ग्वालियर में छात्रावास में दो बहनों को सांप ने डसा, एक की मौत
ग्वालियर. घाटीगांव स्थित बालिका छात्रावास में रहकर पढाई कर रहीं दो छात्राओं को देर रात सांप ने डस लिया। दोनों छात्राएं सगी बहनें है। इसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी अस्पताल में भर्ती है। दूसरी छात्रा कुछ बोल नहीं पा रही है वह बहुत डरी हुई है। आरोन के शेखरा गांव की रहने वाले कल्लू जाटव की बेटी पल्लवी और अन्नू घाटीगांव स्थित छात्रावास में रहकर पढाई कर रही थी। बीती रात छात्रावास में सांप आ गया। सांप कूलर में घुस गया था तो चौकीदार ने निकालकर मार दिया।
गले पर छात्रा को सांप ने डसा
सांप ने पल्लवी और अन्नू को डस लिया था। अचानक पल्लवी के गले में तेज दर्द हुआ उसकी आवाज भी नहीं निकल पा रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्नू की भी तबीयत बिगड गई। उसे भी अस्पताल लाया गया। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास के पास झाडियां है, यहां से सांप व कीडे अंदर आ जाते है।

