LatestNewsराष्ट्रीय

5 महिला डॉक्टर कोरोना वायरस को भगाने में जुटी

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिये लॉकडाउन फेज-2 के आठवे दिन कोरोना की रोकथाम के लिये शुरू किये गये लॉकडाउन में एक ओर जहां डॉक्टरों की टीम मैदान में रहकर मरीजों का इलाज करने में लगी हुई है। वहीं, दूसरी ओर 5 महिला डॉक्टरों की टीम ने लगातार लोगों सेबात करके कोरोना संक्रमण को लेकर मन में आ रही चिंतायें दूर करने का काम कर रही हैं। 26 मार्च से जुटी इस टीम ने अभी तक 710 लोगों से लगभग 59 घंटे बात करके उपचार की सलाह, समस्या का समाधान बताया और सैम्पलिंग कराई हे।
यहां तक लोगों ने यह तक पूछना शुरू कर दिया है कि उनको राशन नहीं मिला या वह कूलर चलायें या नहीं, इसके बाद भी यह युवा डॉक्टरों की इस टीम में प्रत्येक ने सभी को धैर्य से जबाव देकर संतुष्ट किया है। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर कुछ ही वर्षो में एमबीबीएस करके सरकारी सेवा में आई है। इस टीम की सबसे युवा सदस्य डॉ. स्वीकृति सोलंकी है और सबसे अनुभवी डॉ. रूपा कपूर हैं, इसके अलावा डॉ. प्रेमलता कुशवाह, डॉ. सोनम जैन, डॉ. आकांक्षा राजौरिया शिफ्ट के अनुसार से अपने काम को अंजाम दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş