इनकम टैक्स की छापा मार कार्यवाही- फेथ बिल्डर के आधा दर्जन ठिकानों पर छापे, एक करोड़ अधिक नगद और परिवहन अधिकारियों का लगा पैसा, 100 संपत्तियों का खुलासा
भोपाल. राजधानी भोपाल में दिल्ली से आई इनकम टैक्स की टीम ने गुरूवार की सुबह फेथ बिल्डर के कार्यालय पर छापा मार कर कार्यवाही है। जिसमें लगभग 6 सदस्यीय टीम ने चूनाभट्टी स्थित कार्यालय पर कार्यवाही शुरू की हैं। देर शाम तक कार्यवाही जारी रहीं हैं। अभी तक कार्यालय से लगभग 1 करोड़ नगद मिले हैं। जबकि क्रिकेट स्टेडियम सहित 100 संपत्तियों का पता चला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध अभी तक विभाग या किसी भी अधिकारी की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी हैं।
फेथ बिल्डर एसपी होशंगाबाद के रिश्तेदार बताये जाते हैं। उनके कारोबार में कई बड़े अधिकारियों और नेताओं का पैसा लगा होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल 150 सदस्यों की टीम इन्दौर और भोपाल में अलग ठिकानों पर कार्यवाही कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें सेवानिवृत्त परिवहन आयुक्त और अधिकारियों का भी पैसा लगा हुआ

