7 आईपीएस के तबादले, हिमानी खन्ना होंगी आईजी सागर, विजय शाह की एसआईटी डीआईजी हटाये गये
भोपाल. गृह विभाग ने बुधवार की देर रात को फिर 7 आईपीएस के तबादले किये हैं। मंत्री विजय शाह के मामले में जांच कर रही एसआईटी में शामिल डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी छिंदवाड़़ा रेंज बनाया गया है। इससे पहले एसआईटी के मुखिया प्रमोद वर्मा को सागर की जगह जबलपुर आईजी पदस्थ किया गया है। वहीं दो दिन पहले सागर आई बनाये गये चंद्रशेखर सोलंकी का आदेश निरस्त कर उन्हें फिर इंदौर एसएएफ आईजी बना दिया है। उनकी जगह महिला सुरक्षा आईजी हिमानी खन्ना अब आईजी सागर होंगी।
2 जिलों के एसपी भी बदले गये है। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को बालाघाट एसपी बनाया गया है। वहीं, बालाघाट एसपी नागेन्द्रसिंह को हटाकर सेनानी 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल पदस्थ किया गया है। नागेन्द्र सिंह के खिलाफ तमाम शिकायतें आई थी। आपको बता दें कि सरकार के पास पहुंची शिकायतों के बाद यह दूसरी कार्यवाही है। इससे पहले 2 जून को भी 4 आईपीएस को मर्यादा भंग में बदला था।

