Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में पूरे अंक पाने बाजारों में लगेंगे फाइबर के दो हजार डस्टबिन

ग्वालियर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं। पिछली बार निगम ने व्यवसायिक क्षेत्रों में लोहे के डस्टबिन लगाए थे, लेकिन सर्वेक्षण की टूलकिट में लोहे के बजाय फाइबर के डस्टबिन लगाने का उल्लेख था। इस कारण निगम के अंक काटे गए थे। इस बार निगम शहर के 89 व्यवसायिक क्षेत्रों में दो हजार फाइबर डस्टबिन लगाने टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। ये डस्टबिन हर 100 मीटर की दूरी पर स्टैंड पर लगाए जाएंगे, ताकि लोग इनमें कचरा डाल सकें।

निगम द्वारा शहर में लगाए गए लोहे के डस्टबिन कई स्थानों से गायब भी हो चुके हैं। कुछ डस्टबिन असामाजिक तत्व चोरी कर ले गए, तो कुछ टूटकर खराब हो गए हैं। ऐसे में फिर से लोग खुले में कचरा फेंकने लगे हैं। इसको देखते हुए अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की टूलकिट के मुताबिक निगम के अधिकारी व्यवसायिक क्षेत्रों में दो हजार डस्टबिन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सर्वेक्षण के लिए पहली टीम जनवरी माह के पहले सप्ताह में आने वाली है, लेकिन वह सिर्फ निगम के वाटर और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट व लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेगी। इसके बाद अप्रैल में दूसरी टीम के आने की संभावना है, जो गार्बेज फ्री सिटी के लिए सर्वे करेगी। निगम अधिकारियों का प्रयास है कि अप्रैल तक ये डस्टबिन लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए कि वे कचरा इन्हीं में डालें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *