बालिका छात्रावास में सांप ने दो सगी बहनों को काटां, एक की मौत दूसरी हालत नाजुक
ग्वालियर. घाटीगांव में बालिका छात्रावास में 2 सगी बहनों को जहरीले सांप ने उस वक्त काट लिया ज बवह गहरी नींद में सो रही थी। दोनों छात्राओं को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय स्थित पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां बड़ी बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। छोटी बहन की हालत भी गंभीर है उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बड़ी बअहन 7वीं और छोटी बहन 6वीं की छात्रा है। परिजन ने छात्रावास में वार्डन और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होन के आरोप लगाये हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है और प्रशासनिक अधिकारी ने वार्डन को लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।
क्या है घटनाक्रम
दरअसल, ग्वालियर देहात आरोन क्षेत्र के सेकर गांव में रहने वाले कल्याण उर्फ कल्लू जाटव के पांच बच्चे हैं। जिसमें 4 बेटियां तो एक बेटा है। उसकी 12 साल की सबसे बड़ी बेटी पल्लवी जाटव 7वीं कक्षा की छात्रा है, और 10 साल की बेटी अनु 6वीं क्लास की छात्रा है। दोनों सगी बहन घाटीगांव स्थित शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। शुक्रवार की रात को दोनों बहनें एक पलंग पर सो रही थी तभी उन दोनों बहनों को एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से दोनों बहनों की नींद खुल गई और नींद खुलने के बाद सांप को देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। छात्रावास में मौजूद महिला वार्डन ने लोगों की मदद से सांप को पकड़कर मार दिया और दोनों बहनों को जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनु को वेंटिलेटर पर रखा है। घाटीगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने वार्डन पर लगाये आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रावास में 2 वार्डन है। जबकि वहां एक वार्डन मौजूद थी। छात्रावास में छात्रावास को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक से नहीं है। घटना का पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां उनकी निगरानी में छात्रा पल्लवी का पोस्टमार्टम किया गया है। एसडीएम ने दूसरी वार्डन नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की बात कहीं है।

