माधव प्लाजा के पास मकानों की तुड़ाई के दौरान हुआ पथराव, ननि कर्मचारी घायल
ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह माधव प्लाजा के सामने अतिक्रमण में बने मकानों को हटाने का काम किया गया लेकिन इस दौरान भवन स्वामी के गुंस्से का शिकार नगर निगम की टीम व पुलिस वालों को उठाना पड़ा जिसकी चपेट में आने से एक ननि कर्मचारी घायल हो गया। काफी देर समझाने के बाद युवक को छत से उतारा गया जिस हुजरात कोतवाली पहुंचाया गया।
क्या है पूरा मामला
सड़क चौड़ी करने में बाधक बन रहे मकानों और दुकानों पर आज शुक्रवार को नगर निगम का हथौड़ा चला। अवैध निर्माण ढहाने के लिए मदाखलत अमला व भारी पुलिस बल पहुंचा माधव प्लाजा के सामने सुबह पहुंचा। इस दौरान नगर निगम की अचानक हुई कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वालों का कहना है कि 50 साल से अधिक समय से यह मकान और दुकान बनी है। पीडि़त शहजाद, मंजर और अन्य लोगों की कोई बात नहीं सुनी। नगरम निगम ओर से अभियान चलाकर विरोध के बीच अवैध पक्के मकान ध्वस्त किए गए।
अवैध तरह से मकान दुकान बनाई
अभियान शुरू होते ही महिलाएं कार्रवाई रोकने की मांग करने लगी। काफी देर तक हंगामा चला इस दौरान मशीन चालक संजय को भीड़ में से किसी ने दो पत्थर मारे। संजय के हाथ में चोट लगी है। किराएदार हरिओम फेब्रिकेशन के मालिक देवेन्द्र रघुवंशी और अन्य ने बताया कि हमारा नुकसान हो गया है। भवन स्वामी शहजाद खान ने बताया कि हमें तुड़ाई का कोई नोटिस नहीं मिला है। हमारे साथ अन्याय हो रहा है। इधर ननि के एक अधिकारी ने बताया कि चौड़ी सड़क पर अवैध तरह से मकान दुकान बनाई गई जिन्हें कब्जे को हटाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया गया लेकिन कब्जेदारों ने कब्जे नहीं हटाए थे।

