घर पर चेक होगी 10वीं-12वीं की कॉपी लेने पदमा विद्यालय पहुंचे शिक्षक
ग्वालियर. कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शिक्षकों से घरों पर ही कराया जा रहा है। इसके तहत पद्मा विद्यालय से कॉपियों के बंडल शिक्षकों को बांटना शुरू कर दिए है। मूल्यांकन के लिए पात्रता रखने वाले जिन शिक्षकों के नाम बोर्ड की लिस्ट में है उन्हें कॉल करके बुलाया जा रहा है। अलग-अलग विषयों की कॉपियों के बंडल उन्हें देकर शीघ्र मूल्यांकन करने की बात कही जा रही है। मूल्यांकन में गोपनीयता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए है।

