7 मई को ग्वालियर सहित प्रदेश में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट
भोपाल. पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्राल ने दश के 244 जिलों की लिस्ट जारी की है। जहां 7 मई, बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके जरिए आम लोगों को बताया जाएगा कि पाकिस्तान की ओर से हवाई या किसी भी तरह का हमला होने पर खुद को कैसे बचाना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की लिस्ट में मध्य प्रदेश के 5 और छत्तीसगढ का एक जिला शामिल है। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल के साथ ही ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में यह ड्रिल की जाएगी। छत्तीसगढ के दुर्ग में ड्रिल होगी।

