ग्वालियर में खेलने टी-20 मैच वाली भारतीय टीम का ऐलान
नई दिल्ली. भारत -बांग्लादेश के बीच होने वाले 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई)ने 28 सितम्बर शनिवार को टीम का ऐलान किया। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी टीम में एंट्री हुई है। ईशान किशन को फिर निराशा हाथ लगी है और उन्हें टी-20 शामिल नहीं किया गया हे।
मयंक यादव पहली बार भारतीय टीम में शामिल किये गये है। मयंक ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिये तूफानी गेंदबाजी की थी। मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। मयंक हांलाकि इंजरी के चलते आईपीएल के बीच सीजन से ही बाहर हो गये थे। लेकिन अ बवह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।
भारतीय टीम जो ग्वालियर में टी-20 क्रिकैट मेच खेलेगी
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंडया, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुन्दर, रवि विश्नोई, वरूण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव टी-20 की टीम का ऐलान किया गया है यह टीम बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ग्वालियर में खेलेंगी।

