LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

7th Pay Commission -संविदा कर्मचारियों की खुश खबरी, मिलेगा बोनस, सरकार ने दी प्रस्ताव को दी हरी झंडी

नई दिल्ली. अनुबंधित कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर है कि राजस्थान सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिये बड़ी घोषणा की है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में 3 से 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले संविदा कर्मचारियों को एक बारगी बोनस देने का फैसला लिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।
राजस्थान सरकार ने जारी किया बयान
सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मिशन (एनएचएम) में 31 मार्च 2021 को 3 से 5 वर्ष की सेवायें पूरी करने वाले अनुबंधित कर्मियों को एक बारगी लॉयल्टी, बोनस तथा अनुभव आधारित बोनस दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। लेकिन ध्यान दें कि यह लाभ एनएचएम के उन अनुबंधित कर्मियों को नहीं दिया जायेगा जो 31 मार्च 2017 की पात्रता के आधार पर पहले ही यह लाभ ले चुके हैं।

एक बारगी लॉयल्टी और बोनस

सइस प्रस्ताव में बताया गया है कि पहले 31 मार्च, 2017 की पात्रता के आधार पर जिन अनुबंधित कर्मियों को 3 वर्ष के अनुभव पर 10 प्रतिशत की दर से बोनस दिया गया था, उनकी यदि पांच वर्ष की सेवा 31 मार्च, 2017 के बाद पूर्ण हो गई है तो उन्हें भी पांच प्रतिशत की अंतर राशि दी जाएगी. इस प्रस्ताव के लिए 987.62 लाख रुपये की योजना बनाई गई है। सरकारी बयान के अनुसार, 31 मार्च, 2021 को 3 वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने वाले एनएचएम के अनुबंधित कर्मियों को 10%  की दर से तथा इस तिथि को 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों को 15 % की दर से एक अप्रैल, 2021 से एक बारगी लॉयल्टी बोनस अथवा अनुभव आधारित बोनस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *