टीआई कंपू पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने धारा 354 में एफआइआर दर्ज, एसपी ने किया निलंबित
ग्वालियर. थाना कंपू टीआई केएन त्रिपाठी पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने पर कंपू थाने में ही एफआईआर दर्ज की गयी। मामला दर्ज होने के बाद एसपी अमित सांघी ने टीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन भेजने के आदेश दिये है।
क्या है पूरा मामला
21 अक्टूबर को लगभग सुबह 9 से 10 के बीच ने महिला को फोन करके थाने बुलाया और बोले जरूरी बात करनी है तो महिला लगभग 2 बजे कंपू थाने पहुंची साथ में महिला बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण अधिकारी शालीन शर्मा, सबा रहमान, अंजली चौहान, संगीता चंदेल मेरे साथ गयी थी तो टीआई साहब बाहर बैठे हुए थे तो बोले केबिन के अंदर बात करेंगे तो मैं केबिन के अंदर चली गयी तो उन्होंने केबिन के गेट अंदर से बन्द कर लिये और मेरे साथ जबरदस्ती हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे मैंने हरकत करने के लिये मना किया तो उन्होंने मुझे 5 सौ का नोट दिया और बोले मेरे बारे में किसी से कुछ नहीं बोलना। तभी मैंने हरकतों के बारे में बाहर खड़े साथियों को बताई। इसी शिकायत पर एसपी के आदेश से एफआईआर दर्ज की गयी।

