Newsमप्र छत्तीसगढ़

7 मई को निरावली की और चलो किसानों की आवाज बुलंद करो-कांग्रेस

ग्वालियर -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के असहाय, गरीब एवं मेहनतकश अन्नदाता किसान भाइयों की जायज मांगों, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 7 मई को एक व्यापक और ऐतिहासिक सड़क सत्याग्रह जनआंदोलन आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश का किसान आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, महंगी लागत और फसल के उचित मूल्य के अभाव से जूझ रहा है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने किसानों की समस्याओं को और अधिक गहरा कर दिया है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी अब निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूंक चुकी है।
आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे समस्त कांग्रेसजन कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर एकत्रित होंगे, जहां से निरावली-रायरू तिराहा की ओर कूच किया जाएगा। वहां पहुंचकर किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए जोरदार प्रदर्शन एवं सड़क सत्याग्रह किया जाएगा, जिससे भाजपा सरकार को किसानों की वास्तविक स्थिति और उनकी मांगों का अहसास कराया जा सके।
इस महत्वपूर्ण आंदोलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी एवं सांसद संजाना जाटव तथा मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं सीडब्लूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आंदोलन को संबोधित करेंगे। इनके मार्गदर्शन में यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर एक मजबूत संदेश देगा कि कांग्रेस पार्टी किसान, गरीब और मजदूर वर्ग के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
कांग्रेस के सड़क सत्याग्रह में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित शहर एवं ग्रामीण के समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş