कांग्रेस नेता तारा ने मंच पर टिकट वितरण पर सवाल किया तो पार्टी नेताओं ने मारपीट की
देवरिया. कांग्रेस नेता तारा यादव ने मंच पर टिकट वितरण पर सवाल किया तो पार्टी नेताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की कर दी। तारा यादव का यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपी मुकुंद भास्कर को टिकट दिया है। मैंने पार्टी मंच पर इसका विरोध किया तो कार्यकर्ताओं ने मुझे खदेह दिया। अब मैं इतजार कर रही हूं कि प्रियंका गांधी कब एक्शन लेंगी।
कांग्रेस नेता तारा यादव का कहना है कि एक तरफ पार्टी हाथरस में दुष्कर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है वहीं उपचुनाव में एक दुष्कर्मी को टिकट दिया जा रहा है इससे पार्टी छवि खराब होगी, इस फैसले को बदला जाए। कांग्रेस में लंबे समय से सदस्य रहे मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी देवरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पहले उन्नाव में बांगरमऊ सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

