LatestNewsराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी से निलंबित ताहिर हुसैन

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांदबाग इलाके में हुई हिंसा के मामले में आरोपी निगम पार्षद ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। आज ताहिर हुसैन के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि जब तक हिंसा में ताहिर हुसैन की भूमिका की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक वह पार्टी से सस्पेंड रहेंगे। दिल्ली हिंसा के मामले में पार्षद ताहिर हुसैन की जांच पूरी होने तक आम आदमी पार्टी से निलंबित कर दिया हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के दयापुर थाने में ताहिर हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। ताहिर हुसैन पर आईपीसी की धारा 302 यानि हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं।
कौन है ताहिर हुसैन
ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद है। ताहिर हुसैन उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 59 नेहरू विहार पूर्वी दिल्ली नगर के निगम पार्षद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *