LatestNews

आयकर का छापा-रामदेव शुगरमिल संचालकों और महेश्वरी ब्रदर्स के 14 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

भोपाल. आयकर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए रामदेव शुगर मिल और महेश्वरी ग्रुप के 14 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापे की यह कार्यवाही भोपाल सहित होशंगाबाद, पिपरिया, नरसिंहपुर और इन्दौर में की गयी है। तड़के सुबह मारे गये छापे में बड़े पैमाने पर नगदी और कर चोरी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। आयकर विभाग शुक्रवार को छापे से जुड़ी अहम जानकारियों का खुलासा कर सकती है। आयकर विभाग के लगभग 100 अधिकारी व कर्मचारियों की टीम ने एक साथ 14 ठिकानों पर मारा हैं। भोपाल में रामदेव शुगर मिल संचालकों और माहेश्वरी ब्रदर्स के कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ आयकर टीम ने छापा मारा। मिल संचालकों के श्रीजी ट्रेडर्सए रामदेव शुगर मिल होशंगाबादए बैतूलए भोपालए नरसिंहपुर सहित कई मिलों पर टीम ने कार्रवाई की। सुगर मिल के संचालकों के भोपाल के ग्रीन हाइट स्थित आवास पर छापा मारा गया।

होशंगाबाद, पिपरिया और नरसिंहपुर के ठिकानों पर छापे
होशंगाबाद, पिपरिया और नरसिंहपुर में महेश्वरी ग्रुप के सभी ठिकानों पर आयकर के छापे मारे गये हैं। होशंगाबाद में रामदेव शुगर मिल पर छापा पडा। यहां महेश्वरी ब्रदर्स के कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ टीम ने कार्यवाही की। यहां सालीचौका की नर्मदा शुगर मिल पर पहुंची और कार्यवाही की। 4 गाडियों में आयकर विभाग की लगभग 20 से 25 सदस्यीय टीम यहां पहुंची थी। जिन फैक्ट्रियों पर छापा पड़ा उनमें शुगर मिल के साथ एथेनॉल और बिजली बनाने का काम भी किया जाता है।
इंदौरए बुरहानपुरए खंडवा और सेंधवा में संयुक्त कार्रवाई
शुक्रवार को ही बड़वानी में आयकर विभाग की टीम ने सेंधवा और खेतिया के 5 व्यवसायियों के यहां छापा मारा। ये कार्रवाई सेंधवा के रत्ना कॉटन और यश कॉटन पर की गई। खेतिया की सुगम इंडस्ट्री, घनश्याम टोबेको और घनश्याम ट्रेडिंग पर छापा पड़ा। ये छापे आयकर विभाग के डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन राजेश टुटेजा के नेतृत्व में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *