मध्य प्रदेश

Newsमध्य प्रदेशराज्य

वसूली पर निकले फर्जी टीआई, 2 कांस्टेबल सहित 4 गिरफ्तार, आरटीओ टीम बनाकर वसूली करने की तैयारी में थे

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस गैंग का खुलासा किया है। जिसमें एक फर्जी टीआई, 2 फर्जी कांस्टेबल और एक वाहन चालक को बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र बरामद किये गये है। यह गैंग रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) का स्क्वॉड बनाकर हाइवे पर अवैध वसूली के लिये गश्त पर निकलने वाला था।
यह सूचना ऑनलाइन शॉप संचालक वैभव पाल ने क्राइम ब्रांच को दी। वैभव ने बताया कि उनके चाचा मुकेश पाल की लीगल वर्कशॉप के नाम से चल रही ऑनलाइन दुकान के पीछे शिवम चतुर्वेदी नामक युवक स्वयं का एसपी कार्यालय में पदस्थ टीआई बताकर धमकाने लगा और 2 फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाये। बुधवार को 3 और नियुक्ति पत्र बनवाने के लिये उसने फिर से कॉल किया। लेकिन वैभव ने मना कर दिया। इसके बाद युवक धमकाने लगा। जिस पर पुलिस को खबर दी गयी।
खबर मिलते ही डीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरबार, साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुशवाह और एसआई धमेन्द्र शर्मा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फर्जी गैंग और नियुक्ति पत्र बनाने पहुंचा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह फर्जीवाडा पहली बार किया गया या पहले भी होते रहे हैं। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीरसिंह ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
क्राइम ब्रांच ने 4 संदिग्ध दबोचे
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पकड़े गये संदेहियों ने अपने नाम शिवम चतुर्वेदी पुत्र पुरूषोतम चतुर्वेदी सागर, पवन यादव निवासी सागर, नीरज यादव सागर, रविन्द्र यादव सागर होने बताया है। जांच में यह पता चला है कि शिवम स्वयं का टीआई बता रहा था। जबकि पवन और नीजर स्वयं को कांस्टेबल बताते थे और रविन्द्र चालक था।
आज रात से शुरू करने वाले थे वसूली
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में फर्जी टीआई शिवम ने बताया कि उसने पवन और नीरज को 40-40 हजार रुपए देकर फर्जी कॉस्टेबल बनाया था। वहीं रविन्द्र की कार को 55 हजार रुपए महीने पर एग्रीमेंट कर किराए पर लिया गया था। कार में उनकी यूनिफार्म और फर्जी नियुक्ति पत्र भी पाए गए। शिवम ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात से वे हाइवे पर RTO दल बनाकर चेकिंग कर वसूली करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उन्हें दबोच लिया।
पूछताछ में जुटी पुलिस
एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक गैंग पकड़ी गई है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फ्रॉड करने वाली थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

महानवमी व दशहरा को ध्यान में रखकर अधिकारियों ने किया शहर भ्रमण 

यातायात में बाधक बन रहे वाहनों पर लगाया जुर्माना 
ग्वालियर -महानवमी एवं दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ दिनभर ग्वालियर शहर एवं जिले के भ्रमण पर रहे। इस दौरान शहर में सागरताल के समीप बनाए गए अस्थायी जलकुण्ड में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी कराया जा रहा है। इसी तरह डबरा व भितरवार सहित जिले के अन्य कस्बों में व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं।
अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद, संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह व अनिल बनवारिया तथा जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न बाजारों व मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनवाई। अधिकारियों द्वारा सड़क आवागमन में बाधा बन रहे 15 वाहनों का चालान भी कराया गया। इन वाहनों पर लगभग 7500 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
Latestमध्य प्रदेशराज्य

भिण्ड के मौ कस्बे से मोर बाजार में ले जाया जा रहा मावा ऑटो से 14 डलिया मावा जब्त 

ग्वालियर – दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर ग्वालियर जिले में दूसरे जिलों से परिवहन के जरिए आने वाले मावा एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मावा लेकर आ रहे वाहनों की लगातार जाँच करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक ऑटो रिक्शा में रखकर ले जाई जा रहीं मावा की 14 डलियाँ पकड़ी हैं। इन डलियों में लगभग एक लाख 40 हजार रूपए मूल्य का 558 किलोग्राम मावा भरा हुआ था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन डलियों से मावा के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल में जांच के लिये भेजे गए हैं। नमूने अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने इंदरगंज चौराहे पर चारों ओर से ढके हुए एक ऑटो को संदेह के आधार पर जांच के लिये रुकवाया। इस ऑटो में मावा की 14 डलिया रखी हुई थीं। ऑटो चालक रवि कुशवाह ने बताया कि वह गंगा मालनपुर निवासी है और भिण्ड जिले की मौ तहसील से हुरावली होकर इस मावा को ग्वालियर के मोर बाजार में खपाने के लिये ले जा रहा था। मावा का मालिक रवि यादव उर्फ कुरू यादव निवासी मौ जिला भिण्ड बताया गया है।
Newsमध्य प्रदेशराज्य

VISM में नवदुर्गा महोत्सव का हुआ समापन

ग्वालियर- VISM  ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में नौ दिन से चल रहें नवदुर्गा उत्सव, श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। 9 दिन तक चले इस महोत्सव में महाआरती, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा मां दुर्गा के पण्डाल की साज-सज्जा एवं पूजा का आयोजन 9 दिनों तक किया गया, जिसमें प्रतिदिन माता की आरती, पूजा और प्रसाद वितरण किया गया।

आज महोत्सव के अंतिम दिन आचार्य जी के द्वारा विधि-विधान से हवन सम्पन्न कराया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय परिसर में कन्याओं के पूजन उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, स्टाॅफ एवं व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल में आये हुए मरीजों के अंटेडरो ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और आस्था के मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। हम हर वर्ष इसे और भव्य रूप से आयोजित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि माता रानी का आगमन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से हमें प्रेरित करता है, बल्कि यह हमें एकता, अनुशासन और सेवा की भावना से भी जोड़ता है।

विसर्जन का यह क्षण भले ही विदाई का प्रतीक हो, लेकिन यह नई शुरुआत, नई ऊर्जा और आशाओं का संदेश भी देता है। मेरी माता रानी से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, हमारे जीवन में सुख, शांति और सफलता का संचार करें, और हम सभी विद्यार्थियों को ज्ञान और विवेक के मार्ग पर अग्रसर करें। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया, स्टाॅफ एवं समस्त छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें। सुनील राठौर ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और आस्था के मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। हम हर वर्ष इसे और भव्य रूप से आयोजित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि माता रानी का आगमन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से हमें प्रेरित करता है, बल्कि यह हमें एकता, अनुशासन और सेवा की भावना से भी जोड़ता है। विसर्जन का यह क्षण भले ही विदाई का प्रतीक हो, लेकिन यह नई शुरुआत, नई ऊर्जा और आशाओं का संदेश भी देता है।
मेरी माता रानी से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, हमारे जीवन में सुख, शांति और सफलता का संचार करें, और हम सभी विद्यार्थियों को ज्ञान और विवेक के मार्ग पर अग्रसर करें। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी श्री मुकेश भदौरिया, स्टाॅफ एवं समस्त छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

बरसात होने के बावजूद भीगते पानी में चौराहे यातायात व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

ग्वालियर -आगामी त्यौहारों की बजह से बाजारों एवं चौराहों पर भीड़भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए SSP धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एवं ASP विदिता डागर ने DSP  यातायात अजीत सिंह चौहान के द्वारा यातायात पुलिस के तीनों थाना प्रभारियों को शहर में चाकचौबंद यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये गये हैं।
TI  यातायात गोला का मन्दिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी द्वारा यातायात पुलिस बल को ब्रीफ क्षेत्र के व्यस्तम चौराहा गोला का मन्दिर पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने हेतु ड्यूटी पर लगाया गया। लगातार बरसात होने के कारण दोपहर 3.45 बजे से रात्रि 8.45 बजे तक लगातार 5 घंटे स्मार्ट सिटी का गोला का मन्दिर चौराहा पर स्थित यातायात सिंग्नल बंद हो गये थे। चूकिं गोले का मंदिर चौराहा शहर का सबसे व्यस्तम एवं अधिक यातायात दबाव वाला चौराहा है. जिस पर बिना सिंग्नल के यातायात का संचालन करने में काफी अधिक समस्या आती है। एका-एक बारिस होने के दौरान यहां पर उपस्थित बल द्वारा यातायात का संचालन बडी कुशलतापूर्ण तरीके से किया जिससे उक्त चौराहा पर यातायात का संचालन सुगमता से होता रहा।
माला पहनाकर किया गया सम्मानित
गोला का मन्दिर चौराहा पर लगन व मेहनत से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले यातायात पुलिस के ASI ओमप्रकाश गर्ग, ASI दिलीप शर्मा, HC अमित त्रिपाठी, आरक्षक कृष्णपाल,  अशोक कलावत, शाकिर अली,  मोहन सिंह,  विनोद,  सुनील विमल, . शिवप्रताप सिंह, जोगेन्द्र सिंह,  गगन,  दिनेश गुर्जर, सैनिक दीपक शर्मा, विजय राम शर्मा, राहुल को अपने कार्यालय में बुलाकर शॉल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के माध्यम से पुरस्कृत करने हेतु इनाम प्रतिवेदन भी भेजा गया है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

