एडीएम किशोर कन्याल द्वारा किया गया तीन आवेदकों की समस्याओं का समाधान
ग्वालियर. कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को बिल्डरों और हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिये आयोजित किये शिविर का परिणाम आज देखने को मिला । आवेदिका कुसुम दोहरे ने एंजिल रियल बिल्ड इंडिया द्वारा प्लाट क्रमांक 704 बुक किया था। लेकिन समय पर प्लाट नहीं मिलने पर वह अपनी राशि 7लाख 60 हजार रूपये वापिस चाहती थी। इसलिये कलेक्टर कार्यालय में बिल्डर नरेश गुप्ता को बुलाकर आवेदिका को 7लाख 60 हजार राशि का चेक तहसीलदार शिवानी पांडे, आरआई होतमसिंह यादव की मौजूदगी में एडीएम किशोर कन्याल ने आवेदिका कुसुम दोहरे का सौंपा।
आवेदिका रेखा दोहरे ने भी शिविर में आवेदन दिया था कि बिल्डर द्वारा फ्लैट क्र0 604 का कब्जा समय पर नहीं दिया गया। इसलिये एडीएम किशोर कन्याल ने दोनों पक्षों को अपने सामने बुलाया। एडीएम ने अपने सामने बिल्डर से लिखित आश्वासन लिया गया कि वह फ्लैट क्रमांक 604 का कब्जा 4 माह में आवेदिका दे देगा नही ंतो वह पेनाल्टी भरने के लिये तैयार रहें। एडीएम के इस निर्णय से आवेदिका पूर्णरूप से संतुष्ट थी।
ग्राम हुरावली में सर्वे नम्बर 858/1 जमीन पर विक्रेता रामऔतार ने प्लाट की रजिस्ट्री कर दी थी और सर्वे नम्बर 840 सरकारी जमीन पर बसा दिया था । मौके पर सीमांकन करके आवेदक मनोज कुमार को सर्वे नम्बर 858/1 पर रामऔतार की भूमि पर सीमा नाप कर कब्जा दिलवाया गया।

