सीएसपी की जांबाजी दूरबीन लगी राइफल छींनकर ली अपने कब्जे, पुलिस ने किया आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
ग्वालियर. सोमवार की रात 8 बजे आरएसएस चीफ डॉ. मोहन भागवत निकलकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जाने वाले थे। इसी बीच सीएसपी झांसी हिना खान की नजर दूरबीन लगी राइफल लेकर घूम रहे युवकों पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 2 युवकों से बन्दूक छींन कर अपने कब्जे में ली। इससे बड़ी घटना होते बच गयी । सीएसपी हिना खान ने बताया कि युवकों के पास से मिला लायसेंस एक्सपायर हो चुका था। सोमवार को की गयी कार्यवाही में पुलिस ने 315 बोर की बन्दूक और 4 कारतूस जब्त किये हैं। पुलिस ने दोनों वीवीआईपी रास्ते पर हथियार के साथ मौजूदगी की वजह से पूछ रही थी। कार सवार ने बताया कि यह बन्दूक उसके पिता की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्स का मामला दर्ज कर लिया है।
वीवीआईपी के रूट पर पहुंचे युवक, सुरक्षा में लगी सेंध
4 नवम्बर सोमवार की रात 8 बजे उनको बुन्देलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूट धाम के लिये रवाना होना था। पुलिस केदारपुरधाम से लेकर रेलवे स्टेशन तक के लिये रूट पर कारकेड निकालकर सुरक्षा को पुख्ता कर चुकी थी। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए कार सवार 2 युवक वीवीआईपी रूट पर पहुंच गये। आरएसएस प्रमुख के केदारपुर धाम से निकलने से पहले ही सीएसपी झांसी रोड हिना खान ने विवेकानंद तिराहे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक कार को खड़ी देखी, जब उन्होंने कार में झांका तो कार में 2 युवक और सीट के बाजू में बन्दूक की नाल दिखाई दी। युवकों को घेर कर बन्दूक अपने कब्जे में लेकर विशेष सुरक्षाए में ले लिया। पुलिस रूट पर चेकिंग करने लगी।
युवक पुलिस के सामने बयान बदलता रहा
जौरा मुरैना के परसोटा गांव का रहने वाला राहुल धाकड़ और उसका दोस्त करण सिंह रावत को पुलिस ने पकड़ा है। बंदूक राहुल के पिता बनवारी की लाइसेंसी है। पुलिस पूछताछ में राहुल बयान बदलता रहा। शुरुआत में उसने बताया कि गांव से कुछ पैसा बैंक में जमा करने आया था। सुरक्षा के लिए पिता की बंदूक उठा लाया था। फिर दलील दी कि बंदूक तो पिता के नाम है, इसका लाइसेंस रद्द हो गया है। इसे अपने नाम ट्रांसफर करवाना थी। इसलिए बंदूक लाया था। लेकिन, उसकी बातें पुलिस के सामने नहीं चल सकी। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी झांसी रोड हिना खान ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।

