Latestराज्यराष्ट्रीय

IMA की पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रियम्वदा भसीन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया

ग्वालियर -इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)  की पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रियम्वदा भसीन को 2021-22 कार्य अवधि में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है । अभूतपूर्व है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)  की प्रयागराज में आयोजित 97वी राष्ट्रीय संगोष्ठी में एक साथ पहली बार ग्वालियर के 4 चिकित्सकों को आई.एम.ए. ने नेशनल अवॉर्ड प्रदान किए गए। आई.एम.ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह , सचिव डॉ जयेश लेले एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा एक समारोह में ये अवार्ड प्रदान किए गए ।
गत वर्ष डॉ. प्रियम्वदा भसीन के नेतृत्व में IMA ने डॉक्टर्स के एकेडमिक उत्थान, डॉक्टर्स के कार्यों को उचित मंच प्रदान करने, मरीज व डॉक्टर के संबंधों को बेहतर बनाने,मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने, संजीवनी क्लीनिकों के कायाकल्प, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जनजागरूकता हेतु प्रयास को ध्येय बनाकर कार्य किया और इसमें अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की । राष्ट्रीय संगोष्ठी में आई.एम.ए. ग्वालियर की भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रियम्वदा भसीन को सर्वश्रेष्ठ प्रेसिडेंट का राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया।
IMA की 27 व 28 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदेश के ख्याति प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ रतन ज्योति ग्रुप के संचालक डॉ पुरेंद्र भसीन को चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ पीसी. बाटला अवार्ड प्रदान किया गया ।
रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक शर्मा को बहुत ही कम उम्र में हृदय रोग उपचार एवं अनुसंधान पर किए गए उनके कार्यों को देश में सबसे बेहतर पाने पर उन्हें “धीरेंद्र नाथ दत्ता अवार्ड” से सम्मानित किया गया होनहार चिकित्सा छात्रा डॉ श्रेया मुंगी द्वारा एकेडमिक व अन्य उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ मेडिकल स्टूडेंट का पुरुष्कार प्रदान किया गया, कुछ माह पूर्व भी राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा डॉ श्रेया को मेधावी छात्रा पुरुष्कार प्रदान किया गया था। इस कॉन्फ्रेंस में आई.एम.ए के सी डब्ल्यू सी सदस्य व पूर्व आई.एम.ए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मिश्रा ने इंडियन मेडिकल सर्विसेज का मुद्दा उठाया जिसे सभी ने समय की आवश्यकता बताया व इस संबंध में की जा रही कार्यवाही को और गति प्रदान करने का आश्वासन राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिया गया ।
यह भी उल्लेखनीय हैं कि डॉ प्रियम्वदा भसीन के कार्यकाल में ही प्रदेश स्तर पर भी ग्वालियर ब्रांच को 2021-22 के लिए प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का अवार्ड प्रदान किया गया था,एवं शहर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ पुनीत रस्तोगी को चरक अवार्ड व दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दिनेश उदैनिया को डॉ बी.सी.रॉय ओरेशन अवार्ड प्रदान किया गया था ,ये दोनो अवार्ड ही चिकित्सा क्षेत्र के अति प्रतिष्ठित अवार्ड हैं । नगर निगम व प्रशासन के साथ कोविड मैनेजमेंट में IMA ग्वालियर ब्रांच द्वारा किए गए बेहतर कार्य हेतु स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया गया था ।
IMA की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मिशन पिंक हेल्थ, वुमन डॉक्टर्स विंग एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर किए जा रहे कार्यों को बहुत सराहना प्राप्त हुई पूरे देश से लगभग 1500 चिकित्सकों ने भाग लिया, ग्वालियर से डॉ अशोक मिश्रा,डॉ वीरेंद्र मुंगी, डॉ सस्मिता मुंगी,डॉ रीता मिश्रा, आई.एम.ए ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ राहुल सप्रा एवं सचिव डॉ ब्रजेश सिंघल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने इस आयोजन में भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet