Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ATM काटने वाली गैंग का यशवीर गुर्जर धौलपुर से किया गिरफ्तार से 8 लाख रूपये, एक गैस सिलेण्डर, गैस कटर किया जप्त

पकड़े गये मास्टर माइण्ड ने तिहाड़ जेल में मैवाती गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बनाई थी एटीएम काटने की योजना।
गैंग के सदस्यों ने ग्वालियर शहर व मुरैना में एटीएम काटने की घटना करना स्वीकार किया।
मास्टर मइण्ड से 8 लाख रूपये, एक गैस सिलेण्डर, गैस कटर किया जप्त।

ग्वालियर मंगलवार -बुधवार की दरमियानी रात 3 से 4 बजे के बीच 5 बदमाशों की गैंग ने ने अंजाम दिया था। ATM  काटने वाली गैंग द्वारा ग्वालियर शहर, मुरैना व अन्य स्थानों पर गैस कटर से ATM  काटकर लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, ग्वालियर जिले के पुलिस अधिकारियों को उक्त ATM   काटने वाली गैंग की पतारसी करते हुए संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देष दिये गये। ATM  काटकर रूपये ले जाने वाले बदमाशों की ट्रैक रूट पर राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेष में पुलिस की टीमें बनाकर भेजा गया। ग्वालियर में एटीएम काटकर चोरी करने वाली गैंग का मास्टर माइण्ड धौलपुर में देखा गया है। ग्वालियर पुलिस की टीम ने यषवीर गुर्जर को धौलपुर से गिरफ्तारी के साथ 5 लाख रूपये बरामद किये है। एटीएम काटने की घटनाओं को 5 लोगों ने अंजाम दिया था जिसमें 2 आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी यशवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है अभी लोगों की गिरफ्तारी होना शेष है।
SSP  अमित सांघी ने क्राईम ब्रांच की आधा दर्जन टीमों को एटीएम काटकर रूपये चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा पुख्ता सूचना के आधार पर एटीएम काटने वाली गैंग के मास्टर माइण्ड को धौलपुर से पकड़ लिया गया। पकड़े गये मास्टर माइण्ड से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह पूर्व में चोरी के आरोप में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद हुआ था, जहां उसका संपर्क एटीएम काटने वाली मैवाती गैंग से हुआ तथा जेल से छूटने के बाद एटीएम काटने की तिहाड़ जेल में ही प्लानिंग बनाई गई थी। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने दिसम्बर माह में ग्वालियर व मुरैना के एटीएम बूथों की रैकी की थी तथा तिहाड़ जेल से संपर्क में आये मैबाती गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर ग्वालियर व मुरैना में एटीएम काटने की योजना बनाई थी। मैबाती गैंग के 4 सदस्य दिल्ली के रजिस्ट्रेषन की फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर धौलपुर आये एवं वहां पकड़े गये आरोपी से मिले। उसके बाद पकड़े गये आरोपी ने मैबाती गैंग के सदस्यों को गैस सिलेण्डर व गैस कटर उपलब्ध कराकर एटीएम काटने की योजना बताई। उसके बाद यह सभी लोग मुरैना होते हुए ग्वालियर पहुंचे तथा ग्वालियर शहर में प्रवेष करते ही इन लोगों ने अपनी कार एक सूनसान जगह पर रोककर उसमें ग्वालियर की नम्बर प्लेट लगाई। इसके बाद ग्वालियर शहर में पूर्व से रैकी की गई दो स्थानों पर एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रूपये निकाल लिए। उसके बाद यह लोग मुरैना पहुंचे, मुरैना में इन लोगों ने एक सूनसान एटीएम को काटकर उससे भी पैसे निकाल लिए। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वारदात करने से पहले आने का रूट व वारदात करने के बाद भागने का रूट पूर्व से ही निर्धारित किया गया था, क्योंकि इन लोगों द्वारा वारदात के बाद मुख्य मार्ग से न जाकर अधिक से अधिक ग्रामीण रास्तों का उपयोग किया गया। पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर पुलिस द्वारा चोरी हुए 8 लाख रूपये, एक गैस सिलेण्डर, गैस कटर बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हुआ है कि पकड़े गये आरोपी के 2 साथी स्पेषल सेल, दिल्ली पुलिस के निरीक्षक रंजीत सिंह व उनकी टीम द्वारा पकड़े जा चुके हैं, जिनसे क्राईम ब्रांच ग्वालियर की एक टीम दिल्ली में पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल 2 अन्य मैवाती गैंग के सदस्यों की तलाष हेतु पुलिस टीमें लगातार उनके छिपने के ठिकानों पर दविष दे रही हैं।
कौन है यशवीर गुर्जर
यशवीर गुर्जर ग्वालियर जोशी ठेकेदार की कार पर 5 सालों तक ड्रायवरी की जिससे ग्वालियर की गलियों बारे में जानकारी थी। इस बीच यशवीर  ने 2 ट्रक और 1 टेंकर चोरी किया था। इसे चोरी के प्रकरण में महाराजपुरा और बहोड़ापुर थाने में बंद रहा है। इसी ने एटीएम काटने की योजना बनाई और मेवाती बदमाषों को एटीएम काटने के लिये ग्वालियर बुंलाया था।
एसबीआई के एटीएम ही क्यों काटते हैं
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि एसबीआई बैंक के अधिकारियों से बात हुई जिसमें बताया गया एसबीआई के एटीएम मैटल सॉफ्ट होती है जबकि अन्य बैंकों के एटीएम हार्ड और डबल लेयर में रहते है। जिन्हें काटने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है और इस बीच गश्ती दल और एटीएम से अलर्ट पहुंचने के बाद पुलिस दबोच लेती है इसलिये एसबीआई के एटीएम काटना आसान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş alobet alobet giriş