Latestराज्यराष्ट्रीय

सिंधिया स्कूल को किले पर 16.53 बीघा जमीन चाहिये स्कूल चलाने के लिये

ग्वालियर. सिंधिया स्कूल का संचालन करने वाली द सिंधिया एज्युकेशन सोसायटी ग्वालियर ने राजस्व विभाग से किले पर करीब 16.53 बीघा यानी कि 3 लाख 72 हजार 108 वर्गफीट जमीन का और आवंटन मांगा है। सोसायटी ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास इस आवंटन के लिए आवेदन पत्र दिया है जो कि ग्वालियर तहसील के पास भेज दिया गया है। आवेदन के अनुसार सोसायटी ने आहूखाना कंला के सर्वे नंबर 772/2 में 2.100 हेक्टेयर और आहूखाना खुर्द के सर्वे नंबर 99 में 1.357 हेक्टेयर जमीन मांगी है। विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए नजूल अधिकारी ने इस आवेदन में चाहे गए आवंटन पर दावे-आपत्तियां मांगे है। जो कि 31 जनवरी तक प्रस्तुत करने का समय है।

पहले से 295 बीघा से अधिक जमीन
किले पर सिंधिया स्कूल की सोसायटी के पास पहले से राजस्व की 295 बीघा 59.015 हेक्टेयर से अधिक जमीन मौजूद है। यह जमीन सर्वे नंबर 9/2, 345/2, 346/2, 350/4क, 350/ख, 345/3, 346/2, 350/2, 777/1, 777/2 की कुल 59.015 हेक्टेयर जमीन है। उक्त जमीन का आवंटन करने के लिए सोसायटी ने आवेदन 2010-11 में किया था और यह आवंटन तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने 2019 में 100 रुपए प्रतिवर्ष भाटक (डायवर्सन शुल्क) पर किया था।

सर्वे नंबर 777/2 में मांगी 2.100 हेक्टेयर
सिंधिया एज्युकेशन सोसायटी ने किला स्थित सर्वे नंबर 777/2 की 17.577 हेक्टेयर में से 2.100 हेक्टेयर जमीन का आवंटन मांगा है। इस सर्वे नंबर में सोसायटी के पास पहले से 11.212 हेक्टेयर जमीन है और इसी सर्वे नंबर में रोप-वे के लिए जमीन आवंटित की गई थी। रोप-वे के लिए सर्वे नंबर 777/2 व 777/3 की 4 हजार वर्गमीटर जमीन दी गई। किले पर सर्वे नंबर 777 की जमीन का भाग सिंधिया स्कूल के प्राचार्य निवास के पीछे स्थित है।

प्रशासन को आवेदन दिया है
स्कूल के विस्तार और अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए जमीन की जरूरत है जिसके आवंटन के लिए प्रशासन को आवेदन दिया गया है।
अजय सिंह, प्राचार्य सिंधिया स्कूल फोर्ट

जानकारी में नहीं है पता कराता हूं
जमीन के लिए आवेदन पर विभागीय प्रक्रिया चल रही होगी। मेरा जानकारी मे नहीं है मैं पता करता हूं।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş alobet alobet giriş