बाबूलाल गौर के साथ साईकिल पर पीछे बैठकर बड़े तालाब में नहाने थे अटल जी
भोपाल. पूर्व पीएम अटलबिहारी बाजपेई की आज द्वितीय पुण्यतिथि है पिछले वर्ष भोपाल में उनके प्रिय मित्र पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन हो चुका है। लेकिन दोनों की दोस्ती के किस्से आज भी लोग याद करते हैं। बाबूलाल गौर अटलजी को भाईसाहब कहकर बुलाते थे। अटल जी का भी उन पर काफी स्नेह था। जब अटल जी के निधन की खबर सुन गौर अपने आंसू नहीं रोक पाये थे। तब उन्होंने कहा था कि मैंने अपना बड़ा खो दिया है।
साईकिल पर पीछे बैठकर बड़े तालाब पर नहाने जाते थे अटल जी
भोपाल शहर से भी अटल जी की यादें जुड़ी हुई हैं भाजपा के वरिष्ठ नता बाबूलाल गौर ने बताया था कि अटल जी का भोपाल से गहरा नाता रहा है। वर्ष 1973-74 में अटल जी जब भोपाल आते थे तो उनके बरखेड़ी स्थित घर में रूकते थे। अटल जी को गौर अपनी साईकिल पर पीछे स्टेण्ड पर बैठाकर बड़े तालाब नहाने के लिये ले जाया करते थे।
चार साल छोटे थे बाबूलाल गौर
बबूलाल गौर उम्र में अटल जी से लगभग 4 साल छोटे थे। गौर ने बताया था कि अटल जी उस समय और ट्रेन से अकेले ही दौरे किया करते थे। उनके बैग में दो-तीन जोड़ी कुरता और धौती रहती थी। एक जोड़े कपड़े वह तीन चार दिन पहने रहते थे। जब भोपाल आते तो मैं उन्हें नहलाने और कपड़े धुलवाने के लिये अपनी साईकिल से लेकर बड़े तालाब जाते थे। यहां शीतलदास की बगिया में पहले वह कपड़े धोते और जब सूख जाते तो नहाते थे और इसके बाद वहीं कपड़े पहनकर वापिस आ घर आ जाते थे गौर कहते थे कि आधे रास्ते वह साईकिल चलाते और आधे रास्ते अटल जी साईकिल चलाते थे।

