LatestNewsराष्ट्रीय

6 हथियारबंद बदमाशों को किया गिरफ्तार, शहर व देहात क्षेत्र की 14 चोरियों का भी हुआ खुलासा

ग्‍वालियर। मंगलवार-बुधवार की दरिमयानी रात डबरा शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर आईआईपीएस स्कूल के पास बृजपुर रोङ नहर के पास से मुखबिर की सूचना की तस्दीक पर कार्यवाही करते हुए 6 हथियारबंद बदमाश शहर में डकैती की घटना को अंजाम दे पाते उससे पहले योजना बनाते समय मय हथियार व बारदात को अंजाम देनेवाले हथियारों के साथ पुलिस नें गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की।
सूचना के अनुसार बताये स्थल की घेराबंदी कर सूचना की तस्दीक की। सूचना के सही पाये जाने पर रात्री लगभग 2 बजे आईआईपीएस बृजपुर जाने बाली रोङ पर नहर के किनारे कुशवाह के मकान में डकैती की योजना बनाते समय 6 अपराधियों को 03 कट्टा मय 03 जिंदा राउण्डए बकाए ताला तोङने का टामी लीवरए पेंचकसए पिलास]  लाल मिर्च पाउडर एवं मास्टर चाबी के साथ गिरफ्तार किया आरोपीयों से 03 मोटर सायकिलें बरामद की गयी।

गिरफ्तार किये गये अपराधी
हेमन्त जाटव पुत्र राजेन्द्र जाटव निवासी अम्बेडकर कालोनी डबरा ग्वालियर मय एक कट्टा 315 बोर मय जिंदा राउण्ड
पंजाब जाटव पुत्र होतम सिंह जाटव निवासी जनारपुरा थाना बिजौली ग्वालियर मय देशी कट्टा 315 बोर मय जिंदा राउण्डए मय मास्टर चाबी
दीपक उर्फ दीपा उर्फ दीपू जाटव पुत्र अमर सिंह जाटव निवासी गणेशपुरा थाना बिजौली ग्वालियर मय देशी कट्टा 315 बोर मय जिंदा राउण्ड मय लाल मिर्च पाउडर
केशव जाटव पुत्र होतम सिंह जाटव निवासी खेरी का पुरा थाना मौ जिला भिण्ड मय एक लोहे की टामीलीवर लोहे का प्लास के
मोनू जाटव पुत्र हरिराम जाटव निवासी मेहरा कालोनी ठाटीपुर जिला ग्वालियर मय एक बका एक पेंचकस के
रिकूं जाटव पुत्र चतुरी जाटव निवासी मेहरा कालोनी ठाटीपुर जिला ग्वालियर मय एक बका मय लाल मिर्च पाउडर
उक्‍त बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग शातिर बदमाश है गैंग के साथ घटनओं को अंजाम देते है इनके द्वारा पुलिस पूछताछ में अबतक एक दर्जन से अधिक बारदातों का खुलासा किया गया है जिसमें ग्बालियरए सिरोलए ठाटीपुर से करीब 7 बारदातए उटीला 01ए डबरा देहात 01ए डबरा शहर 05 बारदातें जिनमें 02 पहिया वाहनए एलईडी टीव्हीए लेपटापए गैस सिलेण्डरए गैस चूल्हाए नगदी आदि का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *