LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

5 राज्यों के 7 चरणों में होगे विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को नतीजे आयेंगे


नई दिल्ली. लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले त्यौहार यानी चुनावों को लेकर तारीखों का घोषणा की गयी है। आपको बता देंकि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इन 5 राज्यों में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है। चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कोरोना के चलते चुनावों को टाला नहीं जायेगा। उत्तरप्रदेश में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराया जायेगा। इस दौरान 15 जनवरी तक किसी प्रकार की कोई रैली, रोड़ शो और बाइक रैली नहीं होगी। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च आयेंगे।

राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस
1. सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
2. दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।
3. उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।
4. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा।
5. मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।

अब तक की 5 बड़ी बातें
1. कोरोना के बीच चुनाव चुनौतीपूर्ण-नए कोविड प्रोटोकॉल लागू होंगे।
2. कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे- मरीजों को पोस्टल बैलेट की सुविधा।
3. 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं।
4. एक पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1250।
5. चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाई गई, बड़े राज्यों में अब 40 लाख रुपए

ECI की अहम बातें
24.9 लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
UP में 29% महिला वोटर बढ़े
5 राज्यों में 18.34 करोड़ वोटर
चुनाव अफसरों ने बूथ का दौरा किया
5 राज्यों में 2 लाख 15 हजार 368 पोलिंग बूथ
दिव्यांगों के लिए PWD करेगा खास इंतजाम
‘Know Your Candidate’ ऐप बनाया जाएगा
ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल करने की मिलेगी सुविधा
पैसे, शराब, ड्रग्स को रोकने का किया गया है इंतजाम
सभी पोलिंग बूथ पर EVM-VVPAT की सुविधा
पोलिंग बूथ पर मास्क, ग्लब्स और सैनेटाइजर की सुविधा
cVIGIL ऐप पर फोटो अपलोड कर दर्ज कर सकते हैं शिकायत
100 मिनट में शिकायत पर पहुंचेंगे अधिकारी
पोलिंग टाइम को 1 घंटे बढ़ाया जाएगा
15 जनवरी तक कोई रोड शो, जनसभा, पद यात्रा, व्हीकल यात्रा की अनुमति नहीं
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा कैंपेन कर्फ्यू
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य अधिकारियों संग कई दौर की वार्ताएं की हैं और साथ ही सभी चुनावी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा भी लिया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुछ नए नियमों की भी घोषणा हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *