राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

प्रचारक वर्ग का हुआ समापन, शाम को चित्रकूट के लिये ट्रेन से होंगे रवाना डॉ. मोहन भागवत

ग्वालियर. केदारपुरधाम में चले रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठनों के प्रचारक के अखिल भारतीय प्रशिक्षण प्रचारक वर्ग का सोमवार की शाम 4 बजे भोज के बाद समापन हो गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रचारक ने संघ के विस्तार का पाठ पढ़ा है और साथ ही आने वाले समय में राजनैतिक, सामाजिक क्षेत्र के अलावा मजदूर, किसानों, विद्यार्थियों, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी इलाके में संघ के कार्यो पर चर्चा की है।
ठतना ही नहीं 5 दिन तक सत्र में चले इस विविध संगठन प्रचारक वर्ग में आये 31 संगठन के 554 प्रचारक ने आने वाले समय को चुनौती बताते हुए कई प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी है। समापन से पहले आरएसएस प्रमुख सर संघचालक ने सभी प्रचारकों को भविष्य की शुभकामनायें देते हुए उनके साथ भोजपा किया और शाम को आरएसवएस प्रमुख ट्रेन के माध्यम से रवाना हो जायेंगे। आरएसएस प्रमुख के रवाना होने से पहले केदारपुर धाम से स्टेशन तक पुलिस ने कारकेड निकालकर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया है।

Newsराजनीति

6 वर्ष पुरानी रंजिश को हुआ गैंगवार, युवक को लगी 3 गोलियां

ग्वालियर. हजीरा के कांचमिल इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात गैंगवार में जमकर गोलियां चली है। 6 वर्ष पुरानी रंजिश में बाइक व एक्टिवा पर सवार होकर आये बदमाशों ने कट्टा, पिस्टल व राइफल से गोलियां चलाई है। एक युवक व हत्या के इरादे से गोलियां चलाई गयी। जिसमें 3 लोग गोली लगने से घायल हुए है। ऐसा बताया गया है कि पहले जिन लोगों को खत्म करने के इरादे से घेरा था उन्हीं के हथियारों छींन अपनी जान बचाने के लिये हमलावरों पर गोलिया चलाई। पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि राहुल राजावत पर्दे के पीछे से गैंगवार करवा रहा है।
घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे कांचमिल इलाके की है। घायल को उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। आधी रात गोलीबारी से इलाके में दहशहत है। हमलावरों में से एक को 6 वर्ष पहले घायल ने गोली मारी थी। उसी का विवाद पूरे गैंगवार की जड़ बताया जा रहा है। पुलिस ने 2 हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिये गोली चलाने वाले 2 हमलावरों के परिजनों को पुलिस हिरासत में लिया है।शराब के नशे में थे, एमएलसी में शराब की रिपार्ट से बचने के लिये इन्होंने झांसी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। आपको बता दें अजय उर्फ बंटी भदौरिया के साथ सोनू पाल भी भर्ती है। भर्ती होने के समय दोनों नशे की हालत में थे। चूंकि सरकारी अस्पताल में भर्ती होते तो एमएलसी की रिपोर्ट में शराब आती।
क्या है घटनाक्रम
शहर के हजीरा थाना इलाके स्थित कांचमील निवासी 29 वर्षीय उर्फ बंटी पुत्र श्यामवीर भदौरिया रविवार की रात 1 बजे करीब अपने साथियों टिल्ली यादव, पंडा यादव और केके चौहान के साथ आकाश गुप्ता की दुकान के बाहर बने काउंटर पर बैठकर खाना खा रहे थी।  रात को 1 बजे के आसपास आकाश गुप्ता के काउंटर पर बैठकर सामूहिक रूप से नशा कर रहे थे। उसी समय वहां से गुजर रहे एक्टिव और बाइक सवार 2 लोगों ने अनुराग भदौरिया सहित 3 लोगों पर हमला किया है। इसी वक्त 2 बाइक और एक एक्टिवा पर सवार होकर दीनू सिकरबार, हेमू सिकरबार, अनुराग भदौरिया व 2 अन्य  वहां पर पहुंचे। हमलावरों ने आते ही कट्टा, पिस्टल और राइफल से उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी से अजय और उसके साथी घबरा गये और जान बचाकर भागे। हमलावरों ने अजय का पीछा कर गोलियां चलाई है। जिसमें 2 गोली उसके पेट तथा एक गोली उसकी पीठ में लगी है। किसी तरह उसने जान बचाई है। हमलावरों के जाने के बाद घायल के साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और देहाती नालसी पर मामला दर्ज किया है।
6 वर्ष पूर्व हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2018 में अभिषेक तोमर को अजय भदौरिया उर्फ बंटी भदौरिया ने गोली मारी थी, ऐसा पता चला है कि अजय भदोरिया नशे का आदी है। तभी इस रंजिश की शुरूआत हुई थीं, इस मामले में अजय भदौरिया 3 वर्ष ग्वालियर जेल में भी रहा था और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच समाज के लोगों ने राजीनामा करा दिया था। जिस पर दोनों पक्ष एक -दूसरे से बातचीत करने लगे थे पर न्यायालय में केस चल रहा था। इसी रंजिश के तहत अनुराग भदौरिया ने इस घटना को अंजाम दिया है।
अभिषेक तोमर की हत्या के मामले में नाम आया था
ऐसा बताया गया है कि 2019़ में हुए बदमाश अभिषेक तोमर हत्याकांड में भी घायल अजय भदोरिया का नाम आया था। यह हत्या पड़ाव थाना क्षेत्र के तानसेन नगर तिराहा पर उस वक्त हुई थी। जब अभिषेक एक हत्या के मामले में कोर्ट में पेशी कर लौट रहा था और उसके बाद दोनों गुटों में जकर गैंगवार हुआ था।
एसपी बोले
पूर्व रंजिश पर एक युवक पर फायरिंग की गयी है। इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा और शहर के माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जायेगा।

Newsराजनीतिराज्य

हिस्ट्रीशीटर ने की गुण्डागंर्दी, आधी रात की मारपीट, पथराव करते हुए गाडि़यां फोडी, हरकत सीसीटीवी में कैद

बदमाश ने कार के कांच भी फोड़ दिए।
ग्वालियर. एक हिस्ट्रीशीटर की गंुण्डागर्दी के फुुटेज सामने आये है। बदमाश ने दीपावली पर पड़ोसी को रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिये पैसे मांगे। पड़ोसी ने पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाश ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। बाहर निकलकर पथराव करते हुए कार व बाइक तोड़ दी। इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग गये। पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने 4 हमलावरों पर मामलार्ज दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर के जनकगंज थाना इलाके के लोहागढ में पवन पाराशर और उनका बेटा मिन्टू उर्फ अंकित पाराशर रहते है। दीपावली के दिन हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमंत गुर्जर ने मिटूं से शरा के लिये रूपये मांगे थे। मिन्टू ने पैसे देने से मना किया तो रिहान उसे धमकी देकर चला गया। रात होते ही हिस्ट्रीशीटर रिहान अपने साथी मीर, आनंद कुशवाह, आयुष खान के साथ मिन्टू के घर में घुसा और उसकी पत्नी से गाली -गलौज कर मारपीट की। फिर घर के बाहर खड़े होकर पत्थरबाजी की और मिन्टू की कार पर पत्थर पटककर तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि रिहान गुर्जर पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में बदमाश को जिलाबदर किया गया था। लेकिन इसके बाद भी उसने क्षेत्र में अपराध करना बंद नहीं किया और अब इलाके में रंगदारी वसूलने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मिंटू की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जनकगंज थाना प्रभरी विपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि

हिस्ट्रीशीटर रिहान और उसके साथियों पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है।

Newsराजनीति

अनुमति से अधिक निर्माण की शिकायत मिलने पर निगम ने हटाया अवैध निर्माण

ग्वालियर। लड्डू वाली गली जामदार खाने में अनुमति से अधिक भवन निर्माण की शिकायत मिलने पर आज निगम अमले द्वारा अनुमति के विरुद्ध किए गए निर्माण कार्य की तुड़ाई की गई तथा भवन स्वामी को चेतावनी दी गई कि पुनः अनुमति के अतिरिक्त भवन निर्माण न करें।
क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि जामदार खाने में भवन स्वामी सदाशिव राव पंढरीनाथ, दिलीप, कमलाकर एवं श्रीमती सुशीला द्वारा अनुमति से अधिक भवन निर्माण की शिकायत नगर निगम आयुक्त को मिलने पर निगमायुक्त के निर्देश पर रविवार को निगम अमले द्वारा अनुमति के विरुद्ध किए गए तीसरे मंजिल के निर्माण कार्य की तुड़ाई की गई तथा भवन स्वामी को चेतावनी दी गई कि अनुमति के अनुसार ही भवन निर्माण करें।
कारवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल, भवन अधिकारी पवन शर्मा, मदाखलत अधिकारी सहित निगम का मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Newsराजनीतिराज्य

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये अस्पतालों, लोक सेवा व जनमित्र केन्द्रों में अलग खिड़की खोलें -कलेक्टर

बेनीफिसरी एप से घर बैठे ही बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
ग्वालियर – 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक अस्पताल, जिला चिकित्सालय एवं जेएएच में अलग से खिड़की निर्धारित करें। साथ ही लोक सेवा केन्द्र, शहर के जनमित्र केन्द्र, जोनल ऑफीसर कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय इत्यादि दफ्तरों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये अलग से खिड़की खोली जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बेनीफिसरी एप (आयुष्मान एप) व आयुष्मान पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया, जिससे वरिष्ठ नागरिक अपने घर पर ही मोबाइल फोन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकें।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य मिशन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 91 हजार 963 वरिष्ठ नागरिक पात्रता में आते हैं। ये सभी वरिष्ठ नागरिक समग्र आईडी और आधारकार्ड के आधार पर अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनने पर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिक साल भर में 5 लाख रूपए तक का नि:शुल्क इलाज कराने के हकदार हो जायेंगे।
श्रमिकों के परिजनों के भी बनवाएं आयुष्मान कार्ड
नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सत्यापित श्रमिकों के परिजनों के भी आयुष्मान कार्ड अभियान बतौर बनाएं। श्रमिक परिवार का कोई भी सदस्य आयुष्मान कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में बताया गया कि जिले में एक लाख 75 हजार 703 श्रमिकों का सत्यापन किया गया है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये 4 से 11 नवम्बर तक विशेष अभियान
70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये 4 से 11 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बैठक में जानकारी दी कि आयुष्मान कार्ड बनाने का काम जिला चिकित्सालय व मेडीकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों एवं लोक सेवा केन्द्रों में किया जायेगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिक एमपी ऑनलाइन कियोस्क अथवा घर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बेनीफिसरी एप (आयुष्मान एप) व आयुष्मान पोर्टल के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
ऐसे बनवाएँ आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांन्तर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ एवं आयुष्मान ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp के माध्यम से किया जायेगा। वरिष्ठ नागरिक स्वयं भी अपना पंजीकरण वेब पोर्टल TV https://beneficiary.nha.gov.in/ अथवा आयुष्मान ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.Beneficiaryapp के माध्यम से कर सकते हैं ।

Newsराजनीतिराज्य

सन्नाटा भरे महाराज बाड़े पर शहरवासियों ने उठाया रफी साहब के गीतों का लुफ्त

ग्वालियर. दीवाली के दूसरे दिन महाराज बाडे पर संगीत लहरियां गूंजी। संगीतमयी माहौल को बनाया शहर के जाने माने गायक संजय धूपर ने मोहम्मद रफी के गीतों की संगीत संध्या आयोजित की गयी। दीवाली के दूसरे दिन संगीत प्रेमियों छुट्टी का लुफ्त उठाते हुए रफी के गीतों का आनंद उठाया। गीतों का कार्यक्रम शाम 63 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चला। संजय धूपर के गीतों का साथ दिया दीक्षा मिश्रा, चारू भार्गव और वैशाली धूपर ने आवाज दी।
यह पेश किये गये गीत
संगीत संध्या में हुए गीत
तेरे इश्क़ का मुझपे हुआ ये असर है . संजय वैशाली धूपर ़
ढल गया गन हो गयी शाम . संजय धूपर ध् दीक्षा मिश्रा
छुप गए सारे नज़ारे . संजय धूपर ध् चारु भार्गव
आपके पहलु में आ कर सो गए . संजय धूपर
एहसान तेरा होगा मुझ पर . संजय धूपर
जो गुज़र रही है मुझ पर . संजय धूपर
वादिया मेरा दामन . संजय धूपर
क्या हुआ तेरा वादा . संजय धूपर
जानू मेरी जान . संजय धूपर

Newsराजनीतिराज्य

रतनगढ़ माता मंदिर पर 24 घंटे में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, सर्पदंश के जहर उतरने की है मान्यता

दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर पर दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का मेला लगता है।

दतिया. रतनगढ़ माता मंदिर पर लगे लक्खी मेले में 24 घंटे में 35 लाख श्रद्धालु पहुंचे है। शनिवार से शुरू हुए मेला में सोमवार की सुबह तक चलेगा। एमपी के अलावा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी लोग लगातार यहां पहुंच रहे हैं।
ऐसी मान्यता है कि रतनगढ़ माता के मंदिर पर सर्पदंश पीडि़तों का जहर उतर जाता है। इसलिये श्रद्धालु यहां बंध कटवाने के लिये पहुंच रहे है। इनमें से कुछ श्रद्धालु तो पिंड भरकर यानी जमीन पर लेटकर यहां आ रहे हैं। रतनगढ़ माता मंदिर विंध्याचल पर्वत पर जंगल में स्थित में यहां दूसरा मंदिर कुंवर महाराज का है।
बंध कटवाने कुंवर बाबा के मंदिर पहुंचते हैं सर्पदंश पीडि़त
भक्त मानते हैं कि कुंवर बाबा यानी कुंवर गंगा रामदेव रतनगढ़ वाली माता के भाई है। वह अपनी बहन से बेहद स्नेह करते थें कुंवर बाबा जब जंगल में शिकार करने जाते थे। तब सारे जहरील जानवर अपना विष वाहर निकाल देते थे। इसलिये जब किसी इंसान को सांप-बिच्छू जैसे जहरीला जानवर काट लेता है तो उसके घाव पर रतनगढ़ वाली माता का नाम लेकर तुलसी के गमले की मिट्टी या घर के मंदिर की ही भभूत का घेरा बना देते हैं। इसे माता का बंध कहते हैं। जब मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है तो मंदिर पहुचकर माता के दर्शन करता है और बंध कटवाता है।

Newsराजनीतिराज्य

सेंट्रल जेल में पहुंची हजारों बहनों ने भाईयों को किया तिलक, जेल प्रबंधन ने खुली जेल मैदान में लगाया टेंट

ग्वालियर. रविवार को बड़ी संख्या में सेट्रल जेल पहुंची बहनों ने कैदी भाईयों को तिलक करते हुए भाई दूज मनाई। जेल में ही बने लड्डू से बहन और भाईयों ने एक -दूसरे का मुंह मीठा कराया है। जेल प्रशासन ने बाहर से कोई भी मिठाई अन्दर लाने की स्वीकृति नहीं दी है। जेल में बंदी भाईयों को तिलक करने आई बहनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ने हो इसके लियष्े खुली जेल मैदान में टेंट लगाकर भाईदूज की मुलाकात कराई गयी।
सुबह लगभग 9 बजे से बहनों को सेंट्रल जेल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सेट्रल जेल पहुंची बहनों को अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर उनके साथ बैठकें उनका हाल-चाल भी जाना। लम्बे अर्से के बाद बहनों को देख भाईयों की आंखे झलक आयी। आसपास के जिलों के अलावा कई बहनें हरियाणा और सनतो से भी पहुची है। दोपहर एक बजे तक लगभग 4 हजार बनें अपने कैदी भाईयों को तिलक कर चुकी है।
शाम 4 बजे तक होगा आयोजन
सेंट्रल जेल में शाम 4:00 तक 8 से 10 हजार बहने पहुंचकर अपने भाइयों के साथ भाई दूज मनाएंगी। जेल में बंद भाइयों के माथे पर तिलक करते वक्त बहन-भाई दोनों के आंसू छलक आए। जेल में बने लड्डू से बहन और भाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया है। जेल प्रशासन ने बाहर से कोई भी मिठाई अंदर ले जाने की परमिशन नहीं दी। जेल प्रबंधन ने बंदी भाइयों को तिलक करने आने वाली बहनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए खुली जेल मैदान में टेंट लगाकर भाईदूज की मुलाकात कराई।
बाहर की खान-पान सामग्री पर रही रोक
जेल में भाईदूज पर मिलने आने वाली महिलाओं को अपने साथ खानपान का सामान लाने जाने पर प्रतिबंधित किया गया था। जेल में सुबह से ही हजारों बहनों पहुंच कर अपने भाई को तिलक कर भाई भाई-बहन के इस त्योहार को मनाया है। इस दौरान जेल में पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।

 

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

श्रीनगर में 2 साल के बाद कोई एनकाउंटर में कश्मीर में एक्टिव पाकिस्तान आतंकी मार गिराया

श्रीनगर. जम्मू -कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 एनकाउंटर में पाकिस्तान के 3 आतंकियों को मार गिराया है। यह दोनों एनकाउंटर अलग-अलग जगहों पर हुए थे। पहला एनकाउंटर श्रीनगर में हुआ। जबकि दूसरा एनकाउंटर में, इसमें सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप पाकिस्तानी कमाण्डर और 2 अन्य आतंकी को मार गिराया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि लश्कर कमाण्डर की पहचान उस्मान के रूप में हुई है। जो एक दशक से कश्मीर घाटी में एक्टिव था और इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में शामिल था।
पिछले वर्ष अक्टूबर में ईदशाह मैदान में क्रिकेट खेलते समय मसरूर वानी की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अधिकारी ने बताया था कि उस्मान एक दशक से घाटी में एक्टिव था और कई हमलों में शामिल था। उसका मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर के लिये एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा है कि उस्मान यहां सबसे सीनियर पाकिस्तानी लश्कर कमाण्डर था। श्रीनगर एनकाउंटर में सुरक्षाबल के 4 जवान भी घायल हुए है। सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद आंतरिक शहर के घनी आबादी वाले खानयाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

Newsराजनीतिराज्य

शताब्दीपुरम की 2018 से खदानें बन्द, 6 खदानों के गड्डे राख से भरने खनिज विभाग ने मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

ग्वालियर. जिसकी लाठी, उसकी भैंस……सह कहावत भाजपा नेता और अधिकारियों के गठजोड पर सटीक बैठ रही है। सरकार के बनाये नियमों की अधिकारी और भाजपा नेता धज्जियां उठा रहे है। इस बात की पुष्टि शहर में घनी आबादी वाले शताब्दीपुरम क्षेत्र में सटी काले पत्थर की खदानों के गड्डे पट्टाधारियों को भरवाने थे। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने शासन के करोड़ों रूपये खर्च करके फ्लाइश (कोयले की राख)से इन्हें भरवाने का प्रस्ताव भोपाल मुख्यालय भेजा है।
न्ेताओं ने 12-13 वर्षो तक यहां अंधाधुंध तरीके से पत्थर का खनन किया। जब सरकार ने यह खदानें बंद की, तब पट्टा धारक इन खदरोंके 180 से 200 फीटठ तक गहरे गड्डों को ऐसे ही खुला छोड़कर चलते बने। जबकि उन्हें यहां गड्डे भरवाकर पौधरोपण भी करना था।
2018 में खदानें बन्द
शताब्दीपुरम से सटे मऊ, जमाहर, विक्रमपुर में 6 खदानों को अप्रैल 2018 में सील कर दिया था। हालांकि, पट्टाधारियों को शासन से 21 माह की अनुमति मिल गयी थी। लेकिन कलेक्टर स्तर पर अनुमति नहीं मिल पाने की वजह से खदानें सील ही रहीं।
6 वर्षो में गड्डे नहीं भरवा पाये अधिकारी, एनजीटी को नहीं दे रहे जवाब
पिछले वर्ष खनिज विभाग ने पट्टाधरियों की अवैध भंडारण के लिये लगभग 1.20 करोड़ रूप्ज्ञये के नोटिस थमाये थे और साथ ही आदेश दिये थे कि वह खदानों का भराव कराकर उन्हें समतल करायें। लेकिन पट्टाधरियों ने भराव नहीं कराया और विभाग ने भी कोई सख्ती नहीं की।
कुछ महीने पहले यह मामला एनजीटी में पहुंचा । जिसमें पर्यावरण के लिये खतरा बने हुए है। एनजीटी ने कलेक्टर, खनिज अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जबाव मांगा था। लेकिन अधिकारी जवाब नहीं दे पाये।
रामनिवास शर्मा की पत्नी मायादेवी शर्मा ने कहा-हमें गड्डं नहीं भरने थे वह तो खनिज विभाग वाले जाने।
खदान-श्याम शर्मा फोन किया लेकिन फोन बात नहीं हो पाई।
खदान- ब्रजेश शर्मा ने कहा है कि हमने बहुत पहले ही खदानें छोड़ दी है। वहां हमें अभी कुछ नहीं करना।
खदान-कुलदीप गौर इनकी अब मृत्यु हो चुकी है।
यह है नियम
मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 के अध्याय 5 में लीज की शर्तो एवं खनिज विभाग के पट्टाधारी के बीच होने वाले अनुबंध के प्रारूप 7 में स्पष्ट उल्लेख है कि खदान बन्द करते समय पट्टाधारी द्वारा गड्डों को पूरी तरह भरकर समतल किया जायेगा और साथ ही उस स्थान पर पौधरोपण किया जायेगा।
हाईकोर्ट के सुझाव पर भी अमल नहीं
कचरा निष्पादन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले माह हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस रोहित आर्या ने कहा था कि खदानों के गड्डे अनुपयोगी कचरे से क्यों नहीं भर दिया जाता है। इसे न तो नगर निगम में गंभीरता से लिया और न खनिज विभाग ने इसके लिये कोई कवायद शुरू की।