राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज तलाशे तब मिला चोर, जिस घर में 27 लाख की चोरी उसी घरमालिक का हुआ निधन

ग्वालियर. कार एसेसरीज व्यापारी मनोज अग्रवाल के सूने मकान से 27 लाख रूपये के सोना-चांदी की ज्वेलरी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस चोरी की घटना के बाद गुडगांव में हॉस्पिटल में भर्ती कारोबारी मनोज अग्रवाल का निधन भी हो गया था। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लिया। माधौगंज से लेकर हजीरा तक 5 थानों में लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज तलाशे गये। जिसके बाद चोर का सुराग मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार लिया। इसके बाद जिस सुनार को उसने पूरा माल खपाया था उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गये चोर से 2 चोरी का खुलासा हुआ है।
क्या है घटनाक्रम
एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी लश्कर आयुष गुप्ता ने बताया कि 20 सितम्बर को माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित गाढ़वे की गोठ साहिल प्लाजा के पीछे रहने वाले कारोबारी अभिषेक अग्रवाल के घर में उस समय चोरों ने हाथ साफ किया था, जब वह अपने पिता मनोज अग्रवाल को उपचार कराने के लिए दिल्ली के पास गुड़गांव ले गए थे। मनोज अग्रवाल को लिवर कैंसर था। 20 सितंबर को कारोबारी की हालत बेहद नाजुक थी, इसलिए पूरा परिवार उनके पास गुडगांव मेदांता हॉस्पिटल में थे। यहां मकान सूना था जिसमें एक नकाबपोश चोर ने दाखिल होकर अलमारी में लगभग लगभग 20 लाख रुपए के गहने, 7 लाख रुपए कैश पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी का पता देर शाम को पड़ोसियों से अभिषेक अग्रवाल को पता लगा। चोरी की सूचना के कुछ घंटे बाद ही कारोबारी मनोज अग्रवाल ने गुड़गांव में दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को एक चुनौती के रूप में लिया था। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीम बनाकर लगाई गई थीं।
सुनार ने गलाया था चोरी किया सोना
पकड़े गये चोर से पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल करते हुए बताया कि ज्वेलरी उसने चौंडे के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सराफा व्यापारी नवीन सोनी को बेचे थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने से दबोच लिया और उससे पूछता की तो पता चला कि उसने सभी जेवर गला दिये हैं। उससे गले हुए जेवर बरामद कर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

Newsराजनीतिराज्य

जीवाजी क्लब के चुनाव में 2100 मतदाताओं में से 1561 मतदाताओं किया मतदान, मतगणना जारी, परिणाम रात 9 बजे आने की संभावना

ग्वालियर. जीवाजी क्लब में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के लिये चल रहे मतदान शाम 4 बजे संपन्न हो गया है। रविवार की सुबह से 9 बजे से चले रहे मतदान में कुल 2100 सदस्यों में से 1561 सदस्यों ने अपने मतदान का उपयोग किया है। शाम 4 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित और उपनिर्वाचन अधिकारी केशव सिंह गुर्जर के सामने पदाधिकारियों का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समक्ष मतपेटी को शील कर मतगणना के लिये हॉल में पहुंचा दी गयी है। रात 9 बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
जीवाजी क्लब के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, और कोषाध्यक्ष के अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिये रविवार को मतदान किया गया है। जीवाजी क्लब के हॉल में मतदान करने के लिये कक्ष बनाये गये थे। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव करते समय किसी को दिखाई न दें इसके लिये 12 मतदान केन्द्र बनाये गये थे 3 मतपेटियां रखी गयी थी।
आपको बता दें कि मतदान के दौरान प्रत्याशी और मतदाताओं के वाहनों क्लब के अन्दर करना पूरी तरह से वर्जित था। इसके लिये उत्सव और परिणय वाटिका में पार्किंग की व्यवस्था की गयी थी।

Newsराजनीतिराज्य

शिन्दे की छावनी से उरवाई गेट के बीच 2.6 किमी लम्बा फ्लाईओवर बनाया जायेगा, यातायात के जाम से मिलेगी राहत

ग्वालियर- शिंदे की छावनी से मानसिक आरोग्यशाला तक 2.6 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस प्रोजेक्ट की पूरी योजना बना ली है, जिससे रोज़ाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर को उरवाई गेट और किले से जोड़ा जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। यह नया मार्ग किले तक पहुंचने का एक वैकल्पिक और तेज़ रास्ता प्रदान करेगा, जिससे मुख्य बाजार की तंग सड़कों और ट्रैफिक से बचा जा सकेगा।
रामदास घाटी और शिंदे की छावनी के बीच की सकरी सड़कों पर रोजाना होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए यह फ्लाईओवर अहम साबित होगा। इसके अलावा, वीआईपी आगमन के दौरान अब गुरुद्वारा, सिंधिया स्कूल और किले तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक रोकने की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी।

Newsराजनीतिराज्य

बेकाबू होकर कार एजी पुल से नीचे गिरी, कोई हताहत नहीं

ग्वालियर. शनिवार-रविवार की दरमियानी को बेकाबू कार अनियंत्रित होकर एजी पुलिस ने नीचे जा गिराी। इस घटना में कार ड्रायवर की जान बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। लेकिन किसी के द्वारा शिकायत नहीं किये जाने से कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।
इंदरगंज थाना इलाके अचलेश्वर मेंशन निवासी संजय सिंह पुत्र किशन सिंह शनिवार-रविवार की रात एक बजे के करीब किसी काम से अपनी से सवार होकर सिटीसेंटर की तरफ जा रहे थे। ज बवह माधवनगर गेट से होते हुए एजी पुल पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रही गाडी को देखकर स्टेयरिंग पर से उनका नियंत्रण हट गया और कार रैलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी।
एजी पुल की रैलिंग तोड़ती हुई कार नीचे जिस जगह गिरी वहां पहले से नगरनिगम के मदालखत विभाग का कार्यालय है। जिसके बाहर कुत्ते पकड़ने वाली गाडी खड़ी हुई थी। ऐसा बताया गया है कि ऊपर से टपकी कार सीधे कुत्ता पकड़ने वाली गाड़ी के ऊपर गिरी फिर नीचे जमीन पर गिरी। इस बीच कार के एयरबैग खुल गये जिससे कार में सवार संजय व उसके साथियों की जान बच गयी। हालांकि हादसे में कार अवश्य क्षतिग्रस्त हुई है।
शहर के 402 अचलेश्वर कॉम्पलेक्स ललितपुर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय संजय पुत्र श्रीकृष्ण सिंह राजावत व्यवसायी हैं। उनकी उनकी गोविन्दपुरी पर बृजबाड़ी के नाम से शॉप और ऑफिस है। शनिवार रात करीब एक बजे उन्होंने अपनी शॉप और कार्यालय बंद किया। इसके बाद अपनी कार एमपी 07 सीएफ-4180 से घर जाने के लिए निकले थे। मौसम में हल्की फुहारंे होने के कारण सड़क खाली थी तो उसने अपनी कार को गति दे दी। अभी वह AG ऑफिस पुल पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक की अचानक लाइट आंख पर पड़ते ही संजय से कार बेकाबू हो गई।
एक तरफ की लाइन मार्किंग के चलते बंद थी
AG ऑफिस पुल पर शनिवार रात को यातायात को सुगम बनाने डिवाइडर लाइन, मार्किंग लाइन डालने का काम चल रहा था, इसलिए एक तरफ का रास्ता बंद था। अचानक ट्रक की लाइट से संजय की कार अनियंत्रित होकर रंगमहल गार्डन की तरफ 20 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरी। नीचे जहां कार गिरी वहां पर एक नगर निगम का वाहन खड़ा हुआ था, जिससे हादसा टल गया। कार चकनाचूर हो गई है, लेकिन एयरबैग खुलने से कार में सवार व्यापारी की जान बच गई है। व्यापारी को सिर्फ मामूली चोट लगी हैं।
पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल हादसे का पता चलते ही रात्रि गश्त में निकले सिरोल थाना प्रभारी आलोक भदौरिया तथा अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा और घायल चालक को उपचार के लिए पहुंचाया, जहां पर मामूली चोट होने पर संजय राजावत को प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। एक अन्य कार भी बची हादसे से जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर संजय की कार के पीछे एक अन्य कार भी तेजी से आ रही थी। अचानक हुए हादसे के बाद वह भी अनियंत्रित हो गई, लेकिन समय रहते चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर अपने वाहन को ब्रेक लगाने के साथ ही अपोजिट साइड पर मोड़ दिया। जिस कारण उनकी कार फुटपाथ से टकराकर रूक गई और हादसा होने से टल गया।
घटना का ठिकाना बना एजी पुल
एजी पुल शहर का प्रमुख एक्सीडेंट जोन बना हुआ है। जहां आये दिन घटना घटती रहती है। विगत दिनों भी एक पुलि पर से रेलवे ट्रैक की साइड पर गिर चुकी है। इसके अलावा लगातार इस पुल पर दुर्घटनायें हो रही है। जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
पुलिस बोली
एजी पुल कार्यालय पुल से बेकाबू होकर एक कार नीचे जा गिरी है। हादसे में कार सवार सकुशल बच गये है। जिन्होंने कोई शिकायत नहीं की है।
टीआई झांसी रोड

Newsराजनीतिराज्य

फूलबाग मैदान में 1 से 13 अक्टूबर के बीच होगा रामलीला का मंचन, 30 सितम्बर श्यामखाटू के भजन, 12 अक्टूबर दशहरा चला समारोह में आतिशबाजी-रमेश अग्रवाल

ग्वालियर. हरवर्ष की भांति इस बार भी फूलबाग मैदान में श्रीरामलीला समारोह समिति के द्वारा 30 सितम्बर से 13 अक्टूबर के बीच 78वॉ रामलीला का प्रतिदिन रात 8 बजे से मंचन किया जायेगा। आपको बता दें कि रामलीला को यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया गया है। शुरूआत में 30 सितम्बर सोमवार की शाम 8 बजे खाटूश्याम संकीर्तन में कलकत्ता के भजन गायक संजय मित्तल और दिल्ली के शीतल पांडें के द्वारा भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। 6 अक्टूबर को बैजाताल में होने वाले केवट संवाद के मचंन को निरस्त किया गया है। 12 अक्टूबर को 4 बजे अचलेश्वर मंदिर से दशहरा चल समारोह फूलबाग मैदान पहुंचने के बाद विजयदशमी पर रावण का 65 फीट, मेघनाद 55 और कुंभकरण 50 पुतले का दहन 9 बजे किया जायेगा। यह जानकारी पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विष्णु गर्ग, विजय गोयल, राजकुमार, विजय गर्ग, रामनिवास महेश्वरी और रामनारायण मिश्रा आदि पदाधिकारी शामिल रहें।
यह है रामलीला में होगे मंचन
फूलबाग मैदान में 30 सितम्बर कार्यक्रम प्रारंभ किये जायेंगे।
1 अक्टूबर मंगलवार को संगीतमय सुन्दरकांड शाम 6 बजे से शुरू किया जायेगा।
2 अक्टूबर बुधवार को श्रीगणेश पूजन के उपरांत रामलीला में शिव-पार्वती संवाद एवं नारद मोह का मंचन।
3 अक्टूबर गुरूवार को मनु सतरूपा तपस्या, रावण तपस्या, मेघनाथ विजय व श्रीराम जन्म।
4 अक्टूबर शुक्रवार को मुनि आगमन, ताडका सुबाहू, मारीच बध, अहिल्याउद्वार, गंगानगर दर्शन (मीना बाजार एवं भव्य मेला)
5 अक्टूबर शनिवार को रावण वाणासुर संवाद, लक्ष्मण जनक संवाद, धनुष यज्ञ, रामविवाह (वरमाला)
6 अक्टूबर रविवार को कैकई दशरथ संवाद, राम वनवास, केवट संवाद (बैजाताल) संवाद निरस्त किया गया है।
7 अक्टूबर सोमवार को राजा दशरथ मरण, भरत मिलाप, भगवान श्रीराम का पंचवटी निवास।
8 अक्टूबर मंगलवार को सूपर्णखा नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीताहरण और शबरी माता से मिलन।
9 अक्टूबर बुधवार को सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंकादहन, सीता खोज।
10 अक्टूबर गुरूवार को रामेश्वर स्थापना विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद।
11 अक्टूबर शुक्रवार को श्री लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध।
12 अक्टूबर शनिवार को अहिरावण का वध, मेघनाद वध, रावण वध।
13 अक्टूबर रविवार को श्रीराम का राज्याभिषेक एवं आतिशबाजी का आयोजन।

 

Newsराजनीतिराज्य

गड्डे में डूबने 3 बच्चों की मौत

शिवपुरी. तीन बच्चों की गड्डे में डूबने से मौत हो गयी। शनिवार की सुबह तीनों ही बच्चे खेलते -खेलते बस्ती से बाहर आये और गड्डे में भरे पानीमें नहाने लगे। इस बीच गहराई में चले जाने पर तीनों डूब गये। परिजन उन्हें निकालकर निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों की उम्र 8 से 10 साल थी। 10 वर्ष का बालक 6 बहनों में इकलौता भाई थी। घटना जिले के कोलारस थाना इलाके के निवोदा गांव में बंजारा समाज की बस्ती की है। शिवपुरी के निजी अस्पताल में बच्चों को मृत घोषित करने के बाद परिजन शवों को घर ले आये। जबकि उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा था। परिजन शवों को घर ले आये। जबकि उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा था। परिजन बच्चों को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते है।
दूसरे गांव के बच्चे ने दी खबर
तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्डे में नहाने लगे। इस बीच वह गहराई में उतर गये और डूब गये। वहां मौजूद दूसरे बच्चों ने भागकर इसकी खबर परिजनों को दी । जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें ट्रैक्टर से तत्काल शिवपुरी के निजी अस्पताल में जाया गया।
हादसे में इन बच्चों की हुई मौत
नीरज पिता धारा बंजारा, उम्र 10 साल
संजय पिता कारू बंजारा, उम्र 8 साल
रवि पिता सरवन बंजारा, उम्र 9 साल

Newsराजनीतिराज्य

बालिका छात्रावास में सांप ने दो सगी बहनों को काटां, एक की मौत दूसरी हालत नाजुक

मासूम अनु जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए।ग्वालियर. घाटीगांव में बालिका छात्रावास में 2 सगी बहनों को जहरीले सांप ने उस वक्त काट लिया ज बवह गहरी नींद में सो रही थी। दोनों छात्राओं को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय स्थित पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां बड़ी बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। छोटी बहन की हालत भी गंभीर है उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बड़ी बअहन 7वीं और छोटी बहन 6वीं की छात्रा है। परिजन ने छात्रावास में वार्डन और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होन के आरोप लगाये हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है और प्रशासनिक अधिकारी ने वार्डन को लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।
क्या है घटनाक्रम
दरअसल, ग्वालियर देहात आरोन क्षेत्र के सेकर गांव में रहने वाले कल्याण उर्फ कल्लू जाटव के पांच बच्चे हैं। जिसमें 4 बेटियां तो एक बेटा है। उसकी 12 साल की सबसे बड़ी बेटी पल्लवी जाटव 7वीं कक्षा की छात्रा है, और 10 साल की बेटी अनु 6वीं क्लास की छात्रा है। दोनों सगी बहन घाटीगांव स्थित शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। शुक्रवार की रात को दोनों बहनें एक पलंग पर सो रही थी तभी उन दोनों बहनों को एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से दोनों बहनों की नींद खुल गई और नींद खुलने के बाद सांप को देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। छात्रावास में मौजूद महिला वार्डन ने लोगों की मदद से सांप को पकड़कर मार दिया और दोनों बहनों को जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनु को वेंटिलेटर पर रखा है। घाटीगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने वार्डन पर लगाये आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रावास में 2 वार्डन है। जबकि वहां एक वार्डन मौजूद थी। छात्रावास में छात्रावास को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक से नहीं है। घटना का पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां उनकी निगरानी में छात्रा पल्लवी का पोस्टमार्टम किया गया है। एसडीएम ने दूसरी वार्डन नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की बात कहीं है।

Newsराजनीति

खेल महोत्सव -चेयररेस में अंजना हरीबाबू शिवहरे एवं चम्मचरेस में किरन वर्मा, तृतीय रेखा अनिल त्रिपाटीने जीता प्रथम पुरस्कार

ग्वालियर – बाल भवन के पार्क में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पार्षदों ने चेयर रेस, चम्मच रेस एवं पुरूष पार्षदों ने रस्साकस्सी खेलों का आनंद लिया तथा विजेता खिलाड़ी पार्षदों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए एवं सभी को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
बाल भवन के पार्क में आयोजित स्वच्छता खेल महोत्सव के तहत आज आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पार्षदों के लिए दो खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चेयर रेस में प्रथम अंजना हरीबाबू शिवहरे प्रथम रहीं वहीं द्वितीय मंजू दिग्विजय राजपूत एवं तृतीय रेखा अनिल त्रिपाटी रहीं। इसके साथ ही चम्मचरेस में प्रथम किरन धर्मेन्द्र वर्मा, द्वितीय अंजना हरीबाबू शिवहरे एवं तृतीय रेखा अनिल त्रिपाटी रहीं।
वहीं पुरुष पार्षदगणों ने रस्सा खींच कर खेल का आनंद लिया। रस्साकस्सी में 2 टीमें बनाई गई। जिसमें एक टीम नेता प्रतिपक्ष हरिपाल के नेतृत्व में एवं दूसरी टीम उपनेता प्रतिपक्ष रवि तोमर के नेतृत्व में बनाई गई जिसमें पार्षद अनिल सांखला, बृजेश श्रीवास। दोनो ही टीमों ने खेल का आनंद लेते हुए रस्से को खीचा। जिसमें रवि तोमर की टीम विजयी रही तथा 5100 रूपये का नगर पुरूकार एवं ट्रॉफी दी गई। वहीं दूसरे स्थान पर हरिपाल की टीम रही जिसको 3100 रूपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गई।

 

Newsराजनीतिराज्य

डेंगू के प्रति सतर्कता और बीमारियों के प्रति जागरूकता के साथ ही 300 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण

ग्वालियर। VISM हॉस्पिटल एवं जय इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड रिसर्च के सहयोग से वेगमाइन कॉर्प्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत पठा पनिहार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया।  स्व.श्रीमती पुष्पलता एवं स्व. मदनलाल त्रिवेदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिविर में का शुभारंभ मध्यप्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह गुर्जर एवं स्थानीय सरपंच धारा सिंह ने किया।
शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सभी अतिथियों ने अमर शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का परीक्षण कर दवाइयां दीं।  शिविर को लेकर वीआईएसएम ग्रुप के चेयरमेन डॉ सुनील सिंह राठौर ने बताया कि  ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागरूक करने का लक्ष्य लेकर शुरू किया यह परोपकारी कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित है। समाज में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि मानवता का मार्ग प्रशस्त होता रहे।
VISM  हॉस्पिटल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण 
शिविर के दौरान सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों से कहा कि वर्तमान समय में स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दें। डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, इसलिए आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। अगर किसी को बुखार आ रहा है तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें। पंचायत सरपंच धारासिंह ने कहा कि हमारी पंचायत को स्वस्थ और निरोगी रखना ही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक अगर स्वस्थ है और गांव की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहा है तो गांव की प्रगति कोई रोक नहीं सकता। वीआईएसएम हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया यह कई मायने में महत्वपूर्ण है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है गांव में पहली बार किसी निजी स्वास्थ्य संस्था ने स्वास्थ्य शिविर लगाया है। इस तरह के शिविर लगते रहें तो न सिर्फ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि पूरा गांव स्वस्थ ,निरोगी , खुशहाल व संपन्न होगा।
गांव के सभी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण वीआईएसएम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सिंह सिकरवार सहित अन्य डॉक्टर्स एवं सहयोगी स्टाफ़ ने किया। इसके अलावा गांव के वालंटियर भरत राणा, सचिव महेश साहू, जीआरएस लोकेंद्र सिंह जाटव का विशेष सहयोग रहा। दल की अगुवाई कर रहे हॉस्पिटल प्रतिनिधि नीरज दुबे ने सभी को आश्वस्त कराया कि भविष्य में भी शिविर लगते रहेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगे शिविर के दौरान 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर परामर्श देने के साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
Newsराजनीतिराज्य

बलिदानी भूमि ग्वालियर में बांग्लादेश से मैच होना दुर्भाग्यपूर्ण- डॉ जयवीर भारद्वाज

ग्वालियर- वीरांगना लक्ष्मीबाई की बलिदान स्थली, हुतात्मा श्रद्धेय नाथूराम गोडसे और हुतात्मा श्रद्धेय नारायण आप्टे जी की कर्म स्थली ,ग्वालियर में बांग्लादेश भारत क्रिकेट मैच होना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र की सरकार को बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच सांखला को वर्तमान हालातो को देखते हुए नहीं खेलना चाहिए था उसमें भी वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की बलिदान स्थली, हुतात्मा नाथूराम गोडसे और हुतात्मा श्रद्धेय नारायण आप्टे की कर्मस्थली गालब ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर में हिंदुओं की हत्या करने वाला, मां बहनों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाला मंदिरों को तोड़ने वाले जिहादियों का पालन-पोषण करने वाले बांग्लादेश के साथ भारत को क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए।विदेश नीति को बदलाव लाना चाहिए।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में बांग्लादेश भारत क्रिकेट मैच श्रृंखला का लगातार विरोध किया जा रहा है हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कानपुर में भी विरोध किया और 20 कार्यकर्ताओं को अपराधी प्रकरण में लगाए गए । ग्वालियर में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, हरिदास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान, युवा हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, मुकुंदा अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित 22 हिंदू महासभाइयों पर भाजपा की सरकार के द्वारा धारा 130 के अंतर्गत 20-20 हजार के मचलके भरवाने के नोटिस देखकर मानसिक प्रतापना दी जा रही है जिसकी मैं घोर निंदा करती हूं। और भारतीय जनता पार्टी के सरकार को हिंदू विरोधी गतिविधियों को रोकने का चेतावनी देती हूं कि दमन नहीं रोका तो पूरे देश के अंदर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता डबल इंजन सरकार का विरोध करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार के द्वारा स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार को बंद करके रखना, उनका अपमान है। आज हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री सुश्री राज्यश्री चौधरी ने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, श्रीमती अर्चना सिंह चौहान सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ वीरागंना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल एवं वीर सावरकर सरोवर प्रतिमा स्थल पर जाकर उन्हें नमन कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार से ओर अधिक सौन्दर्यीकरण की मांग की।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino