फंस गई कमलनाथ सरकार
भोपाल. मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक फैसले के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस के विधायक नाराज हो गए है। इसके साथ ही वो विधायक भी नाराज हैं जो कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे है। कमलनाथ सरकार ने विधायक निधि के खर्च पर कुछ बंदिशों लगा दी है। विधायक यह राशि निजी स्कूल के भवन निर्माण, फर्नीचर-टाटपट्टी आदि खरीदने के साथ धर्मशाला, सामुदायिक भवन निर्माण या सामाजिक संस्थाओं और ट्रस्टों को नहीं दे पाएंगे।
सत्ता व विपक्ष दोनों के विधायक नाराज
सरकार की बंदिशा से सत्ता और विपक्ष दोनों के विधायक नाराज है। उनका कहना है कि क्षेत्र में काम करने का एक मात्र साधन विधायक निधि ही है। प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार के 15 वर्षों में सत्ताधारी दल के कई विधायकों ने अपने क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर के भगन बनाने और फर्नीचर की व्यवस्था के विए पैसा दिया था। उस समय कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए इसका विरोध किया था। सरकार का ये निर्णय इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