अधिकारियों ने हबीपुरा बस्ती में पहुँचकर व्यवस्थाओं को किया बेहतर

ग्वालियर -नगर निगम के वार्ड क्र.-59 में स्थित हबीपुरा बस्ती का रास्ता अब खुल गया है और लोगों का आवागमन सुगमता से प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ बस्ती वासियों के लिये स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं का वितरण भी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अतुल सिंह एवं तहसीलदार कुलदीप दुबे ने बस्ती का भ्रमण कर बस्तीवासियों से चर्चा की।
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों ने बस्ती में पहुँचकर व्यवस्थायें सुनिश्चित कीं। बस्तीवासियों के लिये मेडीकल कैम्प, विद्युत व्यवस्था का सुचारू संचालन के साथ-साथ आम रास्ते को भी सुगम बना दिया गया है। बस्ती में निवासरत बच्चे स्कूल भी सुगमता से जा रहे हैं। नगर निगम के माध्यम से सफाई व्यवस्था के साथ-साथ फॉगिंग का कार्य भी कराया गया है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

सेवा पखवाड़ा में कलेक्टर ने मंगलधाम वृद्धाश्रम में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

ग्वालियर – जो अपनेपन से वंचित और उपेक्षा के दर्द से पीड़ित हैं , जब उन्हें स्नेहिल सम्मान मिला तो उनकी आँखों में अपनत्व छलक आया। यहाँ बात हो रही है नेहरू नगर ठाठीपुर में संचालित मंगलधाम वृद्धाश्रम में सेवा पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम की। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस अवसर पर जब सम्मान पूर्वक एवं आत्मीयता के साथ इन वृद्ध जनों को पुष्पमाला पहनाकर शॉल – श्रीफल भेंट किए तो सभी बुजुर्गों के हाथ आशीर्वाद के लिए उठ गए। साथ ही उनके चेहरों पर खुशनुमा अपनत्व की चमक उभर आई।
कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के रहवासी बुजुर्गों से कहा कि पवित्र महानवमी की अवसर पर मुख्यमंत्री ने आप सबका हाल-चाल जानने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मुझे यहां भेजा है। यह सुनकर सभी बुजुर्गों के चेहरों पर कुछ ऐसे भाव उभरे मानो वे कहना चाह रहे हैं कि हम असहाय नहीं, मेरे भी अपने हैं। वृद्धाश्रम के रहवासियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश इस मौके पर विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा की खासतौर पर बुजुर्गों की आंखों व दांतों की जांच कराई जाए। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को दिलाने और विशेष शिविर लगाकर शेष बुजुर्गो के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए। वर्तमान में इस आश्रम में कुल मिलाकर 25 बुजुर्ग महिला व पुरुष रह रहे हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सत्यम एवं प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय व डिप्टी कलेक्टर भूमिजा सक्सेना भी कलेक्टर के साथ वृद्ध आश्रम में पहुंची थीं।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 12 कलेक्टरों को बदला, बीजेपी विधायकों से विवाद के बाद हटाये गये भिंड और डिंडौरी कलेक्टर, 17 जिलों में बनी महिलायें कलेक्टर

भोपाल. भिण्ड में खाद्य संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह से झगड़े के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटा दिया है। उन्हें पीडब्ल्यूडी में अपर सचिव बनाया गया है। खाद के मुद्दे पर विधायक और कलेक्टर ने एक-दूसरे को चोर कहा था। विधायक ने कलेक्टर पर मुक्का तान दिया था तो कलेक्टर ने भी उंगली दिखाई थी। मप्र शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये है। 12 जिलों के कलेक्टर बदले गये है। इनमें पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिण्ड, सिंगरौली, रतलाम और छिंदवाड़ा जिलों के कलेक्टर शामिल है।

भोपाल नगरनिगम आुयक्त हरेन्द्र नारायण को छिंदवाडा कलेक्टर बनाया है। भाजपा के नेताओं ने हरेन्द्र नारायण पर फोन न उठाने के आरोप सार्वजनिक तौर पर लगाये थे। पन्ना कलेक्टर सुरेशकुमार का मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया है। शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को पांढुर्णा जिले के कलेक्टर बनाये गये है।
7 महिला IAS को जिलों की कमान
सरकार ने 7 महिलाओं को कलेक्टर बनाया है। अब मप्र के करीब एक तिहाई जिलों की कमान महिला अफसरों के हाथ है। अफसरों की मानें तो प्रदेश में कभी भी 8 या 10 से ज्यादा महिलाओं से ज्यादा एक बार में कलेक्टर नहीं रहीं। इस बार 55 में से 17 जिलों की कलेक्टर महिलाएं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है।
नेहा सिर्फ 8 महीने ही कलेक्टर रह पाईं
नौ माह पहले आईएएस मीट में फील्ड पोस्टिंग में भेदभाव का मुद्दा उठाने वाली नेहा सिर्फ 8 महीने ही डिंडौरी की कलेक्टर रह पाईं। उन्हें फिर से लूपलाइन में भेजते हुए विमुक्त, घूमंतू और अर्ध घूमंतू जनजाति विभाग में संचालक बनाया गया है। नेहा के कामकाज के तौर तरीकों पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सवाल उठाते हुए सीएम से शिकायत की थी।

Newsमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

PHE, PWD और WRD के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से मिली राहत, 1 जनवरी 2016 से मिलेगा 7वां वेतनमान, 5000 कर्मचारियों को होगा लाभ

ग्वालियर. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने न्यूनतम वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इस आदेश के बाद मध्यप्रदेश के जल संसाधन, पीएचई और पीडब्ल्यूडी के 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियोें को जनवरी 2016 से 7वें वेतानमान फायदा मिल सकेगा। यह मामला मदन सिंह कुषवाह की याचिका से जुड़ा है। वह पीएचई विभाग में संविदा पर भर्ती हुए थे और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर नियमित हुए। विभाग ने उन्हें हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिसम्बर 2016 से छठे वेतनमान का फायदा दिया था। लेकिन 7वे वेतनमान का फायदा देने के लिये तैयार हो गया। हालांकि कर्मचारी जनवरी 2016 से फायदा चाहते थे। इसे लेकर 2021 में एक और याचिका दाखिल की गयी।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पीएचई विभाग को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का लाभ देने का अदेश दिया था। इस फैसले के बाद पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन को भी अपने नियमित कर्मचारयों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का फायदा देना होगा। राज्यभर में ऐसे कर्मचारियों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

बड़ा हादसा-30 फीट ऊपर से आर्च गिरने से 9 मजदूरों दबकर मौत 10 घायल

चेन्नई. उत्तर चेन्नई थर्मल पॉवर स्टेशन (एनोर) के निर्माणस्थल पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गयां। यहां निर्माणाधीन एक आर्च तिगर जाने से 9 मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि 10 अन्य घायल हो गये। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 30 फीट ऊंचाई से गिरा आर्च कई प्रवासी श्रमिकों के ऊपर आकर गिरा जिसके नीचे कई श्रमिक दब गये वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अचानक हुए स घटना में घटनास्थल पर अफरा-तफरी मचगयी। कई श्रमिक मलबे में दब गये। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक एक श्रमिक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जबकि 10 से ज्यादा मजदूरों को गंभीर चोटें आयी है। सभी घायलों को तत्काल नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अवाड़ी पुलिस आयुक्त ने कहा है कि इमारत ढहने का सही वजह अभी पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान जारी है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। फरवरी में एक अन्य घटना में मदुर्रे के मट्टुथवानी बस स्टैंड पर स्थित प्रतिष्ठित आर्च को गिराने के दौरान, एक अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत हो गयी। ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह आर्च 1981 में एमजी रामचन्द्रन के शासनकाल में 5वें विश्व तमिल सम्मेलन के उपलक्ष्य मेंबनाया गया था। सड़क विस्तार के कारण बाधा बन रहा था। जैसे ही तोड़फोड़ शुरू हुई। एक खम्बा गिर गया। जिससे चालक दब गया था।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel