LatestNewsराष्ट्रीय

होटल में रूके लोगों के पास मिला 1.25 करोड़ का सोना-चांदी

सिवनी. शहर की एक होटल में मध्यप्रदेश के इंदौर व पंजाब के तारणतर जिले से आकर रूके संदिग व्यक्तियों से कोतवाली पुलिस ने 1.25 करोड़ रूपए कीमत के सोना-चांदी के आभूषण व नकदी जब्त की है। संदिग्धों के कब्जे से पुलिस ने 45.64 लाख रुपए नकदी, 44 किलो चांदी के आभूषण, सिल्लियां व 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद की है। एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को मुखबिर से कोतवाली थाना क्षेत्र के वीनस होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आकर रूके होने की जानकारी मिली थी। इस पर एसपी कुमार प्रतीक के निदेशन में कोतवाली थाना प्रभारी एमडी नागोतिया के नेतृत्व में एक टीम बना कर होटल में छापामार कार्रवाई की गई।
पूछताछ में संदिग्धों ने जेवर व नकदी होने की बात स्वीकार की
होटल में रूके नमित पिता गिरीश कश्यप, मनोज पिता भागीरथ प्रसाद गुजैर, ललित पिता जगदीश सोलंकी तीनों निवासी इंदौर, अवतार पिता सरदार बेअंत सिंह, मनप्रीत सिंह पिता अवतार सिंह दोनों निवासी जिला तारणतर पंजाब से पूछताछ में संदिग्धों ने सोना-चांदी के जेवर व नकदी होने की बात स्वीकार की। बड़ी मात्रा में लाए गए सोना चांदी के आभूषण संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। मौके पर संदिग्ध नमित के कबजे से 44 किलो चांदी के आभूषण, सिल्ली व 38.89 लाख रुपए नकदी, अवतार सिंह के कब्जे से 935 ग्राम सोने के नए पुराने जेवर व 6.75 लाख रुपये नकदी जब्त की गई है।
वहीं होटल संचालक दीपक सालुके से पूछताछ में लॉकर में एक काले बैग में रखे 540 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए है। यह आभूषण पंजाब अमृतसर के व्यापारी राजेल सरदार के बताए गए है। मौके में आभूषण के दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण सोना-चांदी के आभूषण व नकदी राशि जब्त कर ली गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। जब्त सोने व चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। एएसपी खरपुसे ने बताया कि इस मामले में आयकर विभाग को प्रतिवेदन आगे की जांच के लिए पुलिस भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş norabahis giriş pashagaming betcio betcio norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet holiganbet giriş bettilt matbet norabahis norabahis giriş kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betzula jasminbet betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet