लाख रुपए, हर दिन होते इधर-उधर

कैलारस क्षेत्र के बिलगांव कुंवारी गांव में जिस जगह का वीडियो वायरल बताया जा रहा है, वहां पर हर दिन 4 से 5 लाख रुपए इधर से उधर होते हैं। जुए को सिंडिकेट के रूप में संचालित किया जा रहा है। इतनी बड़ी रकम के जुए के पीछे कुछ बड़े लोगों का हाथ होना भी बताया जा रहा है।

कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में जब कैलारस थाना प्रभारी सुनील खेमरिया से बात करना चाही तो उन्होंने बताया कि वह न्यायालय में बयान दे रहे हैं, इसलिए बात नहीं कर सकते हैं। ASP अरविंद ठाकुर का कहना है कि वह VIDEO की जांच करके, VIDEO में दिखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Newsराजनीति

उद्भव उत्सव का आगाज 15 से 18 अक्टूबर के बीच होगा, कार्निवाल मेडीकल ऑडिटोरियम से जीवाजी क्लब के बीच निकाला जायेगा

ग्वालियर. शहर में उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का 19वां उद्भव उत्सव का 15 से 18 अक्टूबर के बीच आयोजन किया गया है। इस आयोजन में नीदरलैंड, अर्मेनिया, बुल्गारिया, किर्गिस्तान, श्रीलंका एवं भारत के 1 हजार से अधिक कलाकार सांस्कृतिक आयोजन में प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। पत्रकारवार्ता में उपाध्यक्ष एवं प्रायोजक किरण भदौरिया, सचिव दीपक तोमर, आईआईटीएम चन्द्रशेखर बरूआ, मनोज अग्रवाल, डॉ. आदित्य भदौरिया आदि मंचासीन थे।
कार्निवाल मेडीकल ऑडिटोरियम से जीवाजी क्लब के बीच निकलेगा
कॉर्निवाल 18 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे मेडीकल ऑडिटोरियम से जीवाजी क्लब के बीच निकाला जायेगा। इसमें आकर्षक झांकियों में भारतीय एवं विदेशी दल प्रदर्शित की जायेगी। कार्निवाल के समापन साथ ही जीवाजी क्लब में उद्भव उत्सव 2024 के शुभारंभ समारोह में बदल जायेगा। पिछले वर्ष में ताईवान, फ्रांस, इटली, स्पेन, चीन, ईरान, इजरायल, आस्ट्रिया, टर्की, इजिप्ट, ग्रीस, स्लोवाकिया, रशिया, इंडोेनशिया, यूक्रूटिया, अजरबैजान जैसे देशों की टीमें ग्वालियर में शिरकत करेगी।
तीन दिवसीय होगा  उद्भव उत्सव
16 अक्टूबर को उद्भव उत्सव के पहले दिन आईआईटीएम में समूह नृत्य की प्रस्तुतियां होगी।
17 अक्टूबर को आईआईटीएम में एकल नृत्य की प्रस्तुतियां होगी और शाम को आदित्यपुरम स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में होगी।
18 अक्टूबर को कृषि विश्वविद्यालय में गाला नाइट में चयनित भारतीय दल एवं विदेशी दलों के बीच इंटरनेशनल चैम्पिनशिप के लिये मुकाबला होगा। विजेता का चयन अंर्तराष्ट्रीय ज्यूरी करेगी। इसके साथ ही उद्भव उत्सव का समापन होगा।

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino