Newsमप्र छत्तीसगढ़

8वी कक्षा तक के बच्चों के लिये भी 9 व 10 जनवरी को रहेगी छुट्टी 

शीत लहर व अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखकर कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी 
ग्वालियर – सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में 8वी कक्षा तक के बच्चों के लिये भी 9 व 10 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। ज्ञात हो पाँचवी कक्षा तक के बच्चों के लिये पहले ही इन तिथियों में छुट्टी घोषित की जा चुकी है। लगातार बढ़ रही ठंड व शीतलहर को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 9 जनवरी से जिले में कोई भी विद्यालय प्रात: 10.30 से पहले एवं दोपहर 3 बजे के बाद संचालित नहीं किया जा सकेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *