LatestNewsराष्ट्रीय

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी संक्रमित प्रेस ब्रीफिंग में साथ रहते थे गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी कोरोना संक्रमित पाये गये और वह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ अक्सर प्रेस ब्रीफिंग में देखे जाते हैं। इसकी जानकारी दुर्गेश ने स्वयं दी है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि मेरी पहली कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहली टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने के 5 दिन पहले सही मैं होम आइसोलेशन में हूं। आप सबसे अनुरोध है कि जो भीमरे संपर्क में आये हैं वह सभी लोग कोविड-19 टेस्ट करा लें।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पॉजिटिव आने केबाद मीडिया कर्मियों में भी हड़कंप हैं। क्योंकि गृहमंत्री की प्रेस ब्रीफिंग में हर रोज बड़ी संख्या में पत्रकार भी उनके निवास पर पहुंचते है और दुर्गेश केसवानी उनके पीछे खड़े होते थे। इधर, राजधानी में 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत, यह आंकड़ा प्रदेश में सबसे अधिक है। भोपाल में अभीतक 243 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब राजधानी में संक्रमितों की संख्या 8185 पर पहुंच गयी है। वहीं 5971 लोगों ने दी कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *