गड्डे में डूबने 3 बच्चों की मौत
शिवपुरी. तीन बच्चों की गड्डे में डूबने से मौत हो गयी। शनिवार की सुबह तीनों ही बच्चे खेलते -खेलते बस्ती से बाहर आये और गड्डे में भरे पानीमें नहाने लगे। इस बीच गहराई में चले जाने पर तीनों डूब गये। परिजन उन्हें निकालकर निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों की उम्र 8 से 10 साल थी। 10 वर्ष का बालक 6 बहनों में इकलौता भाई थी। घटना जिले के कोलारस थाना इलाके के निवोदा गांव में बंजारा समाज की बस्ती की है। शिवपुरी के निजी अस्पताल में बच्चों को मृत घोषित करने के बाद परिजन शवों को घर ले आये। जबकि उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा था। परिजन शवों को घर ले आये। जबकि उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा था। परिजन बच्चों को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते है।
दूसरे गांव के बच्चे ने दी खबर
तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्डे में नहाने लगे। इस बीच वह गहराई में उतर गये और डूब गये। वहां मौजूद दूसरे बच्चों ने भागकर इसकी खबर परिजनों को दी । जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें ट्रैक्टर से तत्काल शिवपुरी के निजी अस्पताल में जाया गया।
हादसे में इन बच्चों की हुई मौत
नीरज पिता धारा बंजारा, उम्र 10 साल
संजय पिता कारू बंजारा, उम्र 8 साल
रवि पिता सरवन बंजारा, उम्र 9 साल

