राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

सीएसपी की जांबाजी दूरबीन लगी राइफल छींनकर ली अपने कब्जे, पुलिस ने किया आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

ग्वालियर. सोमवार की रात 8 बजे आरएसएस चीफ डॉ. मोहन भागवत निकलकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जाने वाले थे। इसी बीच सीएसपी झांसी हिना खान की नजर दूरबीन लगी राइफल लेकर घूम रहे युवकों पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 2 युवकों से बन्दूक छींन कर अपने कब्जे में ली। इससे बड़ी घटना होते बच गयी । सीएसपी हिना खान ने बताया कि युवकों के पास से मिला लायसेंस एक्सपायर हो चुका था। सोमवार को की गयी कार्यवाही में पुलिस ने 315 बोर की बन्दूक और 4 कारतूस जब्त किये हैं। पुलिस ने दोनों वीवीआईपी रास्ते पर हथियार के साथ मौजूदगी की वजह से पूछ रही थी। कार सवार ने बताया कि यह बन्दूक उसके पिता की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्स का मामला दर्ज कर लिया है।
वीवीआईपी के रूट पर पहुंचे युवक, सुरक्षा में लगी सेंध
4 नवम्बर सोमवार की रात 8 बजे उनको बुन्देलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूट धाम के लिये रवाना होना था। पुलिस केदारपुरधाम से लेकर रेलवे स्टेशन तक के लिये रूट पर कारकेड निकालकर सुरक्षा को पुख्ता कर चुकी थी। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए कार सवार 2 युवक वीवीआईपी रूट पर पहुंच गये। आरएसएस प्रमुख के केदारपुर धाम से निकलने से पहले ही सीएसपी झांसी रोड हिना खान ने विवेकानंद तिराहे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक कार को खड़ी देखी, जब उन्होंने कार में झांका तो कार में 2 युवक और सीट के बाजू में बन्दूक की नाल दिखाई दी। युवकों को घेर कर बन्दूक अपने कब्जे में लेकर विशेष सुरक्षाए में ले लिया। पुलिस रूट पर चेकिंग करने लगी।
युवक पुलिस के सामने बयान बदलता रहा
जौरा मुरैना के परसोटा गांव का रहने वाला राहुल धाकड़ और उसका दोस्त करण सिंह रावत को पुलिस ने पकड़ा है। बंदूक राहुल के पिता बनवारी की लाइसेंसी है। पुलिस पूछताछ में राहुल बयान बदलता रहा। शुरुआत में उसने बताया कि गांव से कुछ पैसा बैंक में जमा करने आया था। सुरक्षा के लिए पिता की बंदूक उठा लाया था। फिर दलील दी कि बंदूक तो पिता के नाम है, इसका लाइसेंस रद्द हो गया है। इसे अपने नाम ट्रांसफर करवाना थी। इसलिए बंदूक लाया था। लेकिन, उसकी बातें पुलिस के सामने नहीं चल सकी। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी झांसी रोड हिना खान ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Newsराजनीतिराज्य

सैलानियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें – संभाग आयुक्त 

पूरी भव्यता व नए आकर्षण के साथ 25 दिसम्बर से 25 फरवरी तक लगेगा मेला 
ग्वालियर – मेले में आने वाले सैलानियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। व्यवस्थायें उच्च कोटि की हों और सभी सेक्टर में दुकानें सुव्यवस्थित ढंग से लगें। हर दुकान पर शर्तों के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। साथ ही एक साथ 10 से अधिक दुकानें किराए पर लेकर शोरूम व रेस्टोरेंट खोलने वाले विधिवत फायर एनओसी लें। इस आशय के निर्देश मनोज खत्री ने मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि इस साल श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले का आयोजन 25 दिसम्बर से 25 फरवरी तक होगा।
क्षेत्रीय एसडीएम व सीएसपी, नगर निगम, विद्युत व मेला सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी सम्पूर्ण मेला परिसर का संयुक्त भ्रमण कर इस साल के मेले के आयोजन के लिये नक्शा तैयार करें। जिसमें प्रत्येक सेक्टर का स्पष्ट उल्लेख हो। साथ ही किस सेक्टर में किस प्रकार की दुकानें लगेंगीं और वहाँ जन सुविधाओं व सुरक्षा के क्या – क्या इंतजाम करने होंगे। उन्होंने मेला सचिव को निर्देश दिए कि संयुक्त टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द मेले की दुकानों की मरम्मत व जन सुविधा परिसरों में सुधार कार्य कराएँ, जिससे मेला समय पर लग सके। बैठक में बताया गया कि मेले के लिये दुकान आवंटन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। मेले में स्थित 2100 से अधिक दुकानों में से 70 प्रतिशत दुकानों का आवंटन हो चुका है। शेष दुकानों का आवंटन भी जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है।
जिसे दुकान आवंटित वही लगाए दुकान
दुकान की रसीद कटवाई है अर्थात जिसे दुकान आवंटित हुई है वही मेले में अपनी दुकान लगाए। उसके नाम पर किसी दूसरे को दुकान लगाने की अनुमति कदापि न दी जाए। ऐसी प्रवृत्ति को सख्ती से रोकें। कलेक्टर ने कहा कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो। जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गई हैं, उनकी सूची मेला कार्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड करें।
हाथ ठेलों व फुटपाथ पर व्यवसाय के लिये अलग से सेक्टर निर्धारित करें 
मेले के सभी सेक्टर में सुगम आवागमन बना रहे। साथ ही हाथ ठेला व फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे-छोटे व्यवसाइयों के लिए मेला परिसर में अलग से सेक्टर निर्धारित करें। यह सेक्टर ऐसे स्थान पर हो जिससे इनका व्यवसाय ठीक ढंग से चल सके।
झूला सेक्टर में सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो 
सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में जोर देकर कहा कि झूला सेक्टर में सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखकर इस बार सुरक्षा के लिहाज से झूला सेक्टर का क्षेत्र बढ़ाएँ। संभाग आयुक्त ने संयुक्त टीम को झूला सेक्टर के लिये मेला परिसर में भ्रमण कर बड़ा स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त और आईजी ने कहा कि सभी झूलों के बीच पर्याप्त गैप हो, बिजली कनेक्शन सुरक्षित हों और इनकी प्रोपर ऑडिट कराई जाए। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस बात को खासतौर पर देखें कि झूलों की मियाद तो नहीं निकल गई है।
पर्याप्त पार्किंग बनाई जाएँ 
बैठक में इस बात पर भी विशेष बल दिया गया कि मेले में बड़ी संख्या में आने वाले सैलानियों को ध्यान में रखकर पर्याप्त पार्किंग बनाई जाएं। सड़क पर वाहन खड़े करने की स्थिति कदापि निर्मित न हो। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पार्किंग स्थलों पर भी सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने के लिये कहा।
प्रदर्शनी सेक्टर में लगेंगीं विभागीय प्रदर्शनी 
हर साल की तरह इस बार भी मेले में प्रदर्शनी सेक्टर भी लगेगा। इस सेक्टर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनियां लगाई जायेंगीं। संबंधित अधिकारियों को  प्रदर्शनी लगाने के लिए विभाग स्तर से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए।
Newsराजनीतिराज्य

मंत्रि-परिषद के निर्णय -नवीन मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की भर्ती की आयु सीमा की गई 50 वर्ष

भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 में मुख्यमंत्री के आदेश के परिपालन में विभाग द्वारा जारी अधिसूचना का अनुसमर्थन किया गया। इस निर्णय से महिला आरक्षण 35 प्रतिशत होगा।
254 नए उर्वरक विक्रय केंद्रो की स्थापना की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 में (खरीफ एवं रबी सीजन में) 254 नए उर्वरक विक्रय केन्द्र स्थापित करने पर मानव संसाधन पर होने वाली संभावित व्यय की वास्तविक राशि अधिकतम 1 करोड़ 72 लाख रूपये की सीमा तक की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया।
660 मेगावॉट क्षमता की नवीन अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी
मंत्रि-परिषद द्वारा म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप वि‌द्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 (410) मेगावाट) एवं विद्युत गृह क्रमांक 3 (420 मेगावाट) में स्थापित इकाइयों को रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 2 में स्थित इकाई क्रमांक 6 एवं 7 (200 + 210 मेगावॉट) एवं विद्युत गृह क्रमांक 3 में स्थित इकाई क्रमांक 8 एवं 9 (2X210 मेगावॉट) द्वारा रूपांकित आयु पूर्ण कर ली गई हैं। ये इकाइयों लगभग 39 से 44 वर्षों से संचालन में हैं। इन इकाइयों की स्थिति एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा इन इकाइयों को रिटायर (डी-कमीशन) किये जाने की चाही गई अनुमति मंत्रि-परिषद ने प्रदान की है।
आयु-सीमा में वृद्धि का निर्णय
नवीन शासकीय चिकित्सा महावि‌द्यालयों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
अन्य निर्णय
मंत्रि-परिषद द्वारा भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय द्वारा लागू की गई केन्द्र प्रवर्तित परियोजना “Strengthening of Cooperatives through IT Interventions” अन्तर्गत प्रदेश के पंजीयक सहकारी संस्थाएँ कार्यालय के कम्प्यूटराईजेशन के लिए परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गयी। इस पर 3 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय आयेगा, जिसकी 60 प्रतिशत राशि केन्द्र एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा वहन की जायेगी।

Newsराजनीतिराज्य

नियमित भर्ती में वर्षो से कार्यरत विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दिया जाए आरक्षण का लाभ

ग्वालियर- मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलकेदुबे ने संगठन के पत्र के माध्यम से ऊर्जा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक विद्युत कंपनियों को अवगत कराया गया है कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण, पॉवर ट्रांसमिशन, पॉवर जनरेशन कंपनियों में लगातार अधोसंरचना में वृद्धि हुई है एवं उपकेंद्रों और लाइनों का विस्तार हुआ है इसके बाबजूद भी विद्युत कंपनियों द्वारा नियमित कर्मचारियों की भर्ती नही की जाने के कारण अधोसंरचना में सुधार न किया जा कर वर्तमान में कर्मचारियों की भर्ती, कर्मचारियों की रिक्तियों पर भर्ती 2003 के अनुसार ही की जा रही है ।
कर्मचारियों की अत्यंत कमी पड़ रही है। कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रबंधन द्वारा एक नया शोषणकारी तोड़ निकाला है जिसका नाम आउटसोर्स कर्मी है । यह कर्मचारी लगभग 10 से 12 वर्षों से विद्युत व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे है । किंतु जब बात आती है इनको शोषणमुक्त एवं अधिकारों को देने की और विभाग में मर्ज करने की तो यह कह कर प्रबंधन अपना पल्ला झाड़ लेता है कि उक्त आउटसोर्स कर्मचारी हमारे नही है ठेकेदार के है। उक्त कर्मचारियों से लाइन मैन, उपकेंद्र संचालन, मीटर रीडिंग एवं कार्यालयीन कार्य के साथ साथ गोपनीय शाखा जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपादित कंपनी ही करा रही है फिर कंपनी किस तरह इनसे पल्ला झाड़ सकती है ।
अतः संगठन की ऊर्जा मंत्री जी एवं अतिरिक्त प्रमुख सचिव ऊर्जा से मांग है कि विद्युत कंपनियों की अधोसंरचना में वर्तमान की स्थिति में सुधार कर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित भर्ती में आरक्षण दिया जाए जिससे वर्षो से कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों का विभाग में संविलियन / नियमित हो सके इसी में दोनो पक्षों की भलाई है ।

Newsराजनीति

डॉक्टरों को धमकी देने वाले के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए -आईएमए

आईएमए ने आईजी को सौंपा सौंपा, मिला जल्द कार्रवाई का आश्वासन
ग्वालियर- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. डॉ.बृजेश सिंघल और सचिव डॉ.स्नेहलता दुबे के नेतृत्व में संस्था के सैकडों पदाधिकारियों ने मंगलवार को आईजी अरविंद कुमार सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सिविल अस्पताल हजीरा प्रभारी डॉ.प्रशांत नायक, डॉ.बिंदु सिंघल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी देने वाले के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
पीएचई कॉलोनी हजीरा निवासी जगजीत सिंह राजावत पु़त्र नाथूसिंह उर्फ शिवपाल सिंह राजावत ने फेसबुक लाइव के माध्यम से सिविल अस्पताल हजीरा प्रभारी, और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शासकीय अस्पताल को जलाने की धमकी दी है। इससे डॉक्टर सहित नगरवासियों में रोष है। उक्त व्यक्ति पर डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें। अध्यक्ष की बात सुनने के बाद आईजी सक्सेना ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को फोन कर धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञापन के दौरान मौजूद सदस्य
आईजी को ज्ञापन देते समय डॉ.सुनील बुचके, डॉ.सुनील अग्रवाल, डॉ.आशीष दुबे, डॉ.अमित सक्सेना, डॉ.बिन्दु सिंघल, डॉ.आनंद रावत, डॉ.अलोक पुरोहित, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ.रामबाबू गोयल, डॉ.राकेश रायजादा, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.हरिओम शर्मा, डॉ. अमित सक्सेना सहित 50 अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Newsराजनीतिराज्य

तात्याटोपे विश्वविद्यालय के वीसी ने संभाला पदभार,बोले- शिक्षा अपग्रेडेशन, रिसर्च और कॉम्पिटीशन की परीक्षा पर रहेगा फोकस

गुना. तात्याटोपे विश्वविद्यालय के पहले कुलगुरू का पदभार डॉ. किशन यादव ने ग्रहण कर लिया है। सोमवार को यह गुना पहुंचे और पदभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा अपग्रेडेशन, रिसर्च और कॉम्पिटीशन एग्जाम पर फोकस करेंगे। पहली प्राथमिकता परीक्षा कराना रहेगी।
आपको बता दें कि क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय गुना के पहले कुलगुरू डॉ. किशन यादव ने अपना पदभार संभाल लिया है। नये-नवेले विश्वविद्यालय में पदस्थ होने के बाद डॉ. यादव ने अपनी प्राथमिकतायें भी साझा की है और साथ ही गुना विश्वविद्यालय के स्टाफ का कार्य व्यवहार और कार्य प्रणाली भी सराहनीय बताई है।
तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के पहले कुलगुरु डॉ किशन यादव ने कहा है कि वे शैक्षणिक उन्नयन पर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उनका ध्यान शैक्षणिक अनुसंधान पर रहेगा। ताकि तात्या टोपे विश्वविद्यालय का नाम केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में रोशन हो सके। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि वे गुना में प्रतियोगी परीक्षाओं का वातावरण बना चाहते हैं। उनकी मंशा है कि गुना प्रतियोगी परीक्षाओं का सबसे अच्छा केंद्र बने, ताकि यहां के छात्र-छात्राएं प्रशासनिक सेवाओं में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकें। डॉ. यादव ने गुना विश्वविद्यालय के स्टाफ की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनके अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की मदद से वे इस नई-नवेली युनिवर्सिटी को जल्द ही प्रदेश में अव्वल लाने का प्रयास करें। साथ ही जब तक गुना को कृषि विश्वविद्यालय की सौगात नहीं मिल जाती है तब तक वे विश्वविद्यालय के कृषि संकाय को विशेष प्राथमिकता के साथ प्रसारित करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस संकाय में अपनी रुचि दिखाएं।

Newsराजनीतिराज्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र में 16 सांसद प्रतिनिधि किये नियुक्त

गुना. केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। हर विधानसभा के लिये 2-2 सांसद प्रतिनिधि बनाये गये है। गुना जिले की 2 विधानसभाओं के लिये 4 प्रतिनिधि नियुक्त किये है। इनमें 2 भाजपा के और 2 सिंधिया समर्थक नेताओं को जगह दी गयी है।
आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद प्रतिनिधि नहीं बनाये थे। इस बार चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों में सांसद जनसंपर्क ऑफिस खुलवाया है। वह स्वयं तीनों जगह इनका उद्घाटन करने पहुंचे।
नियुक्ति के संबंध में कलेक्टर को लिखा पत्र
जारी सूची के मुताबिक गुना की बमोरी विधानसभा के लिये सुमेरसिंह गढा और कलसिंह पटेलिया को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। दोनों ही सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। वहीं गुना विधानसभा के लिये हरसिंह यादव और अशोक शर्मा को प्रतिनिधि बनाया गया है। दोनों ही मूल बीजेपी से आते हैं। हरिसिंह यादव 2 बार बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। नियुक्ति के संबंध में उन्होंने तीनों जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखा है।
16 सांसद प्रतिनिधि बनाये गये
म्ंगलवार को उनके सांसद प्रतिनिधियों की सूची जारी की गयी। तीन जिलों की 8 विधानसभाओं के लिये उन्होंने 16 सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गये हैं। गुना की 2 विधानसभाओं के लिये 4, अशोकनगर और शिवपुरी जिले की 3-3 विधानसभाओं के लिये 6-6 प्रतिनिधि नियुक्त किये गये हैं।

गुना जिले के लिए नियुक्त प्रतिनिधि।
गुना जिले के लिए नियुक्त प्रतिनिधि।
अशोकनगर जिले के लिए नियुक्त प्रतिनिधि।
अशोकनगर जिले के लिए नियुक्त प्रतिनिधि।
शिवपुरी जिले के लिए नियुक्ति किए गए सांसद प्रतिनिधि।
शिवपुरी जिले के लिए नियुक्ति किए गए सांसद प्रतिनिधि।

 

Newsराजनीतिराज्य

डॉक्टरों को धमकी देते हुए बोला युवक पिस्टल मंगवा रहा हूं 3 कत्ल होंगे, कहा कि मां को खरोंच भी आई तो अस्पताल को आग के हवाले कर दूंगा

सिविल अस्पताल हजीरा, जहां सोमवार को युवक ने हंगामा किया था।

ग्वालियर. अस्पताल में सामने आये 50 सेकेंड के एक वीडियों में दिखाई दे रहा युवक डॉक्टरों को यह धमकी दे रहा है। सोमवार को युवक ने हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बीच उसने डॉक्टरों को धमकी भरा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कियाहै।
अस्पताल में हो रहे हंगाम की सूचना डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हंगामा कर रहा युवक भाग गया। अभी मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। युवक का नाम जगजीत सिंह राजावत बताया जा रहा है।
कुछ दिन पहले भर्ती थी जगजीत की मां
अस्पताल में हंगामा कर रहे जगजीत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मां सियादुलारी कुछ दिनों पहले हजीरा डिस्पेंसरी में भर्ती रही थी। महिला के गले फेफड़े में कफ फंसा था। नलियां लगाकर डॉक्टरों ने कफ निकाला था। मां के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी युवक ने अस्पताल में हंगामा किया था।
युवक का आरोप- मां को जहर दिया गया
महिला के ठीक होने और सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। मां की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी युवक ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि उसकी मां को अस्पताल में जहर दिया गया है, वह काली हो गई हैं।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा- वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
जानकारी के अनुसार वीडियों में यह धमकी हजीरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर विभागाध्यक्ष और सीएमएचओ को दी गयी है। वीडियो में वह कह रहा है कि ‘‘अब तुम कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं। मैं अपनी मां को यहां अकेला छोड़कर जा रहा हूं। यदि एक खरोंच भी उसको आ गयी तो मैं अस्पताल में आग लगा दूंगा। ’’ जैसा कि जगजीत बोलो हैं

 

Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्य

गुमनामी में है गोले का मंदिर, 3 बीघा 14 बिस्वा जमीन पर है भूमाफियाओं का कब्जा

ग्वालियर. गोले का मंदिर का 400 वर्ष पूर्व निर्माण कराया था ग्वालियर के लोग गोला का मंदिर चौराहा तो जानते हैं लेकिन गोले का मंदिर कहां है यह कोई नहीं जानता है। इसका उदाहरण पिछले दिनों लाल टिपारा स्थित गोशाला में गोवर्धन की पूजा में शामिल होने आये मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन से पूछा कहा है। गोला का मंदिर तो लोग इधर-उधर बगले झांकने लगे है। लेकिन यह कोई नहीं बता पाया कि यहां है गोले का मंदिर। न्यूजमेल टूडे की टीम ने पड़ताल कर इस मंदिर ढूंढ निकाला है।

गुमनामी है गोले का मंदिर
जब इस मंदिर को ढूंढकर निकाला है मौके पर पहुंचकर देखा कि गोले का मंदिर चौराहा से महज 50 मीटर दूर है चारों तरफ अतिक्रमण से घिरा हुआ है। जबकि मंदिर की जमीन 3 बीघा 14 बिस्वा है जो अतिक्रमण की चपेट है। भूमाफियाओं ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रखा है। वर्तमान में मंदिर के पास 1000 स्वक्वायर फीट की जमीन है। मंदिर में रामजानकी दरबार और हनुमान जी की मूर्ति विराजमान है। मंदिर के आसपास गाय और भैंस पाली जा रही है।
300 वर्षो से पूजा पाठ कर रहा है रामहंस का परिवार
आपको बता दें कि लगभग 1801 से रामहंस शर्मा का परिवार मंदिर की पूजा अर्चना कर रहा है। उसके बाद उनके सुपुत्र नकटूराम शर्मा ने 1885 से मंदिर पूजा अर्चना का दायित्व संभाला था लेकिन नक्टूराम शर्मा की संतान न होने पर उनके भाई किशोरीलाल शर्मा ने मंदिर पूजा अर्चना का संभाला। इसके बाद रामहेत शर्मा ने अपनी 78 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना की और अब वर्तमान में रामहेत शर्मा के सुपुत्र मनोज शर्मा मंदिर की पूजा अर्चना कर रहे है। अपने परिवार का संचालन करने के लिये स्कूल में पढ़ाते और इसके बाद सुन्दरकांड की मंडली का संचालन करते है।
अभी में छुट्टी पर हूं
मैं फोटो या स्थिति देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगी।
रूचिका चौहान, कलेक्टर ग्वालियर

Newsराजनीतिराज्य

26 सेकेण्ड का वीडियो रिवाल्वर लोड करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

इस VIDEO में एक युवक रिवाल्वर में कारतूस लोड करते हुए नजर आ रहा है। रिवाल्वर लोड करने के बाद उसे कवर में रखता हुआ नजर आ रहा है।

ग्वालियर. उत्तरप्रदेश के जालौन शहर की सिरसा कलार पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर एक 26 सेकेण्ड का वीडियो सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इस वीडियो में एक युवक रिवाल्वर में कारतूस तोड करते हुए नजर आ रहा है। रिवाल्वर लोड करने के बाद उसे कवर में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पर यूपी की सिरसाकलार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया। पड़ताल करने पर पता लगा है कि वीडियो में दिख रहा लड़का तरसौर गढ़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अखंड ठाकुर है। इसके बाद पुलिस उसके घर तक पहुंच गयी है।
युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ है करीब 2 वर्ष पहले वह ग्वालियर के आदित्यपुरम में अपने फूफा के घर आया था। तब उसने फूफा की रिवाल्वर को लोड करते हुए यह वीडियो शूट किया था। पिछले दिनों ही उसने यह रील सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। घटनाक्रम ग्वालियर के महाराजपुरा थाना होने से यूपी पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर भेजी है। सोमवार की रात ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यूपी के जालौन में सामने आया था VIDEO
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को यूपी के जालौन शहर में यह VIDEO तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर ही यह आर्म्स एक्ट का मामला बन रहा था। जिस पर पुलिस ने सिरसाकलार थाने में मामला दर्ज कर VIDEO में दिख रहे युवक की तलाश शुरू की। दो दिन बाद जांच में पता लगा कि यह लड़का इसी थाना क्षेत्र के तरसौर गढ़ी निवासी अखंड बहादुर सिंह (22) पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह है। पुलिस अखंड के घर पहुंची तो उसके पिता कृष्ण बहादुर सिंह मिले। उन्होंने लड़के की पहचान अपने बेटे अखंड के रूप में की।
दो साल पहले ग्वालियर में शूट की थी “रील’
अखंड ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित आदित्यपुरम (महाराजपुरा थाना) अपने फूफा के घर गया था। उसके फूफा रिटायर्ड फौजी हैं। फूफा जंडेल सिंह तोमर की रिवाल्वर लेकर उसने यह रील शूट किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उसने अभी यह अपलोड किया था। अखंड ने माना की उससे गलती हो गई

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit grandpashabet grandpashabet gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel