राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

फर्जी नम्बर प्लेट से दौड़ा रहा था कार, पुलिस ने दबोचा तो बोला-किश्ते ड्यू हैं रिकवरी वाले परेशान करते हैं बदली नम्बर प्लेट

ग्वालियर. एक ऐसी कार सड़क पर फर्राटे भर रही थी जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर तो कुछ ओर था, लेकिन नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेश्न नम्बर कुछ ओर लिखा हुआ था। पुलिस चेकिंग में कार और इसका ड्रायवर पकड़ा गया। ड्राइवर का एक साथी भाग निकला। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
कार ड्राइवर ने बताया है कि उसकी कार फायनेंस है और कुछ किश्त नहीं भर पाये हैं रिकवरी वाले कार खींचकर न ले जाये, इसलिये नम्बर प्लेट बदलकर कार चला रहा था। वहीं पुलिस को शक है कि जिस तरह से कार सवार का साथी भागा है। इस कार का उपयोग किसी घटना में हुआ है या होने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
शहर के झांसी रोड थाना के प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया कि मंगलवार रात एसआई आशीष शर्मा टीम के साथ रेलवे पुल के पास विक्की फैक्ट्री पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक कार आते हुए दिखाई दी। रुकने का इशारा करते ही ड्राइवर ने अनदेखा करते हुए कार निकालने का प्रयास किया। पहले से ही अलर्ट पुलिसकर्मियों ने कार के सामने बैरिकेड्स लगा दिए। पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो कार सवारों ने दस्तावेज घर पर होना बताया।
रजिस्ट्रेशन नंबर ऑनलाइन सर्च करते ही कार सवार एक हुआ फरार
पुलिस ने जब कार के रजिस्ट्रेशन नंबर को ऑनलाइन सर्च करना शुरू किया, ठीक इसी बीच कार में सवार एक युवक वहां से भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इंजन नंबर और चेसिस नंबर से सर्च किया तो पता चला कि कार का सही रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 07 जेडएल-5229 है, जबकि कार पर एमपी 07 जेडएल-0590 लिखा हुआ था।
मामला दर्ज कर शुरू की पूछताछ, वारदात में उपयोग की आशंका
पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना परिचय अभिषेक जाटव पुत्र रामदुलारे जाटव निवासी विवेक कॉलोनी पुलिया के पास बताया। भागने वाले की पहचान प्रिंस कुमार निवासी थाटीपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी का कहना है कि उसकी कार की किस्तें ड्यू हैं और फाइनेंस वाले कार खींचकर न ले जाएं, इसलिए वह रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बदलकर वाहन चला रहा था। उधर, पुलिस का मानना है कि कार का इस्तेमाल किसी वारदात में होना प्रतीत हो रहा है। किस्त वाली बात है तो एक कार सवार डरकर भागता नहीं।

Newsराजनीतिराज्य

सम्पत्तिकर समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर 10 कर संग्रहकों का काटा एक दिवस का वेतन

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव द्वारा 10 कर संग्रहकों को संपत्ति कर वसूली की समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक दिवस का वेतन काटा गया।
बाल भवन सभागार में संपत्ति कर वसूली की समीक्षा बैठक अद्योहस्ताक्षरकर्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के संबंध में पूर्व में ही सूचना नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई, जिसमें समस्त शासकीय सेवकों को बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये थे। समस्त शासकीय सेवकों को आदेशित किया गया कि अद्योहस्ताक्षरकर्ता की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठकों में समस्त शासकीय सेवक अनिवार्यतः निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे, अन्यथा की स्थिति में 01 दिवस के वेतन काटने की कार्यवाही की जावेगी।
आज आयोजित बैठक में वार्ड 13 के सम्पत्तिकर कर संग्रहक प्रशांत शाक्य, वार्ड 65 के कुलदीप गुर्जर, वार्ड 60 के रघुवीर सिंह गुर्जर, वार्ड 57 के भूपेश श्रीवास, वार्ड 44 के केके राठौर, वार्ड 35 के मनीश शर्मा, वार्ड 19 के इरशाद खान, वार्ड 33 के दीपक शर्मा, वार्ड 52 के सौरभ तोमर, वार्ड 3 के किशन सिंह को आयोजित बैठक में नियत समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण इनका एक दिवस का वेतन काटा जाता है। कार्यालय अधीक्षक, सम्पत्ति कर विभाग वेतन काटने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Newsराजनीतिराज्य

जितनी वसूली उतना वेतन, संग्रहक अच्छा कार्य करेंगे उन्हें मिलेगा प्रमोशन: निगमायुक्त

ग्वालियर -सम्पत्तिकर की वसूली लक्ष्य के अनुरूप हो तथा आगामी माह में होने वाली लोक अदालत में प्रदेश में सबसे ज्यादा सम्पत्ति कर की वसूली हम करें। इसके लिए अभी से जुट जाएं और जो बडे बकायेदार हैं, उनसे वसूली के लिए संबंधित सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी एवं उपायुक्त समन्वय कर वसूली करें और जो भी कर संग्रहक अथवा सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करेगा उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी तथा जो जितना प्रतिशत वसूली करेगा उसका उतना ही प्रतिशत वेतन निकलेगा। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि सभी कर संग्रहक अपने लक्ष्य के अनुरूप वसूली करें इसके लिए प्रतिदिन सुबह 9 बजे ही क्षेत्र में निकल जाएं। लक्ष्य से कम वसूली होने पर संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिन वार्डो में जीआईसी सर्वे चल रहा है वहां कर संग्रहक संबंधित कर्मचारियों से समन्वय कर जिन भवनों का क्षेत्रफल अधिक है और सम्पत्तिकर कम आ रहा है। उन्हें तत्काल अंतर राशि का नोटिस जारी करें तथा जो भी कर संग्रहक अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रमोशन दिया जाएगा और जो कर संग्रहक लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
आगामी माह में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अभी से अधिक से अधिक नोटिस जारी करें तथा नेशनल लोक अदालत में प्रदेश में सर्वाधिक वसूली होनी चाहिए। साथ ही नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण कर संग्रहक एवं अन्य संबंधित अधिकारी समय सीमा में करें। कम वसूली करने वाले कर संग्रहकों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शासकीय संपत्तियों से सेवा प्रभार के बिल लगवाना सभी संबंधित सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी सुनिश्चित करें तथा उपायुक्त भी इसकी मॉनिटरिंग करें।
इसके साथ ही मैरिज गार्डन, भंडार ग्रह, हाॅस्पिटल, स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सभी बड़े भवन से संपत्ति कर वसूली के लिए संबंधित एपीटीओ लिस्ट तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। इसके साथ ही सभी कर संग्रहक सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में अटेंड कर उनका निराकरण करायें।

Newsराजनीतिराज्य

पेट में घुसे थे 3 सरिये  छोटू जाटव की मौत

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत से सरिये पर गिरा युवक छोटू जाटव अंततः जिन्दगी की जंग हार गया। मंगलवार की दोपहर छोटू की उपचार के दौरान मौत हो गयी पिछले 3 दिन से छोटू वेटींलेटर पर था। डॉक्टरों ने बताया कि छाती और पेट में घुसे 3 सरिये भले ही ऑपरेशन कर निकाल गये थे। लेकिन फेंफड़ों में फैला इंफेक्शन छोटू की मौत की वजह बन गया। जटिल ऑपरेशन के 7 दिन के बाद छोटू जिन्दगी की जंग हार गया।
क्या था हादसा
29 अक्टूबर की दोपहर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करते समय छोटू जाटव 35, नीचे गिर गया था। उसके पेट और छाती में 3 सरिये घुस गये थे। नाजुक हालात में उसे जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिये ले जाया गया था। यहां सीटी स्केन जांच के लिये पहले ग्राइंडर से उसके सरियों को काटा गया था। डॉक्टरों ने सवा घंटे ऑपरेशन कर छाती और पेट में घुसे सरियों को निकाला। इस जटिल ऑपरेशन के बाद न के वल डॉक्टर, बल्कि स्वजन आश्वस्त थे कि अब छोटू की जिन्दगी बच जायेगी। लेकिन मंगलवार की दोपहर उसे दम तोड़ दिया।

Newsराजनीतिराज्य

CA से जुड़े 5 ठिकानों पर ईडी की छापामार कार्यवाही, टैक्स ऑडिट के कागजात तलाश रही है टीम

भोपाल. बुधवार की सुबह अरेरा कॉलोनी स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। जांच के दौरान अधिकारियों ने अकाउंट संबंधी दस्तावेज जब्त किये है। चार्टर्ड अकाउंटेंट के अरेरा कॉलोनी स्थित मकान के साथ ही भोपाल में 4 अन्य सहयोगियों के यहां भी कार्यवाही चल रही है।
इस दौरान सीए से जुडे कई लोगों या कंपनियों के टैक्स, ऑडिट दस्तावेजों में गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है। कार्यवाही की सुबह 6 बजे जारी है। सीए जीएसटी कंसल्टेंसी का भी काम करते हैं कंपनी को 46 वर्ष पहले रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। जो टैक्सेशन, ऑडिट, फायनेंशियल कॉर्पोरेट और मैनेजमेंट अफेयसघर्् के मामले हैण्डल करती है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट का घर अरेरा कॉलोनी में है। दो मंजिला मकान के बाहर केंद्रीय पुलिस बल तैनात है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जिस CA के यहां छापा पड़ा है, उसका काम उनके बेटे और उनकी सहयोगी टीम देखती है। इस कम्पनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत होने की बात भी सामने आ रही है। जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल-नर्मदापुरम में 7 ठिकानों पर ईडी की रेड
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में घोटाला मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भोपाल में दो ठिकानों, नर्मदापुरम के पिपरिया और सोहागपुर में 5 ठिकानों पर रेड की है। भोपाल में निलंबित रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, पूर्व कुलपति सुनील कुमार, एक्सिस बैंक पिपरिया के तत्कालीन मैनेजर राम रघुवंशी, दलित संघ सोहागपुर के सचिव रतन उमरे और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमार करवाई की गई।

Newsराजनीतिराज्य

भाजपा की झारखंड में सरकार बनी तो UCC होगा लागू

भाजपा के सकल्प पत्र और इंडिया ब्लाक की एक वोट-सात गारंटी
नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 2 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवम्बर को वोट डाले जाने है। जबकि 38 सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान किया जायेगा। पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिये अब हफ्तेभर का समय बचा है औरे झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाले सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक के साथ ही विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी वादों की पोटली खेल दी है। भाजपा के सकल्प पत्र और इंडिया ब्लाक के एक वोट-सात गारंटी, दोनों में ही आदिवासी युवा और महिला पर फोकस साफ नजर आता है।
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि झारखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) जरूर लागू होगा। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी कहा है कि आदिवासियों को यूसीसी के दायरे बाहर रखा जायेगा। भाजपा ने यूसीसी पर स्टैण्ड क्लीयर कर आदिवासियों की चिंता दूर करने का दांव चला तो इंडिया ब्लॉक ने सरना धर्म कोड की बात कर दी। भाजपा के यूसीसी लागू करने के संकल्प के जवाब में इंडिया ब्लॉक ने सरना धर्म कोड लागू करने की गारंटी दी है। किसके मैनिफेस्टो में आदिवासी, युवा, महिला के लिये क्या है?

Newsराजनीतिराज्य

रतनगढ़ के लक्खी मेला में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजन के लिये सीएम ने दी बधाई

दतिया. रतनगढ़ माता मंदिर हर वर्ष की भांति इस दीवाली की भाईदूज के मौके पर आयोजित लक्खी मेला भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस बेहतर सुविधाओं के सफल आयोजन के लिय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना की है। इसके लिये जिले के अधिकारियों और कर्मचारियोें को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर में हर साल भाई दूज पर आयोजित भव्य मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम का अभिनंदन करता हूं। इस मेले में 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रतनगढ़ माता और कुंअर महाराज के दर्शन किए। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।” रतनगढ़ माता मंदिर विंध्याचल पर्वत के घने जंगल में स्थित है। यहां एक अन्य मंदिर भी है, जो कुंवर महाराज को समर्पित है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि रतनगढ़ माता के दर्शन से सर्पदंश पीड़ितों का जहर उतर जाता है, इसलिए लोग यहां बंध कटवाने के लिए आते हैं। कई श्रद्धालु तो पिंड भरकर यानी जमीन पर लेटकर मंदिर पहुंचते हैं।

Newsराजनीतिराज्य

पिस्टल लेकर धमकाने पहुंचा जिलाबदर बदमाश, पीडि़त परिवार ने मुरार पुलिस को सौंपे CCTV फुटेज, अभी हाल ही में जमानत पर छूटा था

हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव, अपने साथी के साथ धमकाने पहुंचा था। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. पुलिस को एक हिस्ट्रीशीटर बार-बार चुनौती देता नजर आ रहा हे। बदमाश रिकॉर्ड में ़6 माह के लिये जिलाबदर है। लेकिन इसके बावजूद शहर में बेखौफ घूम रहा है। एक दिन पहले ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बदमाश अपनी एक्टिवा से एक घर के सामने पहुंचता है। हाथ में कट्टा है जिसे लोड करने के बाद वह उस घर के लोगों को धमकी देता है। घर में महिलायें, बच्चे बदमाश को देखकर डर जाते है। घटना में मंगलवार की रात को पुलिस ने मुरार थाना में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध वसूली के कई मामले दर्ज हैं।
क्या है घटनाक्रम
शहर के उपनगर में मुरार थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव ने पुष्पेंद्र सिकरवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। कपिल यादव पर हत्या सहित हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पीड़ित पुष्पेंद्र सिकरवार ने बदमाश के धमकाते हुए CCTV फुटेज मुरार थाने में देकर शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में कपिल का साथी हाथ में कट्टा लिए हुए भी दिख रहा है। वीडियो एक दिन पहले का बताया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।बताया गया है कि कपिल पीड़ित पुष्पेंद्र के घर लगे कैमरे हटवाने के लिए धमकाने पहुंचा था। पुष्पेंद्र के घर के पास ही वह जमीन है जिसको लेकर कपिल का शहर के व्यापारी से विवाद चल रहा है। विरोधी पक्ष को इसी विवाद व धमकी के कारण पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही हैं।इस मामले में शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र का कहना है कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक दिन पहले कुछ लोग आए और कैमरे हटाने को लेकर धमकाया है। धमकाने वालों के हाथ में हथियार भी था। जिससे घर के लोग दहशत में आ गए थे। धमकाने वालों में एक कपिल यादव निवासी बड़ागांव था। मैंने मामले की शिकायत फुटेज के साथ मुरार थाना में की है।
जेल छूटने पर निकाला था जुलूस
कपिल हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था, तब उसने मुरार इलाके में विजय जुलूस निकाला था और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी अपलोड किया था और इसके बाद उसे जिलाबदल घोषित कर दिया गया था। लेकिन वह सिर्फ रिकॉर्ड में ही जिलाबदर है। शहर में बेखौफ खुलेआम लोगों को धमकाते हुए घूम रहा है।
हत्या के मामले में नाम सामने आया
लगभग एक वर्ष पूर्व कपिल का नाम 6 नम्बर चौराहा के पास एक छात्र की हत्या में नाम आया था। हालांकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कपिल का भाई था। इसी मामले में वह कुछ दिन पूर्व ही जमानता पर छूट कर आया था।
कारोबारी पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बदमाश कपिल पहली बार सुर्खियों मे तब आया था, जब बड़ागांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में उसने एक व्यापारी पिता-पुत्र को घेकर पिता-पुत्र को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। व्यापारी पिता-पुत्र ने एक स्कूल में छिपकर अपनी जान बचाई थी।

राजनीतिराज्य

ISBT बनकर है तैयार, किया जा सकता है बसों का संचालन, यातायात जाम कम करने के लिये फ्लाईओवर का होगा सर्वे

ग्वालियर. स्मार्ट सिटी का इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) करीब बनकर तैयार हो गया है। इससे ही भविष्य में बसों का संचालन की रूपरेखा बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस में बैठक हुई। बैठक में स्मार्टसिटी सीईओ नीतू माथुर, आरटीओ विक्रम सिंह समेत यातायात पुलिस, नगर निगम के अफसर शामिल हुए।
बैठक में आईएसबीटी और क्षमताओं का प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया है। स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने बताया कि आईएसबीटी का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके बनने के बाद मुख्य बस स्टेण्ड को आईएसबीटी में शिफ्ट किया जा सकता है। इससे पहले आईएसबीटी से बसों के संचालन को लेकर प्लानिंग की जा रही है ताकि यहां से बसों का संचालन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो।
बैठक में आये सुझाव
बैठक में अधिकारियों ने सुझाव दिये है कि आईएसबीटी बनकर तैयार हो गया है। ऐसे में यहां से इन बसों का संचालन किया जाये तो यातायात जाम की परेशानी खत्म हो जायेगी। इसके अलावा चौराहे पर लगने वाले यातायात जाम की समस्या के लिये एक फ्लाई ओवर के बनाने का सुझाव भी आया है। जिस पर सीईओ ने कहा है कि जल्द ही सर्वे कार्य शुरू कर दिया जायेगा। वहीं अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्लान बनाने के लिये भी सीईओ ने निर्देशित किया गया है।
आईएसबीटी से किया जाएगा बसों का संचालन
आईएसबीटी परिसर में तीन गेट हैं। इनमें 2 गेट मुख्य मार्ग पर तथा 1 गेट मल्लगढ़ा आरओबी से बसो का संचालन किया जा सकता है।
मुरैना की तरफ से आने वाली बसों को मल्लगढ़ा आरओबी गेट से प्रवेश करवाया जाना प्रस्तावित है। इनका निकास मेन गेट से रखा जाएगा।
भिंड से आने वाली बसों के लिए दूसरे गेट का उपयोग किया जाएगा।
चंद्रवदनी नाका बस स्टेंड: इसमें सभी ने सुझाव दिया कि इस बस स्टेंड को झांसी, गुना शिवपुरी की तरफ से आने वाली बसो के लिए अभी चालू रखा जाए। ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने इसके लिए कुछ अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्लान बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
आईएसबीटी एक नजर में
64.22 करोड़ रुपए आई आईएसबीटी पर लागत
25 एकड़ जमीन पर इसे किया गया है तैयार
137 बसें आईएसबीटी में हो सकती हैं खड़ी
52 प्लेटफार्म बसों के लिए बनाए गए हैं।
85 बसें पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी।

Newsराजनीतिराज्य

मां के सामने ही कार ने मारी टक्कर से उछलकर गिरा, 24 घंटे मौत से संघर्ष अंततः दम तोड़ दिया

ग्वालियर. मां के सामने हाईस्पीड कार उसके 8 वर्षीय बेटे को टक्कर मारते हुए निकल गयी। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे की जिन्दगी के लिये संघर्ष करने के बाद मंगलवार की शाम को मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार को बड़ागांव इलाके में हाइवे पर हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मासूम की मां के साथ दीवाली की भाईदूज पर माम के यहां आया हुआ था और लौटते वक्त यह घटना घटित हुई।
मुरैना के माता-बसैया निवासी सुमन पत्नी राजवीर जाटव का मायका ग्वालियर के बड़ागांव में है। दीवाली के बाद भाईदूज पर सुमन अपने 8 वर्षीय बेटे मुनेश के साथ बड़ागांव में अपने भाई के घर आयी थी। भाईदूज पर पूरे परिवार ने एक साथ त्योहार मनाया। अगले दिन सोमवार का ेवह बेटे मुनेश के साथ वापिस ससुराल मुरैना जाने के लिये निकली थी। सुमन के भतीजे कोमल ने उन्हें हाईवे तक छोड़ा। यहां से उन्हें टेंपो से बस स्टैंड तक जाना था। सुमन अपने भतीजे से बात कर रही थीं और उनका बेटा हाईवे पर कुछ दूरी पर खड़ा था। इतने में कार (HR98 G-9225) ने मुनेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा हवा में उछला और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग निकला।
आईसीयू में एडमिट था मासूम
अपने बेटे को गंभीर घायल देखकर सुमन की हालत बिगड़ गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुनेश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन, मामा, पिता और परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए।मुनेश को डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया था। यहां पर 24 घंटे जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत का पता चलते ही परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel