LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा

भोपाल. कॉमर्शियल सिलेंडर आज 1 मई से 994 रूप्ए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए मे मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढोतरी के बाद अब छोटू सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है।


कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3072.50 हो गई
बदलावः तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस् सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत 3071.50 हो गई है। पहले ये 2078.50 में मिल रहा था।
असरः कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते है। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
5 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी 339 पर स्थिर
एफटीएल सिलेंडर की कीमत 261 रुपए बढकर 813.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 552.50 रुपए थी। 5 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी 339 रुपए पर स्थित है। एफटीएल सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते है जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्रों या छोटे दुकानदार करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *